Haggai · chapter 2 · verse 3
Haggai 2:3 in Hindi
तुम में से कौन है, जिस ने इस भवन की पहिली महिमा देखी है? अब तुम इसे कैसी दशा में देखते हो? क्या यह सच नहीं कि यह तुम्हारी दृष्टि में उस पहिले की अपेक्षा कुछ भी अच्छा नहीं है?
Tum mem se kaun hai, jis ne is bhavan kee pahilee mahimaa dekhee hai? Ab tum ise kaisee dashaa mem dekhate ho? Kyaa yah sach naheem ki yah tumhaaree drushti mem us pahile kee apekshaa kuchh bhee achchhaa naheem hai?
Haggai 2:3 in English
- King James Version (KJV)
- Who [is] left among you that saw this house in her first glory? and how do ye see it now? [is it] not in your eyes in comparison of it as nothing?
- World English Bible (WEB)
- ‘Who is left among you who saw this house in its former glory? How do you see it now? Isn’t it in your eyes as nothing?
- American Standard Version (ASV)
- Who is left among you that saw this house in its former glory? and how do ye see it now? is it not in your eyes as nothing?
- Bible in Basic English (BBE)
- Who is there still among you who saw this house in its first glory? and how do you see it now? is it not in your eyes as nothing?
- Darby Translation (DBY)
- Who is left among you that saw this house in its former glory? and how do ye see it now? Is it not as nothing in your eyes?
- Webster's Bible (WBS)
- Who [is] left among you that saw this house in her first glory? and how do ye see it now? [is it] not in your eyes in comparison of it as nothing?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Who among you hath been left that saw this house in its former honour? And what are ye seeing it now? Is it not, compared with it, as nothing in your eyes?
Read in context
- 1फिर सातवें महीने के इक्कीसवें दिन को यहोवा का यह वचन हाग्गै भविष्यद्वक्ता के पास पहुंचा,
- 2शालतीएल के पुत्रा यहूदा के अधिपति जरूब्बाबेल, और यहोसादाक के पुत्रा यहोशू महायाजक और सब बचे हुए लोगों से यह बात कह,
- 3तुम में से कौन है, जिस ने इस भवन की पहिली महिमा देखी है? अब तुम इसे कैसी दशा में देखते हो? क्या यह सच नहीं कि यह तुम्हारी दृष्टि में उस पहिले की अपेक्षा कुछ भी अच्छा नहीं है?
- 4तौभी, अब यहोवा की यह वाणी है, हे जरूब्बाबेल, हियाव बान्ध; और हे यहोसादाक के पुत्रा यहोशू महायाजक, हियाव बान्ध; और यहोवा की यह भी वाणी है कि हे देश के सब लोगो हियाव बान्धकर काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूं, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
- 5तुम्हारे मि से निकलने के समय जो वाचा मैं ने तुम से बान्धी थी, उसी वाचा के अनुसार मेरा आत्मा तुम्हारे बीच में बना है; इसलिये तुम मत डरो।
Cross references
- Ezra 3:12 एज्रा 3:12परन्तु बहुतेरे याजक और लेवीय और पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरूष, अर्थात् वे बूढ़े जिन्हों ने पहिला भवन देखा था, जब इस भवन की नेव उनकी आंखों के साम्हने पड़ी तब फूट फूटकर रोने लगे, और बहुतेरे आनन्द के मारे ऊंचे शब्द से जय जयकार कर रहे थे।
- Haggai 2:9 हाग्गै 2:9इस भवन की पिछली महिमा इसकी पहिली महिमा से बड़ी होगी, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है, और इस स्थान में मैं शान्ति दूंगा, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।।
- Luke 21:5–6 लूका 21:5–6जब कितने लोग मन्दिर के विषय में कह रहे थे, कि वह कैसे सुन्दर पत्थरों और भेंट की वस्तुओं से संवारा गया है तो उस ने कहा। वे दिन आएंगे, जिन में यह सब जो तुम देखते हो, उन में से यहां किसी पत्थर पर पत्थर भी न छूटेगा, जो ढाया न जाएगा।
- Zechariah 4:9–10 जकर्याह 4:9–10जरूब्बाबेल ने अपने हाथों से इस भवन की नेव डाली है, और वही अपने हाथों से उसको तैयार भी करेगा। तब तू जानेगा कि सेनाओं के यहोवा ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है। क्योंकि किस ने छोटी बातों के दिन तुच्छ जाना है? यहोवा अपनी इन सातों आंखों से सारी पृथ्वी पर दृष्टि करके साहुल को जरूब्बाबेल के हाथ में देखेगा, और आनन्दित होगा।
- Ezekiel 7:20 यहेजकेल 7:20उनका देश जो शोभायमान और शिरोमणि था, उसके विषय में उन्हों ने गर्व ही गर्व करके उस में अपनी घृणित वस्तु ओं की मूरतें, और घृणित वस्तुएं बना रखीं, इस कारण मैं ने उसे उनके लिये अशुठ्ठ वस्तु ठहराया हे।