Isaiah · chapter 27 · verse 9
Isaiah 27:9 in Hindi
इस से याकूब के अधर्म का प्रायश्चित किया जाएगा और उसके पाप के दूर होने का प्रतिफल यह होगा कि वे वेदी के सब पत्थरों को चूना बनाने के पत्थरों के समान चकनाचूर करेंगे, और अशेरा और सूर्य की प्रतिमाएं फिर खड़ी न रहेंगी।
Is se yaakoob ke adharm kaa praayashchit kiyaa jaaegaa aur usake paap ke door hone kaa pratiphal yah hogaa ki ve vedee ke sab pattharom ko choonaa banaane ke pattharom ke samaan chakanaachoor karenge, aur asheraa aur soory kee pratimaaem phir khadee na rahengee.
Isaiah 27:9 in English
- King James Version (KJV)
- By this therefore shall the iniquity of Jacob be purged; and this [is] all the fruit to take away his sin; when he maketh all the stones of the altar as chalkstones that are beaten in sunder, the groves and images shall not stand up.
- World English Bible (WEB)
- Therefore by this the iniquity of Jacob will be forgiven, and this is all the fruit of taking away his sin: that he makes all the stones of the altar as chalk stones that are beaten in pieces, so that the Asherah poles and the incense altars shall rise no more.
- American Standard Version (ASV)
- Therefore by this shall the iniquity of Jacob be forgiven, and this is all the fruit of taking away his sin: that he maketh all the stones of the altar as chalkstones that are beaten in sunder, [so that] the Asherim and the sun-images shall rise no more.
- Bible in Basic English (BBE)
- So by this will the sin of Jacob be covered, and this is all the fruit of taking away his punishment; when all the stones of the altar are crushed together, so that the wood pillars and the sun-images will not be put up again.
- Darby Translation (DBY)
- By this, therefore, shall the iniquity of Jacob be purged; and this is all the fruit of the taking away of his sin: when he shall make all the stones of the altar as chalkstones that are crumbled in pieces, — the Asherahs and the sun-images shall not stand.
- Webster's Bible (WBS)
- By this therefore shall the iniquity of Jacob be purged; and this [is] all the fruit to take away his sin; when he maketh all the stones of the altar as chalk-stones that are beaten asunder, the groves and images shall not stand up.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Therefore by this is the iniquity of Jacob covered, And this [is] all the fruit — To take away his sin, in His setting all the stones of an altar, As chalkstones beaten in pieces, They rise not — shrines and images.
Read in context
- 7क्या उस ने उसे मारा जैसा उस ने उसके मारनेवालों को मारा था? क्या वह घात किया गया जैसे उसके घात किए हुए घात हुए?
- 8जब तू ने उसे निकाला, तब सोच- विचार कर उसको दु:ख दिया: उसे ने पुरवाई के दिन उसको प्रचण्ड वायु से उड़ा दिया है।
- 9इस से याकूब के अधर्म का प्रायश्चित किया जाएगा और उसके पाप के दूर होने का प्रतिफल यह होगा कि वे वेदी के सब पत्थरों को चूना बनाने के पत्थरों के समान चकनाचूर करेंगे, और अशेरा और सूर्य की प्रतिमाएं फिर खड़ी न रहेंगी।
- 10क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहां बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खो लेंगे।
- 11जब उसकी शाखाएं सूख जाएं तब तोड़ी जाएंगी; और स्त्रियां आकर उनको तोड़कर जला देंगी। क्योंकि ये लोग निर्बुद्धि हैं; इसलिये उनका कर्ता उन पर दया न करेगा, और उनका रचनेवाला उन पर अनुग्रह न करेगा।।
Cross references
- Romans 11:27 रोमियों 11:27और उन के साथ मेरी यही वाचा होगी, जब कि मैं उन के पापों को दूर कर दूंगा।
- Isaiah 48:10 यशायाह 48:10देख, मैं ने तुझे निर्मल तो किया, परन्तु, चान्दी की नाईं नहीं; मैं ने दु:ख की भट्ठी में परखकर तुझे चुन लिया है।
- Isaiah 17:8 यशायाह 17:8वह अपनी बनाई हुई वेदियों की ओर दृष्टि न करेगा, और न अपनी बनाई हुई अशेरा नाम मूरतों वा सूर्य की प्रतिमाओं की ओर देखेगा।
- Daniel 11:35 दानिय्येल 11:35और सिखानेवालों में से कितनें गिरेंगे, और इसलिये गिरने पाएंगे कि जांचे जाएं, और निर्मल और उजले किए जाएं। यह दशा अन्त के समय तक बनी रहेगी, क्योंकि इन सब बातों का अन्त नियत समय में होनेवाला है।।
- Ezekiel 20:38 यहेजकेल 20:38मैं तुम में से सब बलवाइयों को निकालकर जो मेरा अपराध करते है; तुम्हें शुद्ध करूंगा; और जिस देश में वे टिकते हैं उस में से मैं उन्हें निकाल दूंगा; परन्तु इस्राएल के देश में घुसने न दूंगा। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Isaiah 1:24–25 यशायाह 1:24–25इस कारण प्रभु सेनाओं के यहोवा, इस्राएल के शक्तिमान की यह वाणी है: सुनो, मैं अपने शत्रुओं को दूर करके शान्ति पाऊंगा, और अपने बैरियों से पलटा लूंगा। और मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से दूर करूंगा।
- Psalm 119:67 भजन संहिता 119:67उस से पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।
- 1 Corinthians 11:32 1 कुरिन्थियों 11:32परन्तु प्रभु हमें दण्ड देकर हमारी ताड़ना करता है इसलिये कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें।
- Isaiah 4:4 यशायाह 4:4यह तब होगा, जब प्रभु न्याय करनेवाली और भस्म करनेवाली आत्मा के द्धारा सिरयोन की स्त्रियों के मल को धो चुकेगा और यरूशलेम के खून को दूर कर चुकेगा।
- Malachi 3:2–3 मलाकी 3:2–3परन्तु उसके आने के दिन की कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सोनार की आग और धोबी के साबुन के समान है। वह रूपे का तानेवाला और शुद्ध करनेवाला बनेगा, और लेवियों को शुद्ध करेगा और उनको सोने रूपे की नाईं निर्मल करेगा, तब वे यहोवा की भेंट धर्म से चढ़ाएंगे।
- 2 Kings 25:13–17 2 राजा 25:13–17और यहोवा के भ्वन में जो पीतल के खम्भे थे और कुर्सियां और पीतल का हौद जो यहोवा के भवन में था, इनको कसदी तोड़कर उनका पीतल बाबेल को ले गए। और हण्डियों, फावड़ियों, चिमटों, धूपदानों और पीतल के सब पात्राों को जिन से सेवा टहल होती थी, वे ले गए। और करछे और कटोरियां जो सोने की थीं, और जो कुछ चान्दी का था, वह सब सोना, चान्दी, जल्लादों का प्रधान ले गया। दोनों खम्भे, एक हौद और जो कुर्सियां सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये बनाए थे, इन सब वस्तुओं का पीतल तौल से बाहर था। एक एक खम्भे की ऊंचाई अठारह अठारह हाथ की थी और एक एक खम्भे के ऊपर तीन तीन हाथ ऊंची पीतल की एक एक कंगनी थी, और एक एक कंगनी पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे, वे सब पीतल के थे।
- Proverbs 20:30 नीतिवचन 20:30चोट लगने से जो घाव होते हैं, वह बुराई दूर करते हैं; और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है।।
Original words (Hebrew)
- this · H2063זֹאת zôʼth
- iniquity · H5771עָוֺן ʻâvôn
- Jacob · H3290יַעֲקֹב Yaʻăqôb
- purged · H3722כָּפַר kâphar
- fruit · H6529פְּרִי pᵉrîy
- away · H5493סוּר çûwr
- sin · H2403חַטָּאָה chaṭṭâʼâh
- maketh · H7760שׂוּם sûwm
- stones · H68אֶבֶן ʼeben
- altar · H4196מִזְבֵּחַ mizbêach
- chalkstones · H1615גִּר gir
- sunder · H5310נָפַץ nâphats
- groves · H842אֲשֵׁרָה ʼăshêrâh
- images · H2553חַמָּן chammân
- up · H6965קוּם qûwm