1 Corinthians · chapter 11 · verse 32
1 Corinthians 11:32 in Hindi
परन्तु प्रभु हमें दण्ड देकर हमारी ताड़ना करता है इसलिये कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें।
Parantu prabhu hamem dand dekar hamaaree taadanaa karataa hai isaliye ki ham sansaar ke saath doshee na thaharen.
1 Corinthians 11:32 in English
- King James Version (KJV)
- But when we are judged, we are chastened of the Lord, that we should not be condemned with the world.
- World English Bible (WEB)
- But when we are judged, we are disciplined by the Lord, that we may not be condemned with the world.
- American Standard Version (ASV)
- But when we are judged, we are chastened of the Lord, that we may not be condemned with the world.
- Bible in Basic English (BBE)
- But if punishment does come, it is sent by the Lord, so that we may be safe when the world is judged.
- Darby Translation (DBY)
- But being judged, we are disciplined of [the] Lord, that we may not be condemned with the world.
- Webster's Bible (WBS)
- But when we are judged, we are chastened by the Lord, that we should not be condemned with the world.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and being judged by the Lord, we are chastened, that with the world we may not be condemned;
Read in context
- 30इसी कारण तुम में से बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए।
- 31यदि हम अपने आप में जांचते, तो दण्ड न पाते।
- 32परन्तु प्रभु हमें दण्ड देकर हमारी ताड़ना करता है इसलिये कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें।
- 33इसलिये, हे मेरे भाइयों, जब तुम खाने के लिये इकट्ठे होते हो, तो एक दूसरे के लिये ठहरा करो।
- 34यदि कोई भूखा हो, तो अपने घर में खा ले जिस से तुम्हार इकट्ठा होना दण्ड का कारण न हो: और शेष बातों को मैं आकर ठीक कर दूंगा।।
Cross references
- Hebrews 12:5–11 इब्रानियों 12:5–11और तुम उस उपदेश को जो तुम को पुत्रों की नाई दिया जाता है, भूल गए हो, कि हे मेरे पुत्रा, प्रभु की ताड़ना को हलकी बात न जान, और जब वह तुझे घुड़के तो हियाव न छोड़। क्योंकि प्रभु, जिस से प्रेम करता है, उस की ताड़ना भी करता है; और जिसे पुत्रा बना लेता है, उस को कोड़े भी लगाता है। तुम दुख को ताड़ना समझकर सह लो: परमेश्वर तुम्हें पुत्रा जानकर तुम्हारे साथ बर्ताव करता है, वह कौन सा पुत्रा है, जिस की ताड़ना पिता नहीं करता? यदि वह ताड़ना जिस के भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्रा नहीं, पर व्यभिचार की सन्तान ठहरे! फिर जब कि हमारे शारीरिक पिता भी हमारी ताड़ना किया करते थे, तो क्या आत्माओं के पिता के और भी आधीन न रहें जिस से जीवित रहें। वे तो अपनी अपनी समझ के अनुसार थोड़े दिनों के लिये ताड़ना करते थे, पर यह तो हमारे लाभ के लिये करता है, कि हम भी उस की पवित्राता के भागी हो जाएं। और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उस को सहते सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।
- Proverbs 3:11–12 नीतिवचन 3:11–12हे मेरे पुत्रा, यहोवा की शिक्षा से मुंह न मोड़ना, और जब वह तुझे डांटे, तब तू बुरा न मानना, क्योंकि यहोवा जिस से प्रेम रखता है उसको डांटता है, जैसे कि बाप उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।।
- Revelation 3:19 प्रकाशितवाक्य 3:19मैं जिन जिन से प्रीति रखता हूं, उन सब को उलाहना और ताड़ना देता हूं, इसलिये सरगर्म हो, और मन फिरा।
- Psalm 118:18 भजन संहिता 118:18परमेश्वर ने मेरी बड़ी ताड़ना तो की है परन्तु मुझे मृत्यु के वश में नहीं किया।।
- Deuteronomy 8:5 व्यवस्थाविवरण 8:5फिर अपने मन में यह तो विचार कर, कि जैसा कोई अपने बेटे को ताड़ना देता है वैसे ही तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को ताड़ना देता है।
- Job 5:17–18 अय्यूब 5:17–18देख, क्या ही धन्य वह मनुष्य, जिसको ईश्वर ताड़ना देता है; इसलिये तू सर्वशक्तिमान की ताड़ना को तुच्छ मत जान। क्योंकि वही घायल करता, और वही पट्टी भी बान्धता है; वही मारता है, और वही अपने हाथों से चंगा भी करता है।
- 1 Corinthians 11:30 1 कुरिन्थियों 11:30इसी कारण तुम में से बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए।
- Psalm 94:12–13 भजन संहिता 94:12–13हे यहा, क्या ही धन्य है वह पुरूष जिसको तू ताड़ना देता है, और अपनी व्यवस्था सिखाता है, क्योंकि तू उसको विपत्ति के दिनों में उस समय तक चैन देता रहता है, जब तक दुष्टों के लिये गड़हा नहीं खोदा जाता।
- Job 34:31–32 अय्यूब 34:31–32क्या किसी ने कभी ईश्वर से कहा, कि मैं ने दणड सहा, अब मैं भविष्य में बुराई न करूंगा, जो कुछ मुझे नहीं सूझ पड़ता, वह तू मुझे सिखा दे; और यदि मैं ने टेढ़ा काम किया हो, तो भविष्य में वैसा न करूंगा?
- Jeremiah 7:28 यिर्मयाह 7:28तब तू उन से कह देना, यह वही जाति है जो अपने परमेश्वर यहोवा की नहीं सुनती, और ताड़ना से भी नहीं मानती; सच्चाई नाश हो गई, और उनके मुंह से दूर हो गई है।
- 1 John 5:19 1 यूहन्ना 5:19हम जानते हैं, कि हम परमेश्वर से हैं, और सारा संसार उस दुष्ट के वंश में पड़ा है।
- Isaiah 1:5 यशायाह 1:5तुम बलवा कर करके क्यों अधिक मार खाना चाहते हो? तुम्हारा सिर घावों से भर गया, और तुम्हारा हृदय दु:ख से भरा है।