Isaiah · chapter 51 · verse 10
Isaiah 51:10 in Hindi
क्या तू वही नहीं जिस ने समुद्र को अर्थात् गहिरे सागर के जल को सुखा डाला और उसकी गहराई में अपने छुड़ाए हओं के पार जाने के लिये मार्ग निकाला था?
Kyaa too vahee naheem jis ne samudr ko arthaat gahire saagar ke jal ko sukhaa daalaa aur usakee gaharaaee mem apane chhudaae haom ke paar jaane ke liye maarg nikaalaa thaa?
Isaiah 51:10 in English
- King James Version (KJV)
- [Art] thou not it which hath dried the sea, the waters of the great deep; that hath made the depths of the sea a way for the ransomed to pass over?
- World English Bible (WEB)
- Isn’t it you who dried up the sea, the waters of the great deep; who made the depths of the sea a way for the redeemed to pass over?
- American Standard Version (ASV)
- Is it not thou that driedst up the sea, the waters of the great deep; that madest the depths of the sea a way for the redeemed to pass over?
- Bible in Basic English (BBE)
- Did you not make the sea dry, the waters of the great deep? did you not make the deep waters of the sea a way for the Lord's people to go through?
- Darby Translation (DBY)
- Is it not thou that dried up the sea, the waters of the great deep; that made the depths of the sea a way for the redeemed to pass over?
- Webster's Bible (WBS)
- [Art] thou not that which hath dried the sea, the waters of the great deep; that hath made the depths of the sea a way for the ransomed to pass over?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Art not Thou it that is drying up a sea, Waters of a great deep? That hath made deep places of a sea A way for the passing of the redeemed?
Read in context
- 8क्योंकि धुन उन्हें कपड़े की नाईं और कीड़ा उन्हें ऊन की नाईं खाएगा; परन्तु मेरा धर्म अनन्तकाल तक, और मेरा उद्धार पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहेगा।
- 9हे यहोवा की भुजा, जाग! जाग और बल धारण कर; जैसे प्राचीनकाल में और बीते हुए पीढ़ियों में, वैसे ही अब भी जाग। क्या तू वही नहीं है जिस ने रहब को टुकड़े टुकड़े किया और मगरमच्छ को छेदा?
- 10क्या तू वही नहीं जिस ने समुद्र को अर्थात् गहिरे सागर के जल को सुखा डाला और उसकी गहराई में अपने छुड़ाए हओं के पार जाने के लिये मार्ग निकाला था?
- 11सो यहोवा के छुड़ाए हुए लोग लौटकर जयजयकार करते हुए सिरयोन में आएंगे, और उनके सिरों पर अनन्त आनन्द गूंजता रहेगा; वे हर्ष और आनन्द प्राप्त करेंगे, और शोक और सिसकियों का अन्त हो जाएगा।।
- 12मैं, मैं ही तेरा शान्तिदाता हूं; तू कौन है जो मरनेवाले मनुष्य से, और घास के समान मुर्झानेवाले आदमी से डरता है,
Cross references
- Isaiah 43:16 यशायाह 43:16यहोवा जो समुद्र में मार्ग और प्रचण्ड धारा में पथ बनाता है,
- Exodus 14:21–22 निर्गमन 14:21–22और मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया; और यहोवा ने रात भर प्रचण्ड पुरवाई चलाई, और समुद्र को दो भाग करके जल ऐसा हटा दिया, जिससे कि उसके बीच सूखी भूमि हो गई। तब इस्राएली समुद्र के बीच स्थल ही स्थल पर होकर चले, और जल उनकी दाहिनी और बाईं ओर दीवार का काम देता था।
- Isaiah 50:2 यशायाह 50:2इसका क्या कारण है कि जब मैं आया तब कोई न मिला? और जब मैं ने पुकारा, तब कोई न बोला? क्या मेरा हाथ ऐसा छोटा हो गया है कि छुड़ा नहीं सकता? क्या मुझ में उद्धार करने की शक्ति नहीं? देखो, मै एक धमकी से समुद्र को सुखा देता हूं, मैं महानदों को रेगिस्थान बना देता हूं, उनकी मछलियां जल बिना मर जाती और बसाती हैं।
- Isaiah 63:11–12 यशायाह 63:11–12तब उसके लोगों को उनके प्राचीन दिन अर्थात् मूसा के दिन स्मरण आए, वे कहने लगे कि जो अपनी भेड़ों को उनके चरवाहे समेत समुद्र में से निकाल लाया वह कहां है? जिस ने उनके बीच अपना पवित्रा आत्मा डाला, वह कहां है? जिस ने अपने प्रतापी भुजबल को मूसा के दहिने हाथ के साथ कर दिया, जिस ने उनके साम्हने जल को दो भाग करके अपना सदा का नाम कर लिया,
- Exodus 15:13 निर्गमन 15:13अपनी करूणा से तू ने अपनी छुड़ाई हुई प्रजा की अगुवाई की है, अपने बल से तू उसे अपने पवित्रा निवासस्थान को ले चला है।।
- Psalm 74:13 भजन संहिता 74:13तू ने अपनी शक्ति से समुद्र को दो भाग कर दिया; तू ने जल में मगरमच्छों के सिरों को फोड़ दिया।
- Isaiah 42:15 यशायाह 42:15पहाड़ों और पहड़ियों को मैं सुखा डालूंगा और उनकी सब हरियाली झुलसा दूंगा; मैं नदियों को द्वीप कर दूंगा और तालों को सुखा डालूंगा।