Exodus · chapter 15 · verse 13
Exodus 15:13 in Hindi
अपनी करूणा से तू ने अपनी छुड़ाई हुई प्रजा की अगुवाई की है, अपने बल से तू उसे अपने पवित्रा निवासस्थान को ले चला है।।
Apanee karoonaa se too ne apanee chhudaaee huee prajaa kee aguvaaee kee hai, apane bal se too use apane pavitraa nivaasasthaan ko le chalaa hai..
Exodus 15:13 in English
- King James Version (KJV)
- Thou in thy mercy hast led forth the people [ which] thou hast redeemed: thou hast guided [them] in thy strength unto thy holy habitation.
- World English Bible (WEB)
- “You, in your loving kindness, have led the people that you have redeemed. You have guided them in your strength to your holy habitation.
- American Standard Version (ASV)
- Thou in thy lovingkindness hast led the people that thou hast redeemed: Thou hast guided them in thy strength to thy holy habitation.
- Bible in Basic English (BBE)
- In your mercy you went before the people whom you have made yours; guiding them in your strength to your holy place.
- Darby Translation (DBY)
- Thou by thy mercy hast led forth the people that thou hast redeemed; Thou hast guided them by thy strength unto the abode of thy holiness.
- Webster's Bible (WBS)
- Thou in thy mercy hast led forth the people [which] thou hast redeemed: thou hast guided [them] in thy strength to thy holy habitation.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Thou hast led forth in Thy kindness The people whom Thou hast redeemed. Thou hast led on in Thy strength Unto Thy holy habitation.
Read in context
- 11हे यहोवा, देवताओं में तेरे तुल्य कौन है? तू तो पवित्राता के कारण महाप्रतापी, और अपनी स्तुति करने वालों के भय के योग्य, और आश्चर्य कर्म का कर्त्ता है।।
- 12तू ने अपना दहिना हाथ बढ़ाया, और पृथ्वी ने उनको निगल लिया है।।
- 13अपनी करूणा से तू ने अपनी छुड़ाई हुई प्रजा की अगुवाई की है, अपने बल से तू उसे अपने पवित्रा निवासस्थान को ले चला है।।
- 14देश देश के लोग सुनकर कांप उठेंगे; पलिश्तियों के प्राण के लाले पड़ जाएंगे।।
- 15एदोम के अधिपति व्याकुल होंगे; मोआब के पहलवान थरथरा उठेंगे; सब कनान निवासियों के मन पिघल जाएंगें।।
Cross references
- Psalm 77:20 भजन संहिता 77:20तू ने मूसा और हारून के द्धारा, अपनी प्रजा की अगुवाई भेड़ों की सी की।।
- 1 Peter 1:5 1 पतरस 1:5जो तुम्हारे लिये स्वर्ग में रखी है, जिन की रक्षा परमेश्वर की सामर्थ से, विश्वास के द्वारा उस उद्धार के लिये, जो आने वाले समय में प्रगट होने वाली है, की जाती है।
- Psalm 106:9 भजन संहिता 106:9तब उस ने लाल समुद्र को घुड़का और वह सूख गया; और वह उन्हें गहिरे जल के बीच से मानों जंगल में से निकाल ले गया।
- Psalm 78:52–54 भजन संहिता 78:52–54परन्तु अपनी प्रजा को भेड़- बकरियों की नाई पयान कराया, और जंगल में उनकी अगुवाई पशुओं के झुण्ड की सी की। तब वे उसके चलाने से बेखटके चले और उनको कुछ भय न हुआ, परन्तु उनके शत्रु समुद्र में डूब गए। और उस ने उनको अपने पवित्रा देश के सिवाने तक, इसी पहाड़ी देश में पहुंचाया, जो उस ने अपने दहिने हाथ से प्राप्त किया था।
- Psalm 77:14–15 भजन संहिता 77:14–15अद्भुत काम करनेवाला ईश्वर तू ही है, तू ने अपने देश देश के लोगों पर अपनी शक्ति प्रगट की है। तू ने अपने भुजबल से अपनी प्रजा, याकूब और यूसुफ के वंश को छुड़ा लिया है।। (सेला)
- Isaiah 63:12–13 यशायाह 63:12–13जिस ने अपने प्रतापी भुजबल को मूसा के दहिने हाथ के साथ कर दिया, जिस ने उनके साम्हने जल को दो भाग करके अपना सदा का नाम कर लिया, जो उनको गहिरे समुद्र में से ले चला; जैसा घोड़े को जंगल में वैसे ही उनको भी ठोकर न लगी, वह कहां है?
- Jeremiah 2:6 यिर्मयाह 2:6उन्हों ने इतना भी न कहा कि जो हमें मिस्र देश से निकाल ले आया वह यहोवा कहां है? जो हमें जंगल में से ओर रेत और गड़हों से भरे हुए निर्जल और घोर अन्धकार के देश से जिस में होकर कोई नहीं चलता, और जिस में कोई मनुष्य नहीं रहता, हमें निकाल ले आया।
- Genesis 19:16 उत्पत्ति 19:16पर वह विलम्ब करता रहा, इस से उन पुरूषों ने उसका और उसकी पत्नी, और दोनों बेटियों को हाथ पकड़ लिया; क्योंकि यहोवा की दया उस पर थी: और उसको निकालकर नगर के बाहर कर दिया।
- Psalm 80:1 भजन संहिता 80:1हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!
- Ephesians 2:4 इफिसियों 2:4परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है; अपने उस बड़े प्रेम के कारण, जिस से उस ने हम से प्रेम किया।
- Nehemiah 9:12 नहेमायाह 9:12फिर तू ने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उस में उनको उजियाला मिले।