Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Isaiah · chapter 56 of 66 · 12 verses

Isaiah 56 in Hindi

यशायाह 56

  1. यहोवा यों कहता है, न्याय का पालन करो, और धर्म के काम करो; क्योंकि मैं शीघ्र तुम्हारा उद्धार करूंगा, और मेरा धर्मी होना प्रगट होगा।

    Thus saith the LORD, Keep ye judgment, and do justice: for my salvation [is] near to come, and my righteousness to be revealed.

  2. क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो ऐसा ही करता, और वह आदमी जो इस पर स्थिर रहता है, जो विश्रापदिन को पवित्रा मानता और अपवित्रा करने से बचा रहता है, और अपने हाथ को सब भांति की बुराई करने से रोकता है।

    Blessed [is] the man [that] doeth this, and the son of man [that] layeth hold on it; that keepeth the sabbath from polluting it, and keepeth his hand from doing any evil.

  3. जो परदेशी यहोवा से मिल गए हैं, वे न कहें कि यहोवा हमें अपनी प्रजा से निश्चय अलग करेगा; और खोजे भी न कहें कि हम तो सूखे वृक्ष हैं।

    Neither let the son of the stranger, that hath joined himself to the LORD, speak, saying, The LORD hath utterly separated me from his people: neither let the eunuch say, Behold, I [am] a dry tree.

  4. क्योंकि जो खोजे मेरे विश्रामदिन को मानते और जिस बात से मैं प्रसन्न रहता हूं उसी को अपनाते और मेरी वाचा को पालते हैं, उनके विषय यहोवा यों कहता है

    For thus saith the LORD unto the eunuchs that keep my sabbaths, and choose [the things] that please me, and take hold of my covenant;

  5. कि मैं अपने भवन और अपनी शहर- पनाह के भीतर उनको ऐसा नाम दूंगा जो पुत्रा- पुत्रियों से कहीं उत्तम होगा; मैं उनका नाम सदा बनाए रखूंगा और वह कभी न मिटाया जाएगा।

    Even unto them will I give in mine house and within my walls a place and a name better than of sons and of daughters: I will give them an everlasting name, that shall not be cut off.

  6. परदेशी भी जो यहोवा के साथ इस इच्छा से मिले हुए हैं कि उसकी सेवा टहल करें और यहोवा के नाम से प्रीति रखें और उसके दास हो जाएं, जितने विश्रामदिन को अपवित्रा करने से बचे रहते और मेरी वाचा को पालते हैं,

    Also the sons of the stranger, that join themselves to the LORD, to serve him, and to love the name of the LORD, to be his servants, every one that keepeth the sabbath from polluting it, and taketh hold of my covenant;

  7. उनको मैं अपने पवित्रा पर्वत पर ले आकर अपने प्रार्थना के भवन में आनन्दित करूंगा; उनके होमबलि और मेलबलि मेरी वेदी पर ग्रहण किए जाएंगे; क्योंकि मेरा भवन सब देशों के लोगों के लिये प्रार्थना का घर कहलाएगा।

    Even them will I bring to my holy mountain, and make them joyful in my house of prayer: their burnt offerings and their sacrifices [shall be] accepted upon mine altar; for mine house shall be called an house of prayer for all people.

  8. प्रभु यहोवा, जो निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठे करनेवाला है, उसकी यह वाणी है कि जो इकट्ठे किए गए हैं उनके साथ मैं औरों को भी इकट्ठे करके मिला दूंगा।।

    The Lord GOD which gathereth the outcasts of Israel saith, Yet will I gather [others] to him, beside those that are gathered unto him.

  9. हे मैदान के सब जन्तुओं, हे वन के सब पशुओं, खाने के लिये आओ।

    All ye beasts of the field, come to devour, [yea], all ye beasts in the forest.

  10. उसके पहरूए अन्धे हैं, वे सब के सब अज्ञानी हैं, वे सब के सब गूंगे कुत्ते हैं जो भूंक नहीं सकते; वे स्वप्न देखनेवाले और लेटे रहकर सोते रहना चाहते हैं।

    His watchmen [are] blind: they are all ignorant, they [are] all dumb dogs, they cannot bark; sleeping, lying down, loving to slumber.

  11. वे मरभूखे कुत्ते हैं जो कभी तृप्त नहीं होते। वे चरवाहे हें जिन में समझ ही नहीं; उन सभों ने अपने अपने लाभ के लिये अपना अपना मार्ग लिया है।

    Yea, [they are] greedy dogs [which] can never have enough, and they [are] shepherds [that] cannot understand: they all look to their own way, every one for his gain, from his quarter.

  12. वे कहते हैं कि आओ, हम दाखमधु ले आएं, आओ मदिरा पीकर छक जाएं; कल का दिन भी तो आज ही के समान अत्यन्त सुहावना होगा।।

    Come ye, [say they], I will fetch wine, and we will fill ourselves with strong drink; and to morrow shall be as this day, [and] much more abundant.

All chapters of Isaiah · Hindi Bible · Isaiah 56 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.