Jeremiah · chapter 1 · verse 14
Jeremiah 1:14 in Hindi
तब यहोवा ने मुझ से कहा, इस देश के सब रहनेवालों पर उत्तर दिशा से विपत्ति आ पड़ेगी।
Tab yahovaa ne mujh se kahaa, is desh ke sab rahanevaalom par uttar dishaa se vipatti aa padegee.
Jeremiah 1:14 in English
- King James Version (KJV)
- Then the LORD said unto me, Out of the north an evil shall break forth upon all the inhabitants of the land.
- World English Bible (WEB)
- Then the LORD said to me, “Out of the north, evil will break out on all the inhabitants of the land.
- American Standard Version (ASV)
- Then Jehovah said unto me, Out of the north evil shall break forth upon all the inhabitants of the land.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then the Lord said to me, Out of the north evil will come, bursting out on all the people of the land.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah said unto me, Out of the north shall evil break forth upon all the inhabitants of the land.
- Webster's Bible (WBS)
- Then the LORD said to me, Out of the north an evil shall break forth upon all the inhabitants of the land.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jehovah saith unto me, 'From the north is the evil loosed against all inhabitants of the land.
Read in context
- 12तब यहोवा ने मुझ से कहा, तुझे ठीक दिखाई पड़ता है, क्योंकि मैं अपने वचन को पूरा करने के लिये जागृत हूँ।
- 13फिर यहोवा का वचन दूसरी बार मेरे पास पहंचा, और उस ने पूछा, तुझे क्या दिखाई पड़ता है? मैं ने कहा, मुझे उबलता हुआ एक हण्डा दिखाई पड़ता है जिसका मुंह उत्तर दिशा की ओर से है।
- 14तब यहोवा ने मुझ से कहा, इस देश के सब रहनेवालों पर उत्तर दिशा से विपत्ति आ पड़ेगी।
- 15यहोवा की यह वाणी है, मैं उत्तर दिशा के राज्यों और कुलों को बुलाऊंगा; और वे आकर यरूशलेम के फाटकों में और उसके चारों ओर की शहरपनाह, और यहूदा के और सब नगरों के साम्हने अपना अपना सिंहासन लगाएंगे।
- 16और उनकी सारी बुराई के कारण मैं उन पर दण्ड की आज्ञा दूंगा; क्योंकि उन्हों ने मुझे त्यागकर दूसरे देवताओं के लिये धूप जलाया और अपनी बनाई हुई वस्तुओं को दण्डवत् किया है।
Cross references
- Jeremiah 4:6 यिर्मयाह 4:6सिरयोन के मार्ग में झण्डा खड़ा करो, अपना सामान बटोरके भागोे, खड़े मत रहो, क्योंकि मैं उत्तर की दिशा से विपत्ति और सत्यानाश ले आया चाहता हूँ।
- Isaiah 41:25 यशायाह 41:25मैं ने एक को उत्तर दिशा से उभारा, वह आ भी गया है; वह पूर्व दिशा से है और मेरा नाम लेता है; जैसा कुम्हार गिली मिट्टी को लताड़ता है, वैसा ही वह हाकिमों को कीच के समान लताड़ देगा।
- Jeremiah 6:1 यिर्मयाह 6:1हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथ्क्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है।
- Jeremiah 10:22 यिर्मयाह 10:22सुन, एक शब्द सुनाई देता है! देख, वह आ रहा है! उत्तर दिशा से बड़ा हुल्लड़ मच रहा है ताकि यहूदा के नगरों को उजाड़कर गीदड़ों का स्थान बना दे।
- Ezekiel 1:4 यहेजकेल 1:4जब मैं देखने लगा, तो क्या देखता हूँ कि उत्तर दिशा से बड़ी घटा, और लहराती हुई आग सहित बड़ी आंधी आ रही है; और घटा के चारों ओर प्रकाश और आग के बीचों- बीच से झलकाया हुआ पीतल सा कुछ दिखाई देता है।
- Jeremiah 46:20 यिर्मयाह 46:20मिस्र बहुत ही सुन्दर बछिया तो है, परन्तु उत्तर दिशा से नाश चला आता है, वह आ ही गया है।
- Jeremiah 6:22 यिर्मयाह 6:22यहोवा यों कहता है, देखो, उत्तर से वरन पृथ्वी की छोर से एक बड़ी जाति के लोग इस देश के विरोध में उभारे जाएंगे।
- Jeremiah 50:41 यिर्मयाह 50:41सुनो, उत्तर दिशा से एक देश के लोग आते हैं, और पृथ्वी की छोर से एक बड़ी जाति और बहुत से राजा उठकर चढ़ाई करेंगे।
- Jeremiah 31:8 यिर्मयाह 31:8देखो, मैं उन को उत्तर देश से ले आऊंगा, और पृथ्वी के कोने कोने से इकट्ठे करूंगा, और उनके बीच अन्धे, लंगड़े, गर्भवती, और जच्चा स्त्रियां भी आएंगी; एक बड़ी मण्डली यहां लौट आएगी।
- Jeremiah 50:9 यिर्मयाह 50:9क्योंकि देखो, मैं उत्तर के देश से बड़ी जातियों को उभारकर उनकी मण्डली बाबुल पर चढ़ा ले आऊंगा, और वे उसके विरूद्व पांति बान्धेंगे; और उसी दिशा से वह ले लिया जाएगा। उनके तीर चतुर वीर के से होंगे; उन में से कोई अकारथ न जाएगा।