Jeremiah · chapter 23 · verse 29
Jeremiah 23:29 in Hindi
यहोवा की यह भी वाणी है कि क्या मेरा वचन आग सा नहीं है? फिर क्या वह ऐसा हथौड़ा नहीं जो पत्थर को फोड़ डाले?
Yahovaa kee yah bhee vaanee hai ki kyaa meraa vachan aag saa naheem hai? Phir kyaa vah aisaa hathaudaa naheem jo patthar ko phod daale?
Jeremiah 23:29 in English
- King James Version (KJV)
- [Is] not my word like as a fire? saith the LORD; and like a hammer [that] breaketh the rock in pieces?
- World English Bible (WEB)
- “Isn’t my word like fire?” says the LORD; “and like a hammer that breaks the rock in pieces?
- American Standard Version (ASV)
- Is not my word like fire? saith Jehovah; and like a hammer that breaketh the rock in pieces?
- Bible in Basic English (BBE)
- Is not my word like fire? says the Lord; and like a hammer, smashing the rock to bits?
- Darby Translation (DBY)
- Is not my word like a fire, saith Jehovah; and like a hammer [that] breaketh the rock in pieces?
- Webster's Bible (WBS)
- [Is] not my word like a fire? saith the LORD? and like a hammer [that] breaketh the rock in pieces?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Is it not thus? My word [is] as a fire, An affirmation of Jehovah. And as a hammer — it breaketh in pieces a rock.
Read in context
- 27जैसे मेरी प्रजा के लोगों के पुरखा मेरा नाम भूलकर बाल का नाम लेने लगे थे, वैसे ही अब ये भविष्यद्वक्ता उन्हें अपने अपने स्वप्न बता बताकर मेरा नाम भुलाना चाहते हैं।
- 28यदि किसी भविष्यद्वक्ता ने स्वप्न देखा हो, तो वह उसे बताए, परन्तु जिस किसी ने मेरा वचन सुना हो तो वह मेरा वचन सच्चाई से सुनाए। यहोवा की यह वाणी है, कहां भूसा और कहां गेहूं?
- 29यहोवा की यह भी वाणी है कि क्या मेरा वचन आग सा नहीं है? फिर क्या वह ऐसा हथौड़ा नहीं जो पत्थर को फोड़ डाले?
- 30यहोवा की यह वाणी है, देखो, जो भविष्यद्वक्ता मेरे वचन औरों से चुरा चुराकर बोलते हैं, मैं उनके विरूद्ध हूँ।
- 31फिर यहोवा की यह भी वाणी है कि जो भविष्यद्वक्ता "उसकी यह वाणी है", ऐसी झूठी वाणी कहकर अपनी अपनी जीभ डुलाते हैं, मैं उनके भी विरूद्ध हूँ।
Cross references
- Hebrews 4:12 इब्रानियों 4:12क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग करके, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है।
- Jeremiah 5:14 यिर्मयाह 5:14इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिये देख, मैं अपना वचन तेरे मुंह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊंगा, और वह उनको भस्म करेगी।
- Luke 24:32 लूका 24:32उन्हों ने आपस में कहा; जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्रा शस्त्रा का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?
- Jeremiah 20:9 यिर्मयाह 20:9यदि मैं कहूं, मैं उसकी चर्चा न करूंगा न उसके नाम से बोलूंगा, तो मेरे हृदय की ऐसी दशा होगी मानो मेरी हडि्डयों में धधकती हुई आग हो, और मैं अपने को रोकते रोकते थक गया पर मुझ से रहा नहीं जाता।
- 2 Corinthians 10:4–5 2 कुरिन्थियों 10:4–5क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं। सो हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊंची बात को, जो परमेश्वर की पहिचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।
- John 6:63 यूहन्ना 6:63आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं: जो बातें मैं ने तुम से कहीं हैं वे आत्मा है, और जीवन भी हैं।
- Revelation 11:5 प्रकाशितवाक्य 11:5और यदि कोई उन को हानि पहुंचाना चाहता है, तो उन के मुंह से आग निकलकर उन के बैरियों को भस्म करती है, और यदि कोई उन को हानि पहुंचाना चाहेगा, तो अवश्य इसी रीति से मार डाला जाएगा।
- Acts 2:3 प्रेरितों के काम 2:3और उन्हें आग की सी जीभें फटती हुई दिखाई दीं; और उन में से हर एक पर आ ठहरीं।
- Acts 2:37 प्रेरितों के काम 2:37तब सुननेवालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयो, हम क्या करें?
- 2 Corinthians 2:16 2 कुरिन्थियों 2:16कितनो के लिये तो मरने के निमित्त मृन्यु की गन्ध, और कितनो के लिये जीवन के निमित्त जीवन की सुगन्ध, और इन बातों के योग्य कौन है?