Jeremiah · chapter 31 · verse 30
Jeremiah 31:30 in Hindi
क्योंकि जो कोई जंगली दाख खाए उसी के दांत खट्टे हो जाएंगे, और हर एक मनुष्य अपने ही अधर्म के कारण मारा जाएगा।
Kyonki jo koee jangalee daakh khaae usee ke daant khatte ho jaaenge, aur har ek manushy apane hee adharm ke kaaran maaraa jaaegaa.
Jeremiah 31:30 in English
- King James Version (KJV)
- But every one shall die for his own iniquity: every man that eateth the sour grape, his teeth shall be set on edge.
- World English Bible (WEB)
- But everyone will die for his own iniquity. Every man who eats the sour grapes, his teeth will be set on edge.
- American Standard Version (ASV)
- But every one shall die for his own iniquity: every man that eateth the sour grapes, his teeth shall be set on edge.
- Bible in Basic English (BBE)
- But everyone will be put to death for the evil which he himself has done: whoever has taken bitter grapes will himself have his teeth put on edge.
- Darby Translation (DBY)
- for every one shall die for his own iniquity; every man that eateth the sour grapes, his teeth shall be set on edge.
- Webster's Bible (WBS)
- But every one shall die for his own iniquity: every man that eateth the sour grape, his teeth shall be set on edge.
- Young's Literal Translation (YLT)
- But — each for his own iniquity doth die, Every man who is eating the unripe fruit, Blunted are his teeth.
Read in context
- 28और जिस प्रकार से मैं सोच सोचकर उन को गिराता और ढाता, नष्ट करता, काट डालता और सत्यानाश ही करता था, उसी प्रकार से मैं अब सोच सोचकर उन को रोपूंगा और बढ़ाऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।
- 29उन दिनों में वे फिर न कहेंगे कि पुरखा लोगों ने तो जंगली दाख खाई, परन्तु उनके वंश के दांत खट्टे हो गए हैं।
- 30क्योंकि जो कोई जंगली दाख खाए उसी के दांत खट्टे हो जाएंगे, और हर एक मनुष्य अपने ही अधर्म के कारण मारा जाएगा।
- 31फिर यहोवा की यह भी वाणी है, सुन, ऐसे दिन आने वाले हैं जब मैं इस्राएल और यहूदा के घरानों से नई वाचा बान्धूंगा।
- 32वह उस वाचा के समान न होगी जो मैं ने उनके पुरखाओं से उस समय बान्धी थी जब मैं उनका हाथ पकड़ कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तौभी उन्होंने मेरी वह वाचा तोड़ डाली।
Cross references
- Ezekiel 18:20 यहेजकेल 18:20जो प्राणी पाप करे वही मरेगा, न तो पुत्रा पिता के अधर्म का भार उठाएगा और न पिता पुत्रा का; धम को अपने ही धर्म का फल, और दुष्ट को अपनी ही दुष्टता का फल मिलेगा।
- Isaiah 3:11 यशायाह 3:11मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियां उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुवे तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुता देते हैं।।
- Deuteronomy 24:16 व्यवस्थाविवरण 24:16पुत्रा के कारण पिता न मार डाला जाए, और न पिता के कारण पुत्रा मार डाला जाए; जिस ने पाप किया हो वही उस पाप के कारण मार डाला जाए।।
- Galatians 6:5 गलातियों 6:5क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।।
- Ezekiel 18:4 यहेजकेल 18:4देखो, सभों के प्राण तो मेरे हैं; जैसा पिता का प्राण, वैसा ही पुत्रा का भी प्राण है; दोनों मेरे ही हैं। इसलिये जो प्राणी पाप करे वही मर जाएगा।
- Ezekiel 3:18–19 यहेजकेल 3:18–19जब मैं दुष्ट से कहूं कि तू निश्चय मरेगा, और यदि तू उसको न चिताए, और न दुष्ट से ऐसी बात कहे जिस से कि वह सचेत हो और अपना दुष्ट मार्ग छोड़कर जीवित रहे, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फंसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूंगा। पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता ओर दुष्ट पार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फंसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।
- Ezekiel 33:18 यहेजकेल 33:18जब धमीं अपने धर्म से फिर कर कुटिल काम करने लगे, तब निश्चय वह उन में फंसा हुआ मर जाएगा।
- James 1:15 याकूब 1:15फिर अभिलाषा गर्भवती होकर पाप को जनता है और पाप बढ़ जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।
- Ezekiel 33:13 यहेजकेल 33:13यदि मैं धमीं से कहूं कि तू निश्चय जीवित रहेगा, और वह अपने धर्म पर भरोसा कर के कुटिल काम करने लगे, तब उसके धर्म के कामों में से किसी का स्मरण न किया जाएगा; जो कुटिल काम उसने किए हों वह उन्ही में फंसा हुआ मरेगा।
- Galatians 6:7–8 गलातियों 6:7–8धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा। क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।
- Ezekiel 33:8 यहेजकेल 33:8यदि मैं दुष्ट से कहूं, हे दुष्ट, तू निश्चय मरेगा, तब यदि तू दुष्ट को उसके मार्ग के विषय न चिताए, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फंसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा में तुझी से लूंगा।