Jeremiah · chapter 39 · verse 2
Jeremiah 39:2 in Hindi
और सिदकिरयाह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन को उस नगर की शहरपनाह तोड़ी गई।
Aur sidakirayaah ke raajy ke gyaarahavem varsh ke chauthe maheene ke nauvem din ko us nagar kee shaharapanaah todee gaee.
Jeremiah 39:2 in English
- King James Version (KJV)
- [And] in the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, the ninth [day] of the month, the city was broken up.
- World English Bible (WEB)
- In the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, the ninth day of the month, a breach was made in the city.
- American Standard Version (ASV)
- in the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, the ninth day of the month, a breach was made in the city),
- Bible in Basic English (BBE)
- In the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, on the ninth day of the month, the town was broken into:)
- Darby Translation (DBY)
- In the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, on the ninth of the month, the city was broken into;
- Webster's Bible (WBS)
- [And] in the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, the ninth [day] of the month, the city was broken up.
- Young's Literal Translation (YLT)
- in the eleventh year of Zedekiah, in the fourth month, in the ninth of the month, hath the city been broken up;
Read in context
- 1यहूदा के राजा सिदकिरसाह के राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने में, बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना समेत यरूशलेम पर चढ़ाई करके उसे घेर लिया।
- 2और सिदकिरयाह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन को उस नगर की शहरपनाह तोड़ी गई।
- 3सो जब यरूशलेम ले लिया गया, तब नेर्गलसरेसेर, और समगर्नबो, और खेजों का प्रधान सर्सकीम, और मगों का प्रधान नेर्गलसरेसेर आदि, बाबुल के राजा के सब हाकिम बीच के फाटक में प्रवेश करके बैठ गए।
- 4जब यहूदा के राजा सिदकिरयाह और सब योद्वाओं ने उन्हें देखा तब रात ही रात राजा की बारी के मार्ग से दोनों भीतों के बीच के फाटक से होकर नगर से निकलकर भाग चले और अराबा का मार्ग लिया।
Cross references
- Jeremiah 52:6–7 यिर्मयाह 52:6–7चौथे महीने के नौवें दिन से नगर में महंगी यहां तक बढ़ गई, कि लोगों के लिये कुछ रोटी न रही। तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों भीतों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था, उस से सब योद्वा भागकर रात ही रात नगर से निकल गए, और अराबा का मार्ग लिया। (उस समय कसदी लोग नगर को घेरे हुए थे)।
- Micah 2:12–13 मीका 2:12–13हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभों को इकट्ठा करूंगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूंगा; और बोस्रा की भेड़बकरियों की नाईं एक संग रखूंगा। उस झुण्ड की नाईं जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएंगे। उनके आगे आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिये वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकल जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुवा है।।
- 2 Kings 25:3–4 2 राजा 25:3–4चौथे महीने के नौवें दिन से नगर में महंगी यहां तक बढ़ गई, कि देश के लोगों के लिये कुछ खाने को न रहा। तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों भीतों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था उस मार्ग से सब योठ्ठा रात ही रात निकल भागे। कसदी तो नगर को घेरे हुए थे, परन्तु राजा ने अराबा का मार्ग लिया।
- Ezekiel 33:21 यहेजकेल 33:21फिर हमारी बंधुआई के ग्यारहवें वर्ष के दसवें महीने के पांचवें दिन को, एक व्यक्ति जो यरूशलेम से भाग कर बच गया था, वह मेरे पास आकर कहने लगा, नगर ले लिया गया।
- Zephaniah 1:10 सपन्याह 1:10यहोवा की यह वाणी है, कि उस दिन मछली फाटक के पास चिल्लाहट का और नये टोले मिश्नाह में हाहाकार का और टीलों पर बड़े धमाके का शब्द होगा।
- Jeremiah 5:10 यिर्मयाह 5:10शहरपनाह पर चढ़के उसका नाश तो करो, तौभी उसका अन्त मत कर डालो; उसकी जड़ रहने दो परन्तु उसकी डालियों को तोड़कर फेंक दो, क्योंकि वे यहोवा की नहीं हैं।