Jeremiah · chapter 46 · verse 14
Jeremiah 46:14 in Hindi
मिस्र में वर्णन करो, और मिग्दोल में सुनाओ; हां, ओर नोप और तहपन्हेस में सुनाकर यह कहो कि खड़े होकर तैयार हो जाओ; क्योंकि तुम्हारे चारों ओर सब कुछ तलवार खा गई है।
Misr mem varnan karo, aur migdol mem sunaao; haam, or nop aur tahapanhes mem sunaakar yah kaho ki khade hokar taiyaar ho jaao; kyonki tumhaare chaarom or sab kuchh talavaar khaa gaee hai.
Jeremiah 46:14 in English
- King James Version (KJV)
- Declare ye in Egypt, and publish in Migdol, and publish in Noph and in Tahpanhes: say ye, Stand fast, and prepare thee; for the sword shall devour round about thee.
- World English Bible (WEB)
- “Declare in Egypt, publish in Migdol, and publish in Memphis and in Tahpanhes; say, ‘Stand up, and prepare, for the sword has devoured around you.’
- American Standard Version (ASV)
- Declare ye in Egypt, and publish in Migdol, and publish in Memphis and in Tahpanhes: say ye, Stand forth, and prepare thee; for the sword hath devoured round about thee.
- Bible in Basic English (BBE)
- Give the news in Migdol, make it public in Noph: say, Take up your positions and make yourselves ready; for on every side of you the sword has made destruction.
- Darby Translation (DBY)
- Declare in Egypt, and publish in Migdol, and publish in Noph, and in Tahpanhes; say, Stand fast, and prepare thee; for the sword devoureth round about thee.
- Webster's Bible (WBS)
- Declare ye in Egypt, and publish in Migdol, and publish in Noph and in Tahpanhes: say ye, Stand fast, and prepare thee; for the sword shall devour around thee.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Declare ye in Egypt, and sound in Migdol, Yea, sound in Noph, and in Tahpanhes say: Station thyself, yea, prepare for thee, For a sword hath devoured around thee,
Read in context
- 12क्योंकि सब जाति के लोगों ने सुना है कि तू नीच हो गई और पृथ्वी तेरी चिल्लाहट से भर गई है; वीर से वीर ठोकर खाकर गिर पड़े; वे दोनों एक संग गिर गए हैं।
- 13यहोवा ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता से यह वचन भी कहा कि बाबुल का राजा नबूकदनेस्सर क्योंकर आकर मिस्र देश को मार लेगो
- 14मिस्र में वर्णन करो, और मिग्दोल में सुनाओ; हां, ओर नोप और तहपन्हेस में सुनाकर यह कहो कि खड़े होकर तैयार हो जाओ; क्योंकि तुम्हारे चारों ओर सब कुछ तलवार खा गई है।
- 15तेरे बलवन्त जन क्यों बिलाय गए हैं? वे इस कारण खड़े न रह सके क्योंकि यहोवा ने उन्हें ढकेल दिया।
- 16उस ने बहुतों को ठोकर खिलाई, वे एक दूसरे पर गिर पड़े; और वे कहने लगे, उठो, चलो, हम अन्धेर करनेवाले की तलवार के डर के मारे अपने अपने लोगों ओर अपनी अपनी जन्मभूमि में फिर लौट जाएं।
Cross references
- Jeremiah 44:1 यिर्मयाह 44:1जितने यहूदी लोग मिस्र देश में मिग्दोल, तहपन्हेस और नोप नगरों और पत्रोस देश में रहते थे, उनके विषय यिर्मयाह के पास यह वचन पहुंचा,
- Jeremiah 46:10 यिर्मयाह 46:10क्योंकि वह दिन सेनाओं के यहोवा प्रभु के बदला लेने का दिन होगा जिस में वह अपने द्रोहियों से बदला लेगा। सो तलवार खाकर तृप्त होगी, और उनका लोहू पीकर छक जाएगी। क्योंकि, उत्तर के देश में परान महानद के तीर पर, सेनाओं के यहोवा प्रभु का यज्ञ है।
- Nahum 2:13 नहूम 2:13सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, मैं तेरे विरूद्ध हूं, और उसके रथों को भस्म करके धुंएं में उड़ा दूंगा, और उसके जवान सिंह सरीखे वीर तलवार से मारे जाएंगे; मैं तेरे आहेर को पृथ्वी पर से नाश करूंगा, और तेरे दूतों का बोल फिर सुना न जाएगा।।
- Jeremiah 2:30 यिर्मयाह 2:30मैं ने व्यर्थ ही तुम्हारे बेटों की ताड़ना की, उन्हों ने कुछ भी नहीं माना; तुम ने अपने भविष्यद्वक्ताओं को अपनी ही तलवार से ऐसा काट डाला है जैसा सिंह फाड़ता है।
- Jeremiah 46:3–4 यिर्मयाह 46:3–4उस सेना के विषये-- ढालें और फरियां तैयार करके लड़ने को निकट चले आओ। घोड़ों को जुतवाओ; और हे सवारो, घोड़ों पर चढ़कर टोप पहिने हुए खड़े हो जाओ; भालों को पैना करो, झिलमों को पहिन लो!
- Jeremiah 43:8–9 यिर्मयाह 43:8–9तब यहोवा का यह वचन तहपन्हेस में यिर्मयाह के पास पहुंचो अपने हाथ से बड़े पत्थर ले, और यहूदी पुरूषों के साम्हने उस ईट के चबूतरे में जो तहपन्हेस में फिरौन के भवन के द्वार के पास है, चूना फेर के छिपा दे,
- Isaiah 1:20 यशायाह 1:20तो इस देश के उत्तम से उत्तम पदाथै खाओगे; और यदि तुम ने मानो और बलवा करो, तो तलवार से मारे जाओगे; यहोवा का यही वचन है।।
- Isaiah 31:8 यशायाह 31:8तब अश्शूर उस तलवार से गिराया जाएगा जो मनुष्य की नहीं; वह उस तलवार का कौर हो जाएगा जो आदमी की नहीं; और वह तलवार के साम्हने से भागेगा और उसके जवान बेगार में पकड़े जाएंगे।
- Ezekiel 30:16–18 यहेजकेल 30:16–18और मैं मिस्र में आग लगाऊंगा; सीन बहुत थरथराएगा; और नो फाड़ा जाएगा और नोप के विरोधी दिन दहाड़े उठेंगे। आवेन और पीवेसेत के जवान तलवार से गिरेंगे, और ये नगर बंधुआई में चले जाएंगे। जब मैं मिस्रियों के जुओं को तहपन्हेस में तोड़ूंगा, तब उस में दिन को अन्धेरा होगा, और उसकी सामर्थ जिस पर वह फूलता है, वह नाश हो जाएगी; उस पर घटा छा जाएगी और उसकी बेटियां बंधुआई में चली जाएंगी।
- Joel 3:9–12 योएल 3:9–12जाति जाति में यह प्रचार करो, युद्ध की तैयारी करो, अपने शूरवीरों को उभारो। सब योद्धा निकट आकर लड़ने को चढ़ें। अपने अपने हल की फाल को पीटकर तलवार, और अपनी अपनी हंसिया को पीटकर बर्छी बनाओ; जो बलहीन हो वह भी कहे, मैं वीर हूं।। हे चारों ओर के जाति जाति के लोगो, फुर्ती करके आओ और इकट्ठे हो जाओ। हे यहोवा, तू भी अपने शूरवीरों को वहां ले जा। जाति जाति के लोग उभरकर चढ़ जाएं और यहोशापात की तराई में जाएं, क्योंकि वहां मैं चारों आरे की सारी जातियों का न्याय करने को बैठूंगा।।
- 2 Samuel 2:26 2 शमूएल 2:26तब अब्नेर योआब को पुकारके कहने लगा, क्या तलवार सदा मारती रहे? क्या तू नहीं जानता कि इसका फल दु:खदाई होगा? तू कब तक अपने लोगों को आज्ञा न देगा, कि अपने भाइयों का पीछा छोड़कर लौटो?
- Jeremiah 6:1–5 यिर्मयाह 6:1–5हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथ्क्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है। सिरयोन की सुन्दर और सुकुमार बेटी को मैं नाश करने पर हूँ। चरवाहे अपनी अपनी भेड़- बकरियां संग लिए हुए उस पर चढ़कर उसके चारों ओर अपने तम्बू खड़े करेंगे, वे अपने अपने पास की घास चरा लेंगे। आओ, उसके विरूद्ध युठ्ठ की तैयारी करो; उठो, हम दो पहर को चढ़ाई करें! हाय, हाय, दिन ढलता जाता है, और सांझ की परछाई लम्बी हो चली है! उठो, हम रात ही रात चढ़ाई करें और उसके महलों को ढा दें।
Original words (Hebrew)
- Declare · H5046נָגַד nâgad
- Egypt · H4714מִצְרַיִם Mitsrayim
- publish · H8085שָׁמַע shâmaʻ
- Migdol · H4024מִגְדּוֹל Migdôwl
- publish · H8085שָׁמַע shâmaʻ
- Noph · H5297נֹף Nôph
- Tahpanhes · H8471תַּחְפַּנְחֵס Tachpanchêç
- say · H559אָמַר ʼâmar
- fast · H3320יָצַב yâtsab
- prepare · H3559כּוּן kûwn
- sword · H2719חֶרֶב chereb
- devour · H398אָכַל ʼâkal
- about · H5439סָבִיב çâbîyb