Jeremiah · chapter 51 · verse 54
Jeremiah 51:54 in Hindi
बाबुल से चिल्लाहट का शब्द सुनाई पड़ता है! कसदियों के देश से सत्यानाश का बड़ा कोलाहल सुनाइ्र देता है।
Baabul se chillaahat kaa shabd sunaaee padataa hai! Kasadiyom ke desh se satyaanaash kaa badaa kolaahal sunaai్r detaa hai.
Jeremiah 51:54 in English
- King James Version (KJV)
- A sound of a cry [cometh] from Babylon, and great destruction from the land of the Chaldeans:
- World English Bible (WEB)
- “The sound of a cry comes from Babylon, and of great destruction from the land of the Chaldeans!
- American Standard Version (ASV)
- The sound of a cry from Babylon, and of great destruction from the land of the Chaldeans!
- Bible in Basic English (BBE)
- There is the sound of a cry from Babylon, and of a great destruction from the land of the Chaldaeans:
- Darby Translation (DBY)
- The sound of a cry [cometh] from Babylon, and great destruction from the land of the Chaldeans;
- Webster's Bible (WBS)
- A sound of a cry [cometh] from Babylon, and great destruction from the land of the Chaldeans:
- Young's Literal Translation (YLT)
- A voice of a cry [is] from Babylon, And of great destruction from the land of the Chaldean.
Read in context
- 52सो देखो, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आनेवाले हैं कि मैं उसकी खुदी हुई मूरतों पर दण्ड भेजूंगा, और उसके सारे देश में लोग घायल होकर कराहते रहेंगे।
- 53चाहे बाबुल ऐसा ऊंचा बन जाए कि आकाश से बातें करे और उसके ऊंचे गढ़ और भी दृढ़ किए जाएं, तौभी मैं उसे नाश करने के लिये, लोगों को भेजूंगा, यहोवा की यह बाणी है।
- 54बाबुल से चिल्लाहट का शब्द सुनाई पड़ता है! कसदियों के देश से सत्यानाश का बड़ा कोलाहल सुनाइ्र देता है।
- 55क्योंकि यहोवा बाबुल को नाश कर रहा है और उसके बड़े कोलाहल को बन्द कर रहा है। इस से उनका कोलाहल महासागर का सा सुनाई देता है।
- 56बाबुल पर भी नाश करनेवाले चढ़ आए हैं, और उसके शूरवीर पकड़े गए हैं और उनके धनुष तोड़ डाले गए; क्योंकि यहोवा बदला देनेवाला परमेश्वर है, वह अवश्य ही बदला लेगा।
Cross references
- Jeremiah 50:22 यिर्मयाह 50:22सुनो, उस देश में युद्व और सत्यानाश का सा शब्द हो रहा है।
- Jeremiah 48:3–5 यिर्मयाह 48:3–5होरोनैम से चिल्लाहट का शब्द सुनो! नाश और बड़े देख का शब्द सुनाई देता है! मोआब का सत्यानाश हो रहा है; उसके नन्हे बच्चों की चिल्लाहट सुन पड़ी। क्योंकि लूहीत की चढ़ाई में लोग लगातार रोते हुए चढ़ेंगे; और होरोनैम की उतार में नाश की चिल्लाहट का संकट हुआ है।
- Jeremiah 50:46 यिर्मयाह 50:46बाबुल के लूट लिए जाने के शब्द से पृथ्वी कांप उठी है, और उसकी चिल्लाहट जातियों में सुनाई पड़ती है।
- Revelation 18:17–19 प्रकाशितवाक्य 18:17–19घड़ी ही भर में उसका ऐसा भारी धन नाश हो गया: और हर एक मांझी, और जलयात्री, और मल्लाह, और जितने समुद्र से कमाते हैं, सब दूर खड़े हुए। और उसके जलने का धुआं देखते हुए पुकारकर कहेंगे, कौन सा नगर इस बड़े नगर के समान है? और अपने अपने सिरों पर धूल डालेंगे, और रोते हुए और कलपते हुए चिल्ला चिल्लाकर कहेंगे, कि हाय! हाय! यह बड़ा नगर जिस की सम्पत्ति के द्वारा समुद्र के सब जहाजवाले धनी हो गए थे घड़ी ही भर में उजड़ गया।
- Isaiah 13:6–9 यशायाह 13:6–9हाय- हाय करो, क्योंकि यहोवा का दिन समीप है; वह सर्वशक्तिमान् की ओर से मानो सत्यानाश करने के लिये आता है। इस कारण सब के हाथ ढ़ीले पड़ेंगे, और हर एक मनुष्य का हृदय पिघल जाएगा, और वे घबरा जाएगें। उनको पीड़ा और शोक होगा; उनको जच्चा की सी पीड़ाएं उठेंगी। वे चकित होकर एक दूसरे को ताकेंगे; उनके मुंह जल जायेंगे।। देखो, यहोवा का वह दिन रोष और क्रोध और निर्दयता के साथ आता है कि वह पृथ्वी को उजाड़ डाले और पापियों को उस में से नाश करे।
- Zephaniah 1:10 सपन्याह 1:10यहोवा की यह वाणी है, कि उस दिन मछली फाटक के पास चिल्लाहट का और नये टोले मिश्नाह में हाहाकार का और टीलों पर बड़े धमाके का शब्द होगा।
- Jeremiah 50:27 यिर्मयाह 50:27उसके सब बैलों को नाश करो, वे घात होने के स्थान में उतर जाएं। उन पर हाय! क्योंकि उनके दण्ड पाने का दिन आ पहुंचा है।
- Isaiah 15:5 यशायाह 15:5मेरा मन मोआब के लिये दोहाई देता है; उसके रईस सोअर और एग्लतशलीशिरया तक भागे जाते हैं। देखो, लूहीत की चढ़ाई पर वे रोते हुए चढ़ रहे हैं; सुनो, होरीनैम के मार्ग में वे नाश होने की चिल्लाहट मचा रहे हैं।
- Jeremiah 50:43 यिर्मयाह 50:43उनका समाचार सुनते ही बाबुल के राजा के हाथ पांव ढीले पड़ गए, और उसको ज़च्चा की सी पीड़ें उठीं।