Jeremiah · chapter 6 · verse 3
Jeremiah 6:3 in Hindi
चरवाहे अपनी अपनी भेड़- बकरियां संग लिए हुए उस पर चढ़कर उसके चारों ओर अपने तम्बू खड़े करेंगे, वे अपने अपने पास की घास चरा लेंगे।
Charavaahe apanee apanee bheda- bakariyaam sang lie hue us par chadhakar usake chaarom or apane tamboo khade karenge, ve apane apane paas kee ghaas charaa lenge.
Jeremiah 6:3 in English
- King James Version (KJV)
- The shepherds with their flocks shall come unto her; they shall pitch [their] tents against her round about; they shall feed every one in his place.
- World English Bible (WEB)
- Shepherds with their flocks will come to her. They will pitch their tents against her all around. They will feed everyone in his place.”
- American Standard Version (ASV)
- Shepherds with their flocks shall come unto her; they shall pitch their tents against her round about; they shall feed every one in his place.
- Bible in Basic English (BBE)
- Keepers of sheep with their flocks will come to her; they will put up their tents round her; everyone will get food in his place.
- Darby Translation (DBY)
- Shepherds with their flocks shall come unto her; they shall pitch [their] tents against her round about; they shall feed every one in his place.
- Webster's Bible (WBS)
- The shepherds with their flocks shall come to her; they shall pitch [their] tents against her on every side; they shall feed every one in his place.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Unto her come do shepherds and their droves, They have stricken tents by her round about, They have fed each [in] his own station.
Read in context
- 1हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथ्क्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है।
- 2सिरयोन की सुन्दर और सुकुमार बेटी को मैं नाश करने पर हूँ।
- 3चरवाहे अपनी अपनी भेड़- बकरियां संग लिए हुए उस पर चढ़कर उसके चारों ओर अपने तम्बू खड़े करेंगे, वे अपने अपने पास की घास चरा लेंगे।
- 4आओ, उसके विरूद्ध युठ्ठ की तैयारी करो; उठो, हम दो पहर को चढ़ाई करें! हाय, हाय, दिन ढलता जाता है, और सांझ की परछाई लम्बी हो चली है!
- 5उठो, हम रात ही रात चढ़ाई करें और उसके महलों को ढा दें।
Cross references
- Luke 19:43 लूका 19:43क्योंकि वे दिन तुझ पर आएंगे कि तेरे बैरी मोर्चा बान्धकर तुझे घेर लेंगे, और चारों ओर से तुझे दबाएंगे।
- Jeremiah 39:1–3 यिर्मयाह 39:1–3यहूदा के राजा सिदकिरसाह के राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने में, बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना समेत यरूशलेम पर चढ़ाई करके उसे घेर लिया। और सिदकिरयाह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन को उस नगर की शहरपनाह तोड़ी गई। सो जब यरूशलेम ले लिया गया, तब नेर्गलसरेसेर, और समगर्नबो, और खेजों का प्रधान सर्सकीम, और मगों का प्रधान नेर्गलसरेसेर आदि, बाबुल के राजा के सब हाकिम बीच के फाटक में प्रवेश करके बैठ गए।
- Nahum 3:18 नहूम 3:18हे अश्शूर के राजा, तेरे ठहराए हुए चरवाहे ऊंघते हैं; तेरे शूरवीर भारी नींद में पड़ गए हैं। तेरी प्रजा पहाड़ों पर तितर- बितर हो गई है, और कोई उनको फिर इकट्ठे नहीं करता।
- 2 Kings 25:1–4 2 राजा 25:1–4और सिदकिरयाह ने बाबेल के राजा से बलवा किया। उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी पूरी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर कोट बनाए। और नगर सिदकिरयाह राजा के ग्यारहवें वर्ष तक घिरा हुआ रहा। चौथे महीने के नौवें दिन से नगर में महंगी यहां तक बढ़ गई, कि देश के लोगों के लिये कुछ खाने को न रहा। तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों भीतों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था उस मार्ग से सब योठ्ठा रात ही रात निकल भागे। कसदी तो नगर को घेरे हुए थे, परन्तु राजा ने अराबा का मार्ग लिया।
- 2 Kings 24:2 2 राजा 24:2तब यहावा ने उसके विरूद्ध और यहूदा को नाश करने के लिये कसदियों, अरामियों, मोआबियों और अम्मोनियों के दल भेजे, यह यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ, जो उस ने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा था।
- Jeremiah 12:10 यिर्मयाह 12:10बहुत से चरवाहों ने मेरी दाख की बारी को बिगाड़ कर दिया, उन्हों ने मेरे भाग को लताड़ा, वरन मेरे मनोहर भाग के खेत को सुनसान जंगल बना दिया है।
- Jeremiah 4:16–17 यिर्मयाह 4:16–17अन्यजातियों में सुना दो, यरूशलेम को भी इसका समाचार दो, पहरूए दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरूद्ध ललकार रहे हैं। वे खेत के रखवालों की नाई उसको चारों ओर से घेर रहे हैं, क्योंकि उस ने मुझ से बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है।
- 2 Kings 24:10–12 2 राजा 24:10–12उसके दिनों में बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के कर्मचारियों ने यरूशलेम पर चढ़ाई करके नगर को घेर लिया। और जब बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के कर्मचारी नगर को घेरे हुए थे, तब वह आप वहां आ गया। और यहूदा का राजा यहोयाकीन अपनी माता और कर्मचारियों, हाकिमों और खोजों को संग लेकर बाबेल के राजा के पास गया, और बाबेल के राजा ने अपने राज्य के आठवें वर्ष मे उनको पकड़ लिया।