Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Hindi Bible passage

Jesus' Words in Hindi

यीशु के वचन

Words of Jesus from the Gospels in Hindi with English: His "I am" sayings, promises and words from the cross.

  1. यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।

    Jesus saith unto him, I am the way, the truth, and the life: no man cometh unto the Father, but by me.

    John 14:6 (यूहन्ना 14:6)
  2. यीशु ने उस से कहा, पुनरूत्थान और जीवन मैं ही हूं, जा कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तौभी जीएगा। और जो कोई जीवता है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा, क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?

    Jesus said unto her, I am the resurrection, and the life: he that believeth in me, though he were dead, yet shall he live: And whosoever liveth and believeth in me shall never die. Believest thou this?

    John 11:25–26 (यूहन्ना 11:25–26)
  3. तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, जगत की ज्योति मैं हूं; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।

    Then spake Jesus again unto them, saying, I am the light of the world: he that followeth me shall not walk in darkness, but shall have the light of life.

    John 8:12 (यूहन्ना 8:12)
  4. अच्छा चरवाहा मैं हूं; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है।

    I am the good shepherd: the good shepherd giveth his life for the sheep.

    John 10:11 (यूहन्ना 10:11)
  5. यीशु ने उन से कहा, जीवन की रोटी मैं हूं: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी पियासा न होगा।

    And Jesus said unto them, I am the bread of life: he that cometh to me shall never hunger; and he that believeth on me shall never thirst.

    John 6:35 (यूहन्ना 6:35)
  6. में दाखलता हूं: तुम डालियां हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उस में, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।

    I am the vine, ye [are] the branches: He that abideth in me, and I in him, the same bringeth forth much fruit: for without me ye can do nothing.

    John 15:5 (यूहन्ना 15:5)
  7. हे सब परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।

    Come unto me, all [ye] that labour and are heavy laden, and I will give you rest.

    Matthew 11:28 (मत्ती 11:28)
  8. मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूं, अपनी शान्ति तुम्हें देता हूं; जैसे संसार देता है, मैं तुम्हें नहीं देता: तुम्हारा मन न घबराए और न डरे।

    Peace I leave with you, my peace I give unto you: not as the world giveth, give I unto you. Let not your heart be troubled, neither let it be afraid.

    John 14:27 (यूहन्ना 14:27)
  9. मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीत लिया है।।

    These things I have spoken unto you, that in me ye might have peace. In the world ye shall have tribulation: but be of good cheer; I have overcome the world.

    John 16:33 (यूहन्ना 16:33)
  10. और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं।।

    Teaching them to observe all things whatsoever I have commanded you: and, lo, I am with you alway, [even] unto the end of the world. Amen.

    Matthew 28:20 (मत्ती 28:20)
  11. क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्रा दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।

    For God so loved the world, that he gave his only begotten Son, that whosoever believeth in him should not perish, but have everlasting life.

    John 3:16 (यूहन्ना 3:16)
  12. इसलिये पहिले तुम उसे राज्य और धर्म की खोज करो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें मिल जाएंगी।

    But seek ye first the kingdom of God, and his righteousness; and all these things shall be added unto you.

    Matthew 6:33 (मत्ती 6:33)
  13. क्योंकि जो कोई मांगता है, उसे मिलता है; और जो ढूंढ़ता है, वह पाता है? और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।

    Ask, and it shall be given you; seek, and ye shall find; knock, and it shall be opened unto you:

    Matthew 7:7 (मत्ती 7:7)
  14. मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूं, कि एक दूसरे से प्रेम रखो: जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा है, वैसा ही तुम भी एक दुसरे से प्रेम रखो।

    A new commandment I give unto you, That ye love one another; as I have loved you, that ye also love one another.

    John 13:34 (यूहन्ना 13:34)
  15. तुम जगत की ज्योति हो; जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता।

    Ye are the light of the world. A city that is set on an hill cannot be hid.

    Matthew 5:14 (मत्ती 5:14)
  16. तब यीशु ने कहा; हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहें हैं? और उन्हों ने चिटि्ठयां डालकर उसके कपड़े बांट लिए।

    Then said Jesus, Father, forgive them; for they know not what they do. And they parted his raiment, and cast lots.

    Luke 23:34 (लूका 23:34)
  17. उस ने उस से कहा, मैं तुझ से सच कहता हूं; कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।।

    And Jesus said unto him, Verily I say unto thee, To day shalt thou be with me in paradise.

    Luke 23:43 (लूका 23:43)
  18. जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए।।

    When Jesus therefore had received the vinegar, he said, It is finished: and he bowed his head, and gave up the ghost.

    John 19:30 (यूहन्ना 19:30)
  19. और यीशु ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा; हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं: और यह कहकर प्राण छोड़ दिए।

    And when Jesus had cried with a loud voice, he said, Father, into thy hands I commend my spirit: and having said thus, he gave up the ghost.

    Luke 23:46 (लूका 23:46)
  20. देख, मैं शीघ्र आनेवाला हूं; और हर एक के काम के अनुसार बदला देने के लिये प्रतिफल मेरे पास है।

    And, behold, I come quickly; and my reward [is] with me, to give every man according as his work shall be.

    Revelation 22:12 (प्रकाशितवाक्य 22:12)

More from the Hindi Bible

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.