John · chapter 10 · verse 11
John 10:11 in Hindi
अच्छा चरवाहा मैं हूं; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है।
Achchhaa charavaahaa maim hoom; achchhaa charavaahaa bhedom ke liye apanaa praan detaa hai.
John 10:11 in English
- King James Version (KJV)
- I am the good shepherd: the good shepherd giveth his life for the sheep.
- World English Bible (WEB)
- “I am the good shepherd. The good shepherd lays down his life for the sheep.
- American Standard Version (ASV)
- I am the good shepherd: the good shepherd layeth down his life for the sheep.
- Bible in Basic English (BBE)
- I am the good keeper of sheep: the good keeper gives his life for the sheep.
- Darby Translation (DBY)
- I am the good shepherd. The good shepherd lays down his life for the sheep:
- Webster's Bible (WBS)
- I am the good shepherd: the good shepherd giveth his life for the sheep.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'I am the good shepherd; the good shepherd his life layeth down for the sheep;
Read in context
- 9द्वार मैं हूं: यदि कोई मेरे द्वारा भीतर प्रवेश करे तो उद्धार पाएगा औश्र भीतर बाहर आया जाया करेगा और चारा पाएगा।
- 10चोर किसी और काम के लिये नहीं परन्तु केवल चोरी करने और घात करने और नष्ट करने को आता है। मैं इसलिये आया कि वे जीवन पाएं, और बहुतायत से पाएं।
- 11अच्छा चरवाहा मैं हूं; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है।
- 12मजदूर जो न चरवाहा है, और न भेड़ों का मालिक है, भेड़िए को आते हुए देख, भेड़ों को छोड़कर भाग जाता है, और भेड़िया उन्हें पकड़ता और तित्तर बित्तर कर देता है।
- 13वह इसलिये भाग जाता है कि वह मजदूर है, और उस को भेड़ों की चिन्ता नहीं।
Cross references
- Psalm 23:1 भजन संहिता 23:1यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
- John 10:14–15 यूहन्ना 10:14–15अच्छा चरवाहा मैं हूं; जिस तरह पिता मुझे जानता है, और मैं पिता को जानता हूं। इसी तरह मैं अपी भेड़ों को जानता हूं, और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं, और मैं भेड़ों के लिये अपना प्राण देता हूं।
- John 15:13 यूहन्ना 15:13इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे।
- Revelation 7:17 प्रकाशितवाक्य 7:17क्योंकि मेम्ना जो सिंहासन के बीच में है, उन की रखवाली करेगा; और उन्हें जीवन रूपी जल के सोतों के पास ले जाया करेगा, और परमेश्वर उन की आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा।।
- Isaiah 40:11 यशायाह 40:11वह चरवाहे की नाईं अपने झुण्ड को चराएगा, वह भेड़ों के बच्चों को अंकवार में लिए रहेगा और दूध पिलानेवालियों को धीरे धीरे ले चलेगा।।
- 1 Peter 2:24–25 1 पतरस 2:24–25वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर करके धार्मिकता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए। क्योंकि तुम पहिले भटकी हुई भेड़ों की नाईं थे, पर अब अपने प्राणों के रखवाले और अध्यक्ष के पास फिर आ गए हो।
- 1 John 3:16 1 यूहन्ना 3:16हम ने प्रेम इसी से जाना, कि उस ने हमारे अपने प्राण दे दिए; और हमें भी भाइयों के लिये प्राण देना चाहिए।
- Ezekiel 34:23 यहेजकेल 34:23और मैं उन पर ऐसा एक चरवाहा ठहराऊंगा जो उनकी चरवाही करेगा, वह मेरा दास दाऊद होगा, वही उन को चराएगा, और वही उनका चरवाहा होगा।
- Hebrews 13:20 इब्रानियों 13:20अब शान्तिदाता परमेश्वर जो हमारे प्रभु यीशु को जो भेड़ों का महान रखवाला है सनातन वाचा के लोहू के गुण से मरे हुओं में से जिलाकर ले आया।
- 2 Samuel 24:17 2 शमूएल 24:17तो जब प्रजा का नाश करनेवाला दूत दाऊद को दिखाई पड़ा, तब उस ने यहोवा से कहा, देख, पाप तो मैं ही ने किया, और कुटिलता मैं ही ने की है; परन्तु इन भेड़ों ने क्या किया है? सो तेरा हाथ मेरे और मेरे पिता के घराने के विरूद्ध हो।
- 1 Peter 5:4 1 पतरस 5:4और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने को नहीं।
- Ezekiel 37:24 यहेजकेल 37:24मेरा दास दाऊद उनका राजा होगा; सो उन सभों का एक ही चरवाहा होगा। वे मेरे नियमों पर चलेंगे और मेरी विधियों को मानकर उनके अनुसार चलेंगे।