Job · chapter 18 · verse 19
Job 18:19 in Hindi
उसके कुटुम्बियों में उसके कोई पुत्रापौत्रा न रहेगा, और जहां वह रहता था, वहां कोई बचा न रहेगा।
Usake kutumbiyom mem usake koee putraapautraa na rahegaa, aur jahaam vah rahataa thaa, vahaam koee bachaa na rahegaa.
Job 18:19 in English
- King James Version (KJV)
- He shall neither have son nor nephew among his people, nor any remaining in his dwellings.
- World English Bible (WEB)
- He will have neither son nor grandson among his people, nor any remaining where he lived.
- American Standard Version (ASV)
- He shall have neither son nor son’s son among his people, Nor any remaining where he sojourned.
- Bible in Basic English (BBE)
- He has no offspring or family among his people, and in his living-place there is no one of his name.
- Darby Translation (DBY)
- He hath neither son nor grandson among his people, nor any remaining in the places of his sojourn.
- Webster's Bible (WBS)
- He shall neither have son nor nephew among his people, nor any remaining in his dwellings.
- Young's Literal Translation (YLT)
- He hath no continuator, Nor successor among his people, And none is remaining in his dwellings.
Read in context
- 17पृथ्वी पर से उसका स्मरण मिट जाएगा, और बाज़ार में उसका नाम कभी न सुन पड़ेगा।
- 18वह उजियाले से अन्धियारे में ढकेल दिया जाएगा, और जगत में से भी भगाया जाएगा।
- 19उसके कुटुम्बियों में उसके कोई पुत्रापौत्रा न रहेगा, और जहां वह रहता था, वहां कोई बचा न रहेगा।
- 20उसका दिन देखकर पूरबी लोग चकित होंगे, और पश्चिम के निवासियों के रोएं खड़े हो जाएंगे।
- 21निेसन्देह कुटिल लोगों के निवास ऐसे हो जाते हैं, और जिसको ईश्वर का ज्ञान नहीं रहता उसका स्थान ऐसा ही हो जाता है।
Cross references
- Jeremiah 22:30 यिर्मयाह 22:30यहोवा यों कहता है कि इस पुरूष को निर्वश लिखो, उसका जीवनकाल कुशल से न बीतेगा; और न उसके वंश में से कोई भाग्यवान होकर दाऊद की गद्दी पर विराजमान वा यहूदियों पर प्रभुता करनेवाला होगा।
- Isaiah 14:21–22 यशायाह 14:21–22उनके पूर्वजों के अधर्म के कारण पुत्रों के घात की तैयारी करो, ऐसा न हो कि वे फिर उठकर पृथ्वी के अधिकारी हो जाएं, और जगत में बहुत से नगर बसाएं।। सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है कि मैं उनके विरूद्ध उठूंगा, और बाबुल का नाम और निशान मिटा डालूंगा, और बेटों- पोतों को काट डालूंगा, यहोवा की यही वाणी है।
- Job 1:19 अय्यूब 1:19कि जंगल की ओर से बड़ी प्रचणड वायु चली, और घर के चारों कोनों को ऐसा झोंका मारा, कि वह जवानों पर गिर पड़ा और वे मर गए; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ।
- Job 8:4 अय्यूब 8:4यदि तेरे लड़केबालों ने उसके विरूद्ध पाप किया है, तो उस ने उनको उनके अपराध का फल भुगताया है।
- Isaiah 5:8–9 यशायाह 5:8–9हाय उन पर जो घर से घर, और खेत से खेत यहां तक मिलाते जाते हैं कि कुछ स्थान नहीं बचता, कि तुम देश के बीच अकेले रह जाओ। सेनाओं के यहोवा ने मेरे सुनते कहा है: निश्चय बहुत से घर सुनसान हो जाएंगे, और बड़ें बड़े और सुन्दर घर निर्जन हो जाएंगे।
- Psalm 109:13 भजन संहिता 109:13उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!
- Job 27:14–15 अय्यूब 27:14–15चाहे उसके लड़केबाले गिनती में बढ़ भी जाएं, तौभी तलवार ही के लिये बढ़ेंगे, और उसकी सन्तान पेट भर रोटी न खाने पाएगी। उसके जो लोग बच जाएं वे मरकर क़ब्र को पहुंचेंगे; और उसके यहां की विधवाएं न रोएंगी।
- Job 42:13–16 अय्यूब 42:13–16और उसके सात बेटे ओर तीन बेटियां भी उत्पन्न हुई। इन में से उस ने जेठी बेटी का नाम तो यमीमा, दूसरी का कसीआ और तीसरी का केरेन्हप्पूक रखा। और उस सारे देश में एंसी स्त्रियां कहीं न थीं, जो अरयूब की बेटियों के समान सुन्दर हों, और उनके पिता ने उनको उनके भाइयों के संग ही सम्पत्ति दी। इसके बाद अरयूब एक सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और चार पीढ़ी तक अपना वंश देखने पाया।
- Job 20:26–28 अय्यूब 20:26–28उसके गड़े हुए धन पर घोर अन्धकार छा जाएगा। वह ऐसी आग से भस्म होगा, जो मनुष्य की फूंकी हुई न हो; और उसी से उसके डेरे में जो बचा हो वह भी भस्म हो जाएगा। आकाश उसका अथर्म प्रगट करेगा, और पृथ्वी उसके विरूद्ध खड़ी होगी। उसके घर की बढ़ती जाती रहेगी, वह उसके क्रोध के दिन बह जाएगी।