John · chapter 10 · verse 2
John 10:2 in Hindi
परन्तु जो द्वार से भीतर प्रवेश करता है वह भेड़ों का चरवाहा है।
Parantu jo dvaar se bheetar pravesh karataa hai vah bhedom kaa charavaahaa hai.
John 10:2 in English
- King James Version (KJV)
- But he that entereth in by the door is the shepherd of the sheep.
- World English Bible (WEB)
- But one who enters in by the door is the shepherd of the sheep.
- American Standard Version (ASV)
- But he that entereth in by the door is the shepherd of the sheep.
- Bible in Basic English (BBE)
- He who goes in by the door is the keeper of the sheep.
- Darby Translation (DBY)
- but he that enters in by the door is [the] shepherd of the sheep.
- Webster's Bible (WBS)
- But he that entereth by the door, is the shepherd of the sheep.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and he who is entering through the door is shepherd of the sheep;
Read in context
- 1मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो कोई द्वार से भेड़शाला में प्रवेश नहीं करता, परन्तु और किसी ओर से चढ़ जाता है, वह चोर और डाकू है।
- 2परन्तु जो द्वार से भीतर प्रवेश करता है वह भेड़ों का चरवाहा है।
- 3उसके लिये द्वारपाल द्वार खोल देता है, और भेंड़ें उसका शब्द सुनती हैं, और वह अपनी भेड़ों को नाम ले लेकर बुलाता है और बाहर ले जाता है।
- 4और जब वह अपनी सब भेड़ों को बाहर निकाल चुकता है, तो उन के आगे आगे चलता है, और भेड़ें उसके पीछे पीछे हो लेती हैं; क्योंकि वे उसक शब्द पहचानती हैं।
Cross references
- Acts 20:28 प्रेरितों के काम 20:28इसलिये अपनी और पूरे झुंड की चौकसी करो; जिस से पवित्रा आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है; कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उस ने अपने लोहू से मोल लिया है।
- John 10:14 यूहन्ना 10:14अच्छा चरवाहा मैं हूं; जिस तरह पिता मुझे जानता है, और मैं पिता को जानता हूं।
- Psalm 23:1 भजन संहिता 23:1यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
- 1 Peter 5:4 1 पतरस 5:4और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने को नहीं।
- Isaiah 40:11 यशायाह 40:11वह चरवाहे की नाईं अपने झुण्ड को चराएगा, वह भेड़ों के बच्चों को अंकवार में लिए रहेगा और दूध पिलानेवालियों को धीरे धीरे ले चलेगा।।
- Ecclesiastes 12:11 सभोपदेशक 12:11बुद्धिमानों के वचन पैनों के समान होते हैं, और सभाओं के प्रधानों के वचन गाड़ी हुई कीलों के समान हैं, क्योंकि एक ही चरवाहे की ओर से मिलते हैं।
- John 10:9 यूहन्ना 10:9द्वार मैं हूं: यदि कोई मेरे द्वारा भीतर प्रवेश करे तो उद्धार पाएगा औश्र भीतर बाहर आया जाया करेगा और चारा पाएगा।
- 1 Timothy 4:14 1 तीमुथियुस 4:14उस वरदान से जो तुझ में है, और भविष्यद्वाणी के द्वारा प्राचीनों के हाथ रखते समय तुझे मिला था, निश्चिन्त न रह।
- John 10:11–12 यूहन्ना 10:11–12अच्छा चरवाहा मैं हूं; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है। मजदूर जो न चरवाहा है, और न भेड़ों का मालिक है, भेड़िए को आते हुए देख, भेड़ों को छोड़कर भाग जाता है, और भेड़िया उन्हें पकड़ता और तित्तर बित्तर कर देता है।
- John 10:7 यूहन्ना 10:7तब यीशु ने उन से फिर कहा, मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि भेड़ों का द्वार मैं हूं।
- Zechariah 11:5 जकर्याह 11:5उनके मोल लेनेवाले उन्हें घात करने पर भी अपने को दोषी नहीं जानते, और उनके बेचनेवाले कहते हैं, यहोवा धन्य है, हम धनी हो गए हैं; और उनके चरवाहे उन पर कुछ दया नहीं करते।
- Psalm 80:1 भजन संहिता 80:1हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!