Joshua · chapter 2 · verse 11
Joshua 2:11 in Hindi
और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।
Aur yah sunate hee hamaaraa man pighal gayaa, aur tumhaare kaaran kisee ke jee mem jee na rahaa; kyonki tumhaaraa parameshvar yahovaa oopar ke aakaash kaa aur neeche kee pruthvee kaa parameshvar hai.
Joshua 2:11 in English
- King James Version (KJV)
- And as soon as we had heard [these things], our hearts did melt, neither did there remain any more courage in any man, because of you: for the LORD your God, he [is] God in heaven above, and in earth beneath.
- World English Bible (WEB)
- As soon as we had heard it, our hearts melted, and there wasn’t any more spirit in any man, because of you: for the LORD your God, he is God in heaven above, and on earth beneath.
- American Standard Version (ASV)
- And as soon as we had heard it, our hearts did melt, neither did there remain any more spirit in any man, because of you: for Jehovah your God, he is God in heaven above, and on earth beneath.
- Bible in Basic English (BBE)
- And because of this news, our hearts became like water, and there was no more spirit in any of us because of you; for the Lord your God is God in heaven on high and here on earth.
- Darby Translation (DBY)
- We heard [of it], and our heart melted, and there remained no more spirit in any man because of you; for Jehovah your God, he is God in the heavens above and on the earth beneath.
- Webster's Bible (WBS)
- And as soon as we had heard [these things] , our hearts did melt, neither did there remain any more courage in any man, because of you: for the LORD your God, he [is] God in heaven above, and in earth beneath.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And we hear, and melt doth our heart, and there hath not stood any more spirit in [any] man, from your presence, for Jehovah your God, He [is] God in the heavens above, and on the earth beneath.
Read in context
- 9इन पुरूषों से कहने लगी, मुझे तो निश्चय है कि यहोवा ने तुम लोगों को यह देश दिया है, और तुम्हारा भय हम लोगों के मन में समाया है, और इस देश के सब निवासी तुम्हारे कारण घबरा रहे हैं।
- 10क्योंकि हम ने सुना है कि यहोवा ने तुम्हारे मि से निकलने के समय तुम्हारे साम्हने लाल समुद्र का जल सुखा दिया। और तुम लोगों ने सीहोन और ओग नाम यरदन पार रहनेवाले एमोरियों के दोनों राजाओं को सत्यानाश कर डाला है।
- 11और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।
- 12अब मैं ने जो तुम पर दया की है, इसलिये मुझ से यहोवा की शपथ खाओ कि तुम भी मेरे पिता के घराने पर दया करोगे, और इसकी सच्ची चिन्हानी मुझे दो,
- 13कि तुम मेरे माता.पिता, भाइयों और बहिनों को, और जो कुछ उनका है उन सभों को भी जीवित रख छोड़ो, और हम सभों का प्राण मरने से बचाओगे।
Cross references
- Deuteronomy 4:39 व्यवस्थाविवरण 4:39सो आज जान ले, और अपने मन में सोच भी रख, कि ऊपर आकाश में और नीचे पृथ्वी पर यहोवा ही परमेश्वर है; और कोई दूसरा नहीं।
- Joshua 5:1 यहोशू 5:1जब यरदन के पच्छिम की ओर रहनेवाले एमोरियों के सब राजाओं ने, और समुद्र के पास रहनेवाले कनानियों के सब राजाओं ने यह सुना, कि यहोवा ने इस्राएलियों के पार होने तक उनके साम्हने से यरदन का जल हटाकर सुखा रखा है, तब इस्राएलियों के डर के मारे उनका मन घबरा गया, और उनके जी में जी न रहा।।
- Isaiah 13:7 यशायाह 13:7इस कारण सब के हाथ ढ़ीले पड़ेंगे, और हर एक मनुष्य का हृदय पिघल जाएगा,
- Joshua 7:5 यहोशू 7:5तब ऐ के रहनेवालों ने उन में से कोई छत्तीस पुरूष मार डाले, और अपने फाटक से शबारीम तक उनका पीछा करके उतराई में उनको मारते गए। तब लोगों का मन पिघलकर जल सा बन गया।
- Jeremiah 16:19–21 यिर्मयाह 16:19–21हे यहोवा, हे मेरे बल और दृढ़ गढ़, संकट के समय मेरे शरणस्थान, जातिजाति के लोग पृथ्वी की चहुंओर से तेरे पास आकर कहेंगे, निश्चय हमारे पुरखा झूठी, व्यर्थ और निष्फल वस्तुओं को अपनाते आए हैं। क्या मनुष्य ईश्वरों को बनाए? नहीं, वे ईश्वर नहीं हो सकते! इस कारण, एक इस बार, मैं इन लोगों को अपना भुजबल और पराक्रम दिखाऊंगा, और वे जानेंगे कि मेरा नाम यहोवा है।
- Daniel 4:34–35 दानिय्येल 4:34–35उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आंखें स्वर्ग की ओर उठाईं, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैं ने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कहकर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहनेवाला है। पृथ्वी के सब रहनेवाले उसके साम्हने तुच्छ गिने जाते हैं, और वह स्वर्ग की सेना और पृथ्वी के रहनेवालों के बीच अपनी इच्छा के अनुसार काम करता है; और कोई उसको रोककर उस से नहीं कह सकता है, तू ने यह क्या किया है?
- Daniel 6:25–27 दानिय्येल 6:25–27तब दारा राजा ने सारी पृथ्वी के रहनेवाले देश- देश और जाति- जाति के सब लोगों, और भिन्न- भिन्न भाषा बोलनेवालों के पास यह लिखा, तुम्हारा बहुत कुशल हो। मैं यह आज्ञा देता हूं कि जहां जहां मेरे राज्य का अधिकार है, वहां के लोग दानिरयेल के परमेश्वर के सम्मुख कांपते और थरथराते रहें, क्योंकि जीवता और युगानयुग तक रहनेवाला परमेश्वर वही है; उसका राज्य अविनाशी और उसकी प्रभुता सदा स्थिर रहेगी। जिस ने दानिरयेल को सिंहों से बचाया है, वही बचाने और छुड़ानेवाला है; और स्वर्ग में और पृथ्वी पर चिन्हों और चमत्कारों का प्रगट करनेवाला है।
- Zechariah 8:20–23 जकर्याह 8:20–23सेनाओं का यहोवा यों कहता है, ऐसा समय आनेवाला है कि देश देश के लोग और बहुत नगरों के रहनेवाले आएंगे। और एक नगर के रहनेवाले दूसरे नगर के रहनेवालों के पास जाकर कहेंगे, यहोवा से बिनती करने और सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने के लिये चलो; मैं भी चलूंगा। बहुत से देशों के वरन सामर्थी जातियों के लोग यरूशलेम में सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने और यहोवा से बिनती करने के लिये आएंगे। सेनाओं का यहोवा यों कहता है: उस दिनों में भांति भांति की भाषा बोलनेवाली सब जातियों में से दस मनुष्य, एक यहूदी पुरूष के वस्त्रा की छोर को यह कहकर पकड़ लेंगे, कि, हम तुम्हारे संग चलेंगे, क्योंकि हम ने सुना है कि परमेश्वर तुम्हारे साथ है।।
- Psalm 83:18 भजन संहिता 83:18जिस से यह जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है।।
- 1 Kings 8:60 1 राजा 8:60और इस से पृथ्वी की सब जातियां यह जान लें, कि यहोवा ही परमेश्वर है; और कोई दूसरा नहीं।
- Psalm 102:15 भजन संहिता 102:15इसलिये अन्यजातियां यहोवा के नाम का भय मानेंगी, और पृथ्वी के सब राजा तेरे प्रताप से डरेंगे।
- Revelation 6:16 प्रकाशितवाक्य 6:16और पहाड़ों, और चटानों से कहने लगे, कि हम पर गिर पड़ो; और हमें उसके मुंह से जो सिंहासन पर बैठा है और मेम्ने के प्रकोप से छिपा लो।
Original words (Hebrew)
- heard · H8085שָׁמַע shâmaʻ
- hearts · H3824לֵבָב lêbâb
- melt · H4549מָסַס mâçaç
- remain · H6965קוּם qûwm
- courage · H7307רוּחַ rûwach
- man · H376אִישׁ ʼîysh
- because · H6440פָּנִים pânîym
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- heaven · H8064שָׁמַיִם shâmayim
- above · H4605מַעַל maʻal
- earth · H776אֶרֶץ ʼerets