Joshua · chapter 24 · verse 23
Joshua 24:23 in Hindi
यहोशू ने कहा, अपने बीच पराए देवताओं को दूर करके अपना अपना मन इस्राएल के परमेश्वर की ओर लगाओ।
Yahoshoo ne kahaa, apane beech paraae devataaom ko door karake apanaa apanaa man israael ke parameshvar kee or lagaao.
Joshua 24:23 in English
- King James Version (KJV)
- Now therefore put away, [said he], the strange gods which [are] among you, and incline your heart unto the LORD God of Israel.
- World English Bible (WEB)
- “Now therefore put away the foreign gods which are among you, and incline your heart to the LORD, the God of Israel.”
- American Standard Version (ASV)
- Now therefore put away, [said he], the foreign gods which are among you, and incline your heart unto Jehovah, the God of Israel.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then, he said, put away the strange gods among you, turning your hearts to the Lord, the God of Israel.
- Darby Translation (DBY)
- Now therefore put away the strange gods that are among you, and incline your heart unto Jehovah the God of Israel.
- Webster's Bible (WBS)
- Now therefore put away ([said he] ) the strange gods which [are] among you, and incline your heart to the LORD God of Israel.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and, now, turn aside the gods of the stranger which [are] in your midst, and incline your heart unto Jehovah, God of Israel.'
Read in context
- 21लोगों ने यहोशू से कहा, नहीं; हम यहोवा ही की सेवा करेंगे।
- 22यहोशू ने लोगों से कहा, तुम आप ही अपने साक्षी हो कि तुम ने यहोवा की सेवा करनी अंगीकार कर ली है। उन्हों ने कहा, हां, हम साक्षी हैं।
- 23यहोशू ने कहा, अपने बीच पराए देवताओं को दूर करके अपना अपना मन इस्राएल के परमेश्वर की ओर लगाओ।
- 24लोगों ने यहोशू से कहा, हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही की सेवा करेंगे, और उसी की बात मानेंगे।
- 25तब यहोशू ने उसी दिन उन लोगों से वाचा बन्धाई, और शकेम में उनके लिये विधि और नियम ठहराया।।
Cross references
- Joshua 24:14 यहोशू 24:14इसलिये अब यहोवा का भय मानकर उसकी सेवा खराई और सच्चाई से करो; और जिन देवताओं की सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार और मि में करते थे, उन्हें दूर करके यहोवा की सेवा करो।
- 2 Corinthians 6:16–18 2 कुरिन्थियों 6:16–18और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे। इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है।।
- Proverbs 2:2 नीतिवचन 2:2और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगाकर सोचे;
- Genesis 35:2–4 उत्पत्ति 35:2–4तब याकूब ने अपने घराने से, और उन सब से भी जो उसके संग थे, कहा, तुम्हारे बीच में जो पराए देवता हैं, उन्हें निकाल फेंको; और अपने अपने को शुद्ध करो, और अपने वस्त्रा बदल डालो; और आओ, हम यहां से कूच करके बेतेल को जाएं; वहां मैं ईश्वर के लिये एक वेदी बनाऊंगा, जिस ने संकट के दिन मेरी सुन ली, और जिस मार्ग से मैं चलता था, उस में मेरे संग रहा। सो जितने पराए देवता उनके पास थे, और जितने कुण्डल उनके कानों में थे, उन सभों को उन्हों ने याकूब को दिया; और उस ने उनको उस सिन्दूर वृक्ष के नीचे, जो शकेम के पास है, गाड़ दिया।
- 1 Samuel 7:3–4 1 शमूएल 7:3–4तब शमूएल ने इस्राएल के सारे घराने से कहा, यदि तुम अपने पूर्ण मन से यहोवा की ओर फिरे हो, तो पराए देवताओं और अश्तोरेत देवियों को अपने बीच में से दूर करो, और यहोवा की ओर अपना मन लगाकर केवल उसी की उपासना करो, तब वह तुम्हें पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाएगा। तब इस्राएलियों ने बाल देवताओं और अशतोरेत देवियों को दूर किया, और केवल यहोवा ही की उपासना करने लगे।।
- Judges 10:15–16 न्यायियों 10:15–16इस्राएलियों ने यहोवा से कहा, हम ने पाप किया है; इसलिये जो कुछ तेरी दृष्टि में भला हो वही हम से कर; परन्तु अभी हमें छुड़ा। तब वे पराए देवताओं को अपने मध्य में से दूर करके यहोवा की उपासना करने लगे; और वह इस्राएलियों के कष्ट के कारण खेदित हुआ।।
- Hebrews 12:28–29 इब्रानियों 12:28–29इस कारण हम इस राज्य को पाकर जो हिलने का नहीं, उस अनुग्रह को हाथ से न जाने दें, जिस के द्वारा हम भक्ति, और भय सहित, परमेश्वर की ऐसी आराधना कर सकते हैं जिस से वह प्रसन्न होता है। क्योंकि हमारा परमेश्वर भस्म करनेवाली आग है।।
- 1 Kings 8:58 1 राजा 8:58वह हमारे मन अपनी ओर ऐसा फिराए रखे, कि हम उसके सब माग पर चला करें, और उसकी आज्ञाएं और विधियां और नियम जिन्हें उसने हमारे पुरखाओं को दिया था, नित माना करें।
- Psalm 119:36 भजन संहिता 119:36मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।
- Exodus 20:23 निर्गमन 20:23तुम मेरे साथ किसी को सम्मिलित न करना, अर्थात् अपने लिये चान्दी वा सोने से देवताओं को न गढ़ लेना।
- 1 Corinthians 10:19–21 1 कुरिन्थियों 10:19–21फिर मैं क्या कहता हूं? क्या यह कि मूरत का बलिदान कुछ है, या मूरत कुछ है? नहीं, बरन यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं: और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो। तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दानों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दानों के साझी नहीं हो सकते।
- Hosea 14:2–3 होशे 14:2–3बातें सीखकर और यहोवा की ओर फिरकर, उस से कह, सब अधर्म दूर कर; अनुग्रह से हम को ग्रहण कर; तब हम धन्यवाद रूपी बलि चढ़ाएंगे। अश्शूर हमारा उद्धार न करेगा, हम घोड़ों पर सवार न होंगे; और न हम फिर अपनी बनाई हुई वस्तुओं से कहेंगे, तुम हमारे ईश्वर हो; क्योंकि अनाथ पर तू ही दया करता है।।