Leviticus · chapter 20 · verse 23
Leviticus 20:23 in Hindi
और जिस जाति के लोगों को मैं तुम्हारे आगे से निकालता हूं उनकी रीति रस्म पर न चलना; क्योंकि उन लोगों ने जो ये सब कुकर्म किए हैं, इसी कारण मुझे उन से घृणा हो गई है।
Aur jis jaati ke logom ko maim tumhaare aage se nikaalataa hoom unakee reeti rasm par na chalanaa; kyonki un logom ne jo ye sab kukarm kie haim, isee kaaran mujhe un se ghrunaa ho gaee hai.
Leviticus 20:23 in English
- King James Version (KJV)
- And ye shall not walk in the manners of the nation, which I cast out before you: for they committed all these things, and therefore I abhorred them.
- World English Bible (WEB)
- You shall not walk in the customs of the nation which I am casting out before you; for they did all these things, and therefore I abhorred them.
- American Standard Version (ASV)
- And ye shall not walk in the customs of the nation, which I cast out before you: for they did all these things, and therefore I abhorred them.
- Bible in Basic English (BBE)
- And do not keep the rules of the nations which I am driving out before you; for they did all these things, and for that reason my soul was turned against them.
- Darby Translation (DBY)
- And ye shall not walk in the customs of the nation which I am casting out before you; for all these things have they done, and they became an abomination to me.
- Webster's Bible (WBS)
- And ye shall not walk in the manners of the nations which I cast out before you: for they committed all these things, and therefore I abhorred them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and ye walk not in the statutes of the nation which I am sending away from before you, for all these they have done, and I am wearied with them;
Read in context
- 21और यदि कोई भौजी वा भयाहू को अपनी पत्नी बनाए, तो इसे घिनौना काम जानना; और वह अपने भाई का तन उघाड़नेवाला ठहरेगा, इस कारण वे दोनों निर्वंश रहेंगे।
- 22तुम मेरी सब विधियों और मेरे सब नियमों को समझ के साथ मानना; जिससे यह न हो कि जिस देश में मैं तुम्हें लिये जा रहा हूं वह तुम को उगल देवे।
- 23और जिस जाति के लोगों को मैं तुम्हारे आगे से निकालता हूं उनकी रीति रस्म पर न चलना; क्योंकि उन लोगों ने जो ये सब कुकर्म किए हैं, इसी कारण मुझे उन से घृणा हो गई है।
- 24और मैं तुम लोगों से कहता हूं, कि तुम तो उनकी भूमि के अधिकारी होगे, और मैं इस देश को जिस में दूध और मधु की धाराएं बहती हैं तुम्हारे अधिकार में कर दूंगा; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं जिस ने तुम को देशों के लोगों से अलग किया है।
- 25इस कारण तुम शुद्ध और अशुद्ध पशुओं में, और शुद्ध और अशुद्ध पक्षियों में भेद करना; और कोई पशु वा पक्षी वा किसी प्रकार का भूमि पर रेंगनेवाला जीवजन्तु क्यों न हो, जिसको मैं ने तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहराकर वर्जित किया है, उस से अपने आप को अशुद्ध न करना।
Cross references
- Leviticus 18:24 लैव्यव्यवस्था 18:24ऐसा ऐसा कोई भी काम करके अशुद्ध न हो जाना, क्योंकि जिन जातियों को मैं तुम्हारे आगे से निकालने पर हूं वे ऐसे ऐसे काम करके अशुद्ध हो गई है;
- Deuteronomy 9:5 व्यवस्थाविवरण 9:5तू जो उनके देश का अधिकारी होने के लिये जा रहा है, इसका कारण तेरा धर्म वा मन की सीधाई नहीं है; तेरा परमेश्वर यहोवा जो उन जातियों को तेरे साम्हने से निकालता है, उसका कारण उनकी दुष्टता है, और यह भी कि जो वचन उस ने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब, तेरे पूर्वजों को शपथ खाकर दिया था, उसको वह पूरा करना चाहता है।
- Leviticus 18:30 लैव्यव्यवस्था 18:30यह आज्ञा जो मैं ने तुम्हारे मानने को दी है उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियां तुम से पहिले प्रचलित हैं उन में से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं॥
- Leviticus 18:3 लैव्यव्यवस्था 18:3तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार जिस में तुम रहते थे न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी जहां मैं तुम्हें ले चलता हूं न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।
- Deuteronomy 12:30–31 व्यवस्थाविवरण 12:30–31तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि उनके सत्यनाश होने के बाद तू भी उनकी नाई फंस जाए, अर्थात् यह कहकर उनके देवताओं के सम्बन्ध में यह पूछपाछ न करना, कि उन जातियों के लोग अपने देवताओं की उपासना किस रीति करते थे? मैं भी वैसी ही करूंगा। तू अपने परमेश्वर यहोवा से ऐसा व्यवहार न करना; क्योंकि जितने प्रकार के कामों से यहोवा घृणा करता है और बैर- भाव रखता है, उन सभों को उन्हों ने अपने देवताओं के लिये किया है, यहां तक कि अपने बेटे बेटियों को भी वे अपने देवताओं के लिये अग्नि में डालकर जला देते हैं।।
- Leviticus 18:27 लैव्यव्यवस्था 18:27क्योंकि ऐसे सब घिनौने कामों को उस देश के मनुष्य तो तुम से पहिले उस में रहते थे वे करते आए हैं, इसी से वह देश अशुद्ध हो गया है।
- Jeremiah 10:1–2 यिर्मयाह 10:1–2यहोवा यों कहता है, हे इस्राएल के घराने जो वचन यहोवा तुम से कहता है उसे सुनो। अन्यजातियों को चाल मत सीखो, न उनकी नाई आकाश के चिन्हों से विस्मित हो, इसलिये कि अन्यजाति लोग उन से विस्मित होते हैं।
- Psalm 78:59 भजन संहिता 78:59परमेश्वर सुनकर रोष से भर गया, और उस ने इस्त्राएल को बिलकुल तज दिया।
- Zechariah 11:8 जकर्याह 11:8और मैं ने उनके तीनों चरवाहों को एक महीने में नाश कर दिया, परन्तु मैं उनके कारण अधीर था, और वे मुझे से घृणा करती थीं।