Matthew · chapter 9 · verse 37
Matthew 9:37 in Hindi
तब उस ने अपने चेलों से कहा, पक्के खेत तो बहुत हैं पर मजदूर थोड़े हैं।
Tab us ne apane chelom se kahaa, pakke khet to bahut haim par majadoor thode hain.
Matthew 9:37 in English
- King James Version (KJV)
- Then saith he unto his disciples, The harvest truly [is] plenteous, but the labourers [are] few;
- World English Bible (WEB)
- Then he said to his disciples, “The harvest indeed is plentiful, but the laborers are few.
- American Standard Version (ASV)
- Then saith he unto his disciples, The harvest indeed is plenteous, but the laborers are few.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then he said to his disciples, There is much grain but not enough men to get it in.
- Darby Translation (DBY)
- Then saith he to his disciples, The harvest [is] great and the workmen [are] few;
- Webster's Bible (WBS)
- Then saith he to his disciples, The harvest truly [is] plentiful, but the laborers [are] few.
- Young's Literal Translation (YLT)
- then saith he to his disciples, 'The harvest indeed [is] abundant, but the workmen few;
Read in context
- 35और यीशु सब नगरों और गांवों में फिरता रहा और उन की सभाओं में उपदेश करता, और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और हर प्रकार की बीमारी और दुर्बलता को दूर करता रहा।
- 36जब उस ने भीड़ को देखा तो उस को लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों की नाई जिनका कोई रखवाला न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे।
- 37तब उस ने अपने चेलों से कहा, पक्के खेत तो बहुत हैं पर मजदूर थोड़े हैं।
- 38इसलिये खेत के स्वामी से बिनती करो कि वह अपने खेत काटने के लिये मजदूर भेज दे।।
Cross references
- Luke 10:2 लूका 10:2और उस ने उन से कहा; पक्के खेत बहुत हैं; परन्तु मजदूर थोड़े हैं: इसलिये खेत के स्वामी से बिनती करो, कि वह अपने खेत काटने को मजदूर भेज दे।
- Mark 16:15 मरकुस 16:15और उस ने उन से कहा, तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।
- 1 Corinthians 3:9 1 कुरिन्थियों 3:9क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो।
- John 4:35–36 यूहन्ना 4:35–36क्या तुम नहीं कहते, कि कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं? देखो, मैं तुम से कहता हूं, अपनी आंखे उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं। और काटनेवाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है; ताकि बोनेवाला और काटनेवाला दोनों मिलकर आनन्द करें।
- Matthew 28:19 मत्ती 28:19इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्रा और पवित्राआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो।
- 2 Corinthians 6:1 2 कुरिन्थियों 6:1और हम जो उसके सहकर्मी हैं यह भी समझाते हैं, कि परमेश्वर का अनुगंह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो।
- Luke 24:47 लूका 24:47और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।
- 1 Thessalonians 5:12–13 1 थिस्सलुनीकियों 5:12–13और हे भाइयों, हम तुम से बिनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुवे हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उन्हें मानो। और उन के काम के कारण प्रेम के साथ उन को बहुत ही आदर के योग्य समझो: आपस में मेल- मिलाप से रहो।
- Psalm 68:11 भजन संहिता 68:11प्रभु आज्ञा देता है, तब शुभ समाचार सुनानेवालियों की बड़ी सेना हो जाती है।
- Acts 16:9 प्रेरितों के काम 16:9और पौलुस ने रात को एक दर्शन देखा कि एक मकिदुनी पुरूष खड़ा हुआ, उस से बिनती करके कहता है, कि पार उतरकर मकिदुनिया में आ; और हमारी सहायता कर।
- 1 Timothy 5:17 1 तीमुथियुस 5:17जो प्राचीन अच्छा प्रबन्ध करते हैं, विशेष करके वे जो वचन सुनाने और सिखाने में परिश्रम करते हैं, दो गुने आदर के योग्य समझे जाएं।
- Acts 18:10 प्रेरितों के काम 18:10क्योंकि मैं तेरे साथ हूं: और कोई तुझ पर चढ़ाई करके तेरी हाति न करेगा; क्योंकि इस नगर में मेरे बहुत से लोग हैं।