Numbers · chapter 10 · verse 22
Numbers 10:22 in Hindi
फिर एप्रैमियों की छावनी के झंडे का कूच हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा था।
Phir epraimiyom kee chhaavanee ke jhande kaa kooch huaa, aur ve bhee dal banaakar chale; aur unakaa senaapati ammeehood kaa putraa eleeshaamaa thaa.
Numbers 10:22 in English
- King James Version (KJV)
- And the standard of the camp of the children of Ephraim set forward according to their armies: and over his host [was] Elishama the son of Ammihud.
- World English Bible (WEB)
- The standard of the camp of the children of Ephraim set forward according to their armies. Elishama the son of Ammihud was over his army.
- American Standard Version (ASV)
- And the standard of the camp of the children of Ephraim set forward according to their hosts: and over his host was Elishama the son of Ammihud.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then the flag of the children of Ephraim went forward with their armies: and at the head of his army was Elishama, the son of Ammihud.
- Darby Translation (DBY)
- And the standard of the camp of the children of Ephraim set forward according to their hosts, and over his host was Elishama the son of Ammihud;
- Webster's Bible (WBS)
- And the standard of the camp of the children of Ephraim moved forward according to their armies: and over his host [was] Elishama the son of Ammihud.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the standard of the camp of the sons of Ephraim hath journeyed, by their hosts, and over its host [is] Elishama son of Ammihud.
Read in context
- 20और गादियों के गोत्रा का सेनापति दूएल का पुत्रा एल्यासाप था।
- 21तब कहातियों ने पवित्रा वस्तुओं को उठाए हुए प्रस्थान किया, और उनके पहुंचने तक गेर्शोनियों और मरारियों ने निवास को खड़ा कर दिया।
- 22फिर एप्रैमियों की छावनी के झंडे का कूच हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा था।
- 23और मनश्शेइयों के गोत्रा को सेनापति पदासूर का पुत्रा गम्लीएल था।
- 24और बिन्यामीनियों के गोत्रा का सेनापति गिदोनी का पुत्रा अबीदान था।
Cross references
- Numbers 2:18–24 गिनती 2:18–24पच्छिम अलंग पर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े चालीस हजार हैं। उनके समीप मनश्शे के गोत्रा के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्रा गम्लीएल होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष बत्तीस हजार दो सौ हैं। फिर बिन्यामीन के गोत्रा में रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्रा अबीदान होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष पैंतीस हजार चार सौ हैं। एप्रैम की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरूष हैं। तीसरा कूच इनका हो।
- Numbers 1:10 गिनती 1:10यूसुफवंशियों में से ये हैं, अर्थात् एर्पैम के गोत्रा में से अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा, ओर मनश्शे के गोत्रा में से पदासूर का पुत्रा गम्लीएल;
- Genesis 48:19 उत्पत्ति 48:19उसके पिता ने कहा, नहीं, सुन, हे मेरे पुत्रा, मैं इस बात को भली भांति जानता हूं: यद्यपि इस से भी मनुष्यों की एक मण्डली उत्पन्न होगी, और यह भी महान् हो जाएगा, तौभी इसका छोटा भाई इस से अधिक महान हो जाएगा, और उसके वंश से बहुत सी जातियां निकलेंगी।
- Numbers 7:48 गिनती 7:48और सातवें दिन एप्रैमियों का प्रधान अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा यह भेंट ले आया,
- Psalm 80:1–2 भजन संहिता 80:1–2हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा! एप्रैम, बिन्यामीन, और मनश्शे के साम्हने अपना पराक्रम दिखाकर, हमारा उठ्ठार करने को आ!
- Numbers 26:23–41 गिनती 26:23–41और इस्साकार के पुत्रा जिन से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् तोला, जिस से तोलियों का कुल चला; और पुव्वा, जिस से पुव्वियों का कुल चला; और याशूब, जिस से याशूबियों का कुल चला; और शिम्रोन, जिस से शिम्रोनियों का कुल चला। इस्साकारियों के कुल ये ही थे; इन में से चौसठ हजार तीन सौ पुरूष गिने गए।। और जबूलून के पुत्रा जिन से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् सेरेद जिस से सेरेदियों का कुल चला; और एलोन, जिस से एलोनियों का कुल चला; और यहलेल, जिस से यहलेलियों का कुल चला। जबूलूनियों के कुल ये ही थे; इन में से साढ़े साठ हजार पुरूष गिने गए।। और यूसुफ के पुत्रा जिस से उनके कुल निकले वे मनश्शे और एप्रैम थे। मनश्शे के पुत्रा ये थे; अर्थात् माकीर, जिस से माकीरियों का कुल चला; और माकीर से गिलाद उत्पन्न हुआ; और गिलाद से गिलादियों का कुल चला। गिलाद के तो पुत्रा ये थे; अर्थात् ईएजेर, जिस से ईएजेरियों का कुल चला; और हेलेक, जिस से हेलेकियों का कुल चला और अस्त्रीएल, जिस से अस्त्रीएलियों का कुल चला; और शेकेम, जिस से शेकेमियों का कुल चला; और शमीदा, जिस से शमीदियों का कुल चला; और हेपेर, जिस से हेपेरियों का कुल चला; और हेपेर के पुत्रा सलोफाद के बेटे नहीं, केवल बेटियां हुई; इन बेटियों के नाम महला, नोआ, होग्ला, मिल्का, और तिर्सा हैं। मनश्शेवाले कुल ये ही थे; और इन में से जो गिने गए वे बावन हजार सात सौ पुरूष थे।। और एप्रैम के पुत्रा जिन से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शूतेलह, जिस से शूतेलहियों का कुल चला; और बेकेर, जिस से बेकेरियों का कुल चला; और तहन जिस से तहनियों का कुल चला। और शूतेलह के यह पुत्रा हुआ; अर्थात् एरान, जिस से एरानियों का कुल चला। एप्रैमियों के कुल ये ही थे; इन में से साढ़े बत्तीस हजार पुरूष गिने गए। अपने कुलों के अनुसार यूसुफ के वंश के लोग ये ही थे।। और बिन्यामीन के पुत्रा जिन से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् बेला जिस से लेवियों का कुल चला; और अशबेल, जिस से अशबेलियों का कुल चला; और अहीराम, जिस से अहीरामियों का कुल चला; और शपूपास, जिस से शपूपामियों का कुल चला; और हूपाम, जिस से हूपामियों का कुल चला। और बेला के पुत्रा अर्द और नामान थे; और अर्द से तो अर्दियों को कुल, और नामान से नामानियों का कुल चला। अपने कुलों के अनुसार बिन्यामीनी ये ही थे; और इन में से जो गिने गए वे पैंतालीस हजार छ: सौ पुरूष थे।।