Numbers · chapter 14 · verse 16
Numbers 14:16 in Hindi
कि यहोवा उन लोगों को उस देश में जिसे उस ने उन्हें देने की शपथ खाई थी पहुंचा न सका, इस कारण उस ने उन्हें जंगल में घात कर डाला है।
Ki yahovaa un logom ko us desh mem jise us ne unhem dene kee shapath khaaee thee pahunchaa na sakaa, is kaaran us ne unhem jangal mem ghaat kar daalaa hai.
Numbers 14:16 in English
- King James Version (KJV)
- Because the LORD was not able to bring this people into the land which he sware unto them, therefore he hath slain them in the wilderness.
- World English Bible (WEB)
- ‘Because the LORD was not able to bring this people into the land which he swore to them, therefore he has slain them in the wilderness.’
- American Standard Version (ASV)
- Because Jehovah was not able to bring this people into the land which he sware unto them, therefore he hath slain them in the wilderness.
- Bible in Basic English (BBE)
- Because the Lord was not able to take this people into the land which he made an oath to give them, he sent destruction on them in the waste land.
- Darby Translation (DBY)
- Because Jehovah was not able to bring this people into the land that he had sworn unto them, he has therefore slain them in the wilderness.
- Webster's Bible (WBS)
- Because the LORD was not able to bring this people into the land which he swore to them, therefore he hath slain them in the wilderness.
- Young's Literal Translation (YLT)
- From Jehovah's want of ability to bring in this people unto the land which He hath sworn to them — He doth slaughter them in the wilderness.
Read in context
- 14और इस देश के निवासियों से कहेंगे। उन्हों ने तो यह सुना है, कि तू जो यहोवा है इन लोगों के मध्य में रहता है; और प्रत्यक्ष दिखाई देता है, और तेरा बादल उनके ऊपर ठहरा रहता है, और तू दिन को बादल के खम्भे में, और रात को अग्नि के खम्भे में होकर इनके आगे आगे चला करता है।
- 15इसलिये यदि तू इन लोगों को एक ही बार मे मार डाले, तो जिन जातियों ने तेरी कीर्त्ति सुनी है वे कहेंगी,
- 16कि यहोवा उन लोगों को उस देश में जिसे उस ने उन्हें देने की शपथ खाई थी पहुंचा न सका, इस कारण उस ने उन्हें जंगल में घात कर डाला है।
- 17सो अब प्रभु की सामर्थ्य की महिमा तेरे इस कहने के अनुसार हो,
- 18कि यहोवा कोप करने में धीरजवन्त और अति करूणामय है, और अधर्म और अपराध का क्षमा करनेवाला है, परन्तु वह दोषी को किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराएगा, और पूर्वजों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों, और पोतों, और परपोतों को देता है।
Cross references
- Deuteronomy 9:28 व्यवस्थाविवरण 9:28जिस से ऐसा न हो कि जिस देश से तू हम को निकालकर ले आया है, वहां से लोग कहने लगें, कि यहोवा उन्हें उस देश में जिसके देश का वचन उनको दिया था नहीं पहुंचा सका, और उन से बैर भी रखता था, इसी कारण उस ने उन्हें जंगल में निकालकर मार डाला है।
- Joshua 7:7 यहोशू 7:7और यहोशू ने कहा, हाय, प्रभु यहोवा, तू अपनी इस प्रजा को यरदन पार क्यों ले आया? क्या हमें एमोरियों के वश में करके नष्ट करने के लिये ले आया है? भला होता कि हम संतोष करके यरदन के उस पार रह जाते।
- Joshua 7:9 यहोशू 7:9क्योंकि कनानी वरन इस देश के सब निवासी यह सुनकर हम को घेर लेंगे, और हमारा नाम पृथ्वी पर से मिटा डालेंगे; फिर तू अपने बड़े नाम के लिये क्या करेगा?
- Deuteronomy 32:26–27 व्यवस्थाविवरण 32:26–27मैं ने कहा था, कि मैं उनको दूर दूर से तित्तर- बित्तर करूंगा, और मनुष्यों में से उनका स्मरण तक मिटा डालूंगा; परन्तु मुझे शत्रुओं की छेड़ छाड़ का डर था, ऐसा न हो कि द्रोही इसको उलटा समझकर यह कहने लगें, कि हम अपने ही बाहुबल से प्रबल हुए, और यह सब यहोवा से नहीं हुआ।।