Numbers · chapter 6 · verse 23
Numbers 6:23 in Hindi
हारून और उसके पुत्रों से कह, कि तुम इस्त्राएलियों को इन वचनों से आशीर्वाद दिया करना कि,
Haaroon aur usake putrom se kah, ki tum istraaeliyom ko in vachanom se aasheervaad diyaa karanaa ki,
Numbers 6:23 in English
- King James Version (KJV)
- Speak unto Aaron and unto his sons, saying, On this wise ye shall bless the children of Israel, saying unto them,
- World English Bible (WEB)
- “Speak to Aaron and to his sons, saying, ‘This is how you shall bless the children of Israel.’ You shall tell them,
- American Standard Version (ASV)
- Speak unto Aaron and unto his sons, saying, On this wise ye shall bless the children of Israel: ye shall say unto them,
- Bible in Basic English (BBE)
- Say to Aaron and his sons, These are the words of blessing which are to be used by you in blessing the children of Israel; say to them,
- Darby Translation (DBY)
- Speak unto Aaron and unto his sons, saying, On this wise ye shall bless the children of Israel: saying unto them,
- Webster's Bible (WBS)
- Speak to Aaron and to his sons, saying, On this wise ye shall bless the children of Israel, saying to them,
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Speak unto Aaron, and unto his sons, saying, Thus ye do bless the sons of Israel, saying to them,
Read in context
- 21नाज़ीर की मन्नत की, और जो चढ़ावा उसको अपने न्यारे होने के कारण यहोवा के लिये चढ़ाना होगा उसकी भी यही व्यवस्था है। जो चढ़ावा वह अपनी पूंजी के अनुसार चढ़ा सके, उस से अधिक जैसी मन्नत उस ने मानी हो, वैसे ही अपने न्यारे रहने की व्यवस्था के अनुसार उसे करना होगा।।
- 22फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
- 23हारून और उसके पुत्रों से कह, कि तुम इस्त्राएलियों को इन वचनों से आशीर्वाद दिया करना कि,
- 24यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे:
- 25यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे:
Cross references
- Genesis 48:20 उत्पत्ति 48:20फिर उस ने उसी दिन यह कहकर उनको आशीर्वाद दिया, कि इस्राएली लोग तेरा नाम ले लेकर ऐसा आशीर्वाद दिया करेंगे, कि परमेश्वर तुझे एप्रैम और मनश्शे के समान बना दे: और उस ने मनश्शे से पहिले एप्रैम का नाम लिया।
- Deuteronomy 21:5 व्यवस्थाविवरण 21:5और लेवीय याजक भी निकट आएं, क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा ने उनको चुन लिया है कि उसकी सेवा टहल करें और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें, और उनके कहने के अनुसार हर एक झगड़े और मारपीट के मुक मे का निर्णय हो।
- 1 Chronicles 23:13 1 इतिहास 23:13हारून तो इसलिये अलग किया गया, कि वह और उसके सन्तान सदा परमपवित्रा वस्तुओं को पवित्रा ठहराएं, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।
- Hebrews 7:1 इब्रानियों 7:1यह मलिकिसिदक शालेम का राजा, और परमप्रधान परमेश्वर का याजक, सर्वदा याजक बना रहता है; जब इब्राहीम राजाओं को मारकर लौटा जाता था, तो इसी ने उस से भेंट करके उसे आशीष दी।
- 2 John 1:3 2 यूहन्ना 1:3परमेश्वर पिता, और पिता के पुत्रा यीशु मसीह की ओर से अनुग्रह, और दया, और शान्ति, सत्य, और प्रेम सहित हमारे साथ रहेंगे।।
- Leviticus 9:22–23 लैव्यव्यवस्था 9:22–23तब हारून ने लोगों की ओर हाथ बढ़ाकर उनहें आशीर्वाद दिया; और पापबलि, होमबलि, और मेलबलियों को चढ़ाकर वह नीचे उतर आया। तब मूसा और हारून मिलापवाले तम्बू में गए, और निकलकर लोगों को आशीर्वाद दिया; तब यहोवा का तेज सारी जनता को दिखाई दिया।
- Hebrews 11:20–21 इब्रानियों 11:20–21विश्वास ही से इसहाक ने याकूब और एसाव को आनेवाली बातों के विषय मे आशीष दी। विश्वास ही से याकूब ने मरते समय यूसुफ के दोनों पुत्रों में से एक एक को आशीष दी, और अपनी लाठी के सिरे पर सहारा लेकर दण्डवत किया।
- Genesis 28:3–4 उत्पत्ति 28:3–4और सर्वशक्तिमान ईश्वर तुझे आशीष दे, और फुला- फलाकर बढ़ाए, और तू राज्य राज्य की मण्डली का मूल हो। और वह तुझे और तेरे वंश को भी इब्राहीम की सी आशीष दे, कि तू यह देश जिस में तू परदेशी होकर रहता है, और जिसे परमेश्वर ने इब्राहीम को दिया था, उसका अधिकारी हो जाए।
- Genesis 47:7 उत्पत्ति 47:7तब यूसुफ ने अपने पिता याकूब को ले आकर फिरौन के सम्मुख खड़ा किया: और याकूब ने फिरौन को आशीर्वाद दिया।
- 2 Corinthians 13:14 2 कुरिन्थियों 13:14प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह और परमेश्वर का प्रेम और पवित्रा आत्मा की सहभागिता तुम सब के साथ होती रहे।।
- Genesis 14:19–20 उत्पत्ति 14:19–20और उस ने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो। और धन्य है परमप्रधान ईश्वर, जिस ने तेरे द्रोहियों को तेरे वश में कर दिया है। तब अब्राम ने उसको सब का दशमांश दिया।
- Genesis 27:27–29 उत्पत्ति 27:27–29उस ने निकट जाकर उसको चूमा। और उस ने उसके वस्त्रों को सुगन्ध पाकर उसको वह आशीर्वाद दिया, कि देख, मेरे पुत्रा का सुगन्ध जो ऐसे खेत का सा है जिस पर यहोवा ने आशीष दी हो: सो परमेश्वर तुझे आकाश से ओस, और भूमि की उत्तम से उत्तम उपज, और बहुत सा अनाज और नया दाखमधु दे: राज्य राज्य के लोग तेरे अधीन हों, और देश देश के लोग तुझे दण्डवत् करें: तू अपने भाइयों का स्वामी हो, और तेरी माता के पुत्रा तुझे दण्डवत् करें: जो तुझे शाप दें सो आप ही स्रापित हों, और जो तुझे आशीर्वाद दें सो आशीष पाएं।।