Proverbs · chapter 1 · verse 31
Proverbs 1:31 in Hindi
इसलिये वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएंगे।
Isaliye ve apanee karanee kaa phal aap bhogenge, aur apanee yuktiyom ke phal se aghaa jaaenge.
Proverbs 1:31 in English
- King James Version (KJV)
- Therefore shall they eat of the fruit of their own way, and be filled with their own devices.
- World English Bible (WEB)
- Therefore they will eat of the fruit of their own way, and be filled with their own schemes.
- American Standard Version (ASV)
- Therefore shall they eat of the fruit of their own way, And be filled with their own devices.
- Bible in Basic English (BBE)
- So the fruit of their way will be their food, and with the designs of their hearts they will be made full.
- Darby Translation (DBY)
- therefore shall they eat of the fruit of their way, and be filled with their own devices.
- Webster's Bible (WBS)
- Therefore shall they eat of the fruit of their own way, and be filled with their own devices.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And they eat of the fruit of their way, And from their own counsels they are filled.
Read in context
- 29क्योंकि उन्हों ने ज्ञान से बैर किया, और यहोवा का भय मानना उनको न भाया।
- 30उन्हों ने मेरी सम्पत्ति न चाही वरन मेरी सब ताड़नाओं को तुच्छ जाना।
- 31इसलिये वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएंगे।
- 32क्योंकि भोले लोगों का भटक जाना, उनके घात किए जाने का कारण होगा, और निश्चिन्त रहने के कारण मूढ़ लोग नाश होंगे;
- 33परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और बेखटके सुख से रहेगा।।
Cross references
- Proverbs 14:14 नीतिवचन 14:14जिसका मन ईश्वर की ओर से हट जाता है, वह अपनी चालचलन का फल भोगता है, परन्तु भला मनुष्य आप ही आप सन्तुष्ट होता है।
- Jeremiah 6:19 यिर्मयाह 6:19हे पृथ्वी, सुन; देख, कि मैं इस जाति पर वह विपत्ति ले आऊंगा जो उनकी कल्पनाओं का फल है, क्योंकि इन्हों ने मेरे वचनों पर ध्यान नहीं लगाया, और मेरी शिक्षा को इन्हों ने निकम्मी जाना है।
- Proverbs 22:8 नीतिवचन 22:8जो कुटिलता का बीज बोता है, वह अनर्थ ही काटेगा, और उसके रोष का सोंटा टूटेगा।
- Job 4:8 अय्यूब 4:8मेरे देखने में तो जो पाप को जोतते और दु:ख बोते हैं, वही उसको काटते हैं।
- Galatians 6:7–8 गलातियों 6:7–8धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा। क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।
- Isaiah 3:10–11 यशायाह 3:10–11धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा। मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियां उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुवे तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुता देते हैं।।
- Jeremiah 2:19 यिर्मयाह 2:19तेरी बुराई ही तेरी ताड़ना करेगी, और तेरा भटक जाना तुझे उलाहना देगा। जान ले और देख कि अपने परमेश्वर यहोवा को त्यागना, यह बुरी और कड़वी बात है; तुझे मेरा भय ही नहीं रहा, प्रभु सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।