Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 26 of 150 · 12 verses

Psalm 26 in Hindi

भजन संहिता 26

  1. हे यहोवा, मेरा न्याय कर, क्योंकि मैं खराई से चलता रहा हूं, और मेरा भरोसा यहोवा पर अटल बना है।

    [A Psalm] of David. Judge me, O LORD; for I have walked in mine integrity: I have trusted also in the LORD; [therefore] I shall not slide.

  2. हे यहोवा, मुझ को जांच और परख; मेरे मन और हृदय को परख।

    Examine me, O LORD, and prove me; try my reins and my heart.

  3. क्योंकि तेरी करूणा तो मेरी आंखों के साम्हने है, और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूं।।

    For thy lovingkindness [is] before mine eyes: and I have walked in thy truth.

  4. मैं निकम्मी चाल चलनेवालों के संग नहीं बैठा, और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊंगा;

    I have not sat with vain persons, neither will I go in with dissemblers.

  5. मैं कुकर्मियों की संगति से घृणा रखता हूं, और दुष्टों के संग न बैठूंगा।।

    I have hated the congregation of evil doers; and will not sit with the wicked.

  6. मैं अपने हाथों को निर्दोषता के जल से धोऊंगा, तब हे यहोवा मैं तेरी वेदी की प्रदक्षिणा करूंगा,

    I will wash mine hands in innocency: so will I compass thine altar, O LORD:

  7. ताकि मेरा धन्यवाद ऊंचे शब्द से करूं,

    That I may publish with the voice of thanksgiving, and tell of all thy wondrous works.

  8. और तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूं।। हे यहोवा, मैं तेरे धाम से तेरी महिमा के निवासस्थान से प्रीति रखता हूं।

    LORD, I have loved the habitation of thy house, and the place where thine honour dwelleth.

  9. मेरे प्राण को पापियों के साथ, और मेरे जीवन को हत्यारों के साथ न मिला।

    Gather not my soul with sinners, nor my life with bloody men:

  10. वे तो ओछापन करने में लगे रहते हैं, और उनका दहिना हाथ घूस से भरा रहता है।।

    In whose hands [is] mischief, and their right hand is full of bribes.

  11. परन्तु मैं तो खराई से चलता रहूंगा। तू मुझे छुड़ा ले, और मुझ पर अनुग्रह कर।

    But as for me, I will walk in mine integrity: redeem me, and be merciful unto me.

  12. मेरे पांव चौरस स्थान में स्थिर है; सभाओं में मैं यहोवा को धन्य कहा करूंगा।।

    My foot standeth in an even place: in the congregations will I bless the LORD.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 26 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.