Psalms · chapter 37 · verse 9
Psalm 37:9 in Hindi
क्योंकि कुकर्मी लोग काट डाले जाएंगे; और जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वही पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
Kyonki kukarmee log kaat daale jaaenge; aur jo yahovaa kee baat johate haim, vahee pruthvee ke adhikaaree honge.
Psalm 37:9 in English
- King James Version (KJV)
- For evildoers shall be cut off: but those that wait upon the LORD, they shall inherit the earth.
- World English Bible (WEB)
- For evildoers shall be cut off, but those who wait for the LORD shall inherit the land.
- American Standard Version (ASV)
- For evil-doers shall be cut off; But those that wait for Jehovah, they shall inherit the land.
- Bible in Basic English (BBE)
- For the evil-doers will be cut off: but those who have faith in the Lord will have the earth for their heritage.
- Darby Translation (DBY)
- For evil-doers shall be cut off; but those that wait on Jehovah, they shall possess the land.
- Webster's Bible (WBS)
- For evil doers shall be cut off: but those that wait upon the LORD, they shall inherit the earth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For evil doers are cut off, As to those waiting on Jehovah, they possess the land.
Read in context
- 7यहोवा के साम्हने चुपचाप रह, और धीरज से उसका आस्त्रा रख; उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सुफल होते हैं, और वह कुरी युक्तियों को निकालता है!
- 8क्रोध से परे रह, और जलजलाहट को छोड़ दे! मत कुढ़, उस से बुराई ही निकलेगी।
- 9क्योंकि कुकर्मी लोग काट डाले जाएंगे; और जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वही पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
- 10थोड़े दिन के बीतने पर दुष्ट रहेगा ही नहीं; और तू उसके स्थान को भलीं भांति देखने पर भी उसको न पाएगा।
- 11परन्तु नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और बड़ी शान्ति के कारण आनन्द मनाएंगे।
Cross references
- Isaiah 60:21 यशायाह 60:21और तेरे लोग सब के सब धर्मी होंगे; वे सर्वदा देश के अधिकारी रहेंगे, वे मेरे लगाए हुए पौधे और मेरे हाथों का काम ठहरेंगे, जिस से मेरी महिमा प्रगट हो।
- Psalm 25:13 भजन संहिता 25:13वह कुशल से टिका रहेगा, और उसका वंश पृथ्वी पर अधिकारी होगा।
- Proverbs 2:21 नीतिवचन 2:21क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेेंगे, और खरे लोग ही उस में बने रहेंगे।
- Psalm 37:29 भजन संहिता 37:29धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उस में सदा बसे रहेंगे।।
- Isaiah 57:13 यशायाह 57:13जब तू दोहाई दे, तब जिन मूर्त्तियों को तू ने जमा किया है वह ही तुझे छुड़ाएं! वे तो सब की सब वायु से वरन एक ही फूंक से उड़ जाएंगी। परन्तु जो मेरी शरण लेगा वह देश का अधिकारी होगा, और मेरे पवित्रा पर्वत को भी अधिकारी होगा।।
- Psalm 55:23 भजन संहिता 55:23परन्तु हे परमेश्वर, तू उन लोगों को विनाश के गड़हे में गिरा देगा; हत्यारे और छली मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी जीवित न रहेंगे। परन्तु मैं तुझ पर भरोसा रखे रहूंगा।।
- Psalm 37:11–12 भजन संहिता 37:11–12परन्तु नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और बड़ी शान्ति के कारण आनन्द मनाएंगे। दुष्ट धर्मी के विरूद्ध बुरी युक्ति निकालता है, और उस पर दांत पीसता है;
- Isaiah 58:14 यशायाह 58:14तो तू यहोवा के कारण सुखी होगा, और मैं तुझे देश के ऊंचे स्थानों पर चलने दूंगा; मैं तेरे मूलपुरूष याकूब के भाग की उपज में से तुझे खिलाऊंगा, क्योंकि यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।।
- Revelation 5:10 प्रकाशितवाक्य 5:10और उन्हें हमारे परमेश्वर के लिये एक राज्य और याजक बनाया; और वे पृथ्वी पर राज्य करते हैं।
- Hebrews 11:16 इब्रानियों 11:16पर वे एक उत्तम अर्थात् स्वर्गीय देश के अभिलाषी हैं, इसी लिये परमेश्वर उन का परमेश्वर कहलाने में उन से नहीं लजाता, सो उस ने उन के लिये एक नगर तैयार किया है।।
- Job 20:23–29 अय्यूब 20:23–29ऐसा होगा, कि उसका पेट भरने के लिये ईश्वर अपना क्रोध उस पर भड़काएगा, और रोटी खाने के समय वह उस पर पड़ेगा। वह लोहे के हथियार से भागेगा, और पीतल के धनुष से मारा जाएगा। वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्ते से होकर निकलेगी, भय उस में समाएगा। उसके गड़े हुए धन पर घोर अन्धकार छा जाएगा। वह ऐसी आग से भस्म होगा, जो मनुष्य की फूंकी हुई न हो; और उसी से उसके डेरे में जो बचा हो वह भी भस्म हो जाएगा। आकाश उसका अथर्म प्रगट करेगा, और पृथ्वी उसके विरूद्ध खड़ी होगी। उसके घर की बढ़ती जाती रहेगी, वह उसके क्रोध के दिन बह जाएगी। परमेश्वर की ओर से दुष्ट मनुष्य का अंश, और उसके लिये ईश्वर का ठहराया हुआ भाग यही है।
- Psalm 37:35–36 भजन संहिता 37:35–36मैं ने दुष्ट को बड़ा पराक्रमी और ऐसा फैलता हुए देखा, जैसा कोई हरा पेड़ अपने निज भूमि में फैलता है। परन्तु जब कोई उधर से गया तो देखा कि वह वहां है ही नहीं; और मैं ने भी उसे ढूंढ़ा, परन्तु कहीं न पाया।।