Psalms · chapter 47 · verse 9
Psalm 47:9 in Hindi
राज्य राज्य के रईस इब्राहीम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठे हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है!
Raajy raajy ke raees ibraaheem ke parameshvar kee prajaa hone ke liye ikatthe hue hain. Kyonki pruthvee kee dhaalem parameshvar ke vash mem haim, vah to shiromani hai!
Psalm 47:9 in English
- King James Version (KJV)
- The princes of the people are gathered together, [even] the people of the God of Abraham: for the shields of the earth [belong] unto God: he is greatly exalted.
- World English Bible (WEB)
- The princes of the peoples are gathered together, the people of the God of Abraham. For the shields of the earth belong to God. He is greatly exalted!
- American Standard Version (ASV)
- The princes of the peoples are gathered together [To be] the people of the God of Abraham; For the shields of the earth belong unto God: He is greatly exalted.
- Bible in Basic English (BBE)
- The rulers of the peoples have come together, with the people of the God of Abraham; because the powers of the earth are God's: he is lifted up on high.
- Darby Translation (DBY)
- The willing-hearted of the peoples have gathered together, [with] the people of the God of Abraham. For unto God [belong] the shields of the earth: he is greatly exalted.
- Webster's Bible (WBS)
- The princes of the people are assembled, [even] the people of the God of Abraham: for the shields of the earth [belong] to God: he is greatly exalted.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Nobles of peoples have been gathered, [With] the people of the God of Abraham, For to God [are] the shields of earth, Greatly hath He been exalted!
Read in context
- 7क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ
- 8परमेश्वर जाति जाति पर राज्य करता है; परमेश्वर अपने पवित्रा सिंहासन पर विराजमान है।
- 9राज्य राज्य के रईस इब्राहीम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठे हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है!
Cross references
- Psalm 89:18 भजन संहिता 89:18क्योंकि हमारी ढाल यहोवा की ओर से है हमारा राजा इस्राएल के पवित्रा की ओर से है।।
- Genesis 49:10 उत्पत्ति 49:10जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य राज्य के लोग उसके अधीन हो जाएंगे।।
- Psalm 72:7–9 भजन संहिता 72:7–9उसके दिनों में धर्मी फूले फलेंगे, और जब तक चन्द्रमा बना रहेगा, तब तक शान्ति बहुत रहेगी।। वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करेगा। उसके साम्हने जंगल के रहनेवाले घुटने टेकेंगे, और उसके शत्रु मिट्टी चाटेंगे।
- Genesis 17:7–8 उत्पत्ति 17:7–8और मैं तेरे साथ, और तेरे पश्चात् पीढ़ी पीढ़ी तक तेरे वंश के साथ भी इस आशय की युग युग की वाचा बान्धता हूं, कि मैं तेरा और तेरे पश्चात् तेरे वंश का भी परमेश्वर रहूंगा। और मैं तुझ को, और तेरे पश्चात् तेरे वंश को भी, यह सारा कनान देश, जिस में तू परदेशी होकर रहता है, इस रीति दूंगा कि वह युग युग उनकी निज भूमि रहेगी, और मैं उनका परमेश्वर रहूंगा।
- Exodus 3:6 निर्गमन 3:6फिर उस ने कहा, मैं तेरे पिता का परमेश्वर, और इब्राहीम का परमेश्वर, इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूं। तब मूसा ने जो परमेश्वर की ओर निहारने से डरता था अपना मुंह ढ़ाप लिया।
- Isaiah 41:8–10 यशायाह 41:8–10हे मेरे दास इस्राएल, हे मेरे चुने हुए याकूब, हे मेरे प्रेमी इब्राहीम के वंश; तू जिसे मैं ने पृथ्वी के दूर दूर देशों से लिया और पृथ्वी की छोर से बुलाकर यह कहा, तू मेरा दास है, मैं ने तुझे चुला है और तजा नहीं; मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूं, इधर उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूं; मैं तुझे दृढ़ करूंगा और तेरी सहायता करूंगा, अपने धर्ममय दहिने हाथ से मैं तुझे सम्हाले रहूंगा।।
- Proverbs 30:5 नीतिवचन 30:5ईश्वर का एक एक वचन ताया हुआ है; वह अपने शरणागतों की ढाल ठहरा है।
- Exodus 3:15 निर्गमन 3:15फिर परमेश्वर ने मूसा से यह भी कहा, कि तू इस्राएलियों से यह कहना, कि तुम्हारे पितरों का परमेश्वर, अर्थात् इब्राहीम का परमेश्वर, इसहाक का परमेश्वर और याकूब का परमेश्वर, यहोवा उसी ने मुझ को तुम्हारे पास भेजा है। देख सदा तक मेरा नाम यही रहेगा, और पीढ़ी पीढ़ी में मेरा स्मरण इसी से हुआ करेगा।
- Psalm 46:10 भजन संहिता 46:10चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। मैं जातियों में महान् हूं, मैं पृथ्वी भर में महान् हूं!
- Galatians 3:29 गलातियों 3:29और यदि तुम मसीह के हो, तो इब्राहीम के वंश और प्रतिज्ञा के अनुसार वारिस भी हो।।
- Matthew 22:32 मत्ती 22:32कि मैं इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूं? वह तो मरे हुओं का नहीं, परन्तु जीवतों का परमेश्वर है।
- Psalm 97:9 भजन संहिता 97:9क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है।