Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 63 of 150 · 11 verses

Psalm 63 in Hindi

भजन संहिता 63

  1. हे परमेश्वर, तू मेरा ईश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूंढूंगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।

    A Psalm of David, when he was in the wilderness of Judah. O God, thou [art] my God; early will I seek thee: my soul thirsteth for thee, my flesh longeth for thee in a dry and thirsty land, where no water is;

  2. इस प्रकार से मैं ने पवित्रास्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूं।

    To see thy power and thy glory, so [as] I have seen thee in the sanctuary.

  3. क्योंकि तेरी करूणा जीवन से भी उत्तम है मैं तेरी प्रशंसा करूंगा।

    Because thy lovingkindness [is] better than life, my lips shall praise thee.

  4. इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूंगा; और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊंगा।।

    Thus will I bless thee while I live: I will lift up my hands in thy name.

  5. मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा, और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूंगा।

    My soul shall be satisfied as [with] marrow and fatness; and my mouth shall praise [thee] with joyful lips:

  6. जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूंगा, तब रात के एक एक पहर में तुझ पर ध्यान करूंगा;

    When I remember thee upon my bed, [and] meditate on thee in the [night] watches.

  7. क्योंकि तू मेरा सहायक बना है, इसलिये मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूंगा।

    Because thou hast been my help, therefore in the shadow of thy wings will I rejoice.

  8. मेरा मन तेरे पीछे पीछे लगा चलता है; और मुझे तो तू अपने दहिने हाथ से थाम रखता है।।

    My soul followeth hard after thee: thy right hand upholdeth me.

  9. परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं, वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पडेंगे;

    But those [that] seek my soul, to destroy [it], shall go into the lower parts of the earth.

  10. वे तलवार से मारे जाएंगे, और गीदड़ों का आहार हो जाएंगे।

    They shall fall by the sword: they shall be a portion for foxes.

  11. परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा; जो कोई ईश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा; परन्तु झूठ बोलनेवालों का मुंह बन्द किया जाएगा।।

    But the king shall rejoice in God; every one that sweareth by him shall glory: but the mouth of them that speak lies shall be stopped.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 63 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.