Psalms · chapter 9 · verse 11
Psalm 9:11 in Hindi
यहोवा जो सिरयोन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!
Yahovaa jo sirayon mem viraajamaan hai, usakaa bhajan gaao! Jaati jaati ke logom ke beech mem usake mahaakarmom kaa prachaar karo!
Psalm 9:11 in English
- King James Version (KJV)
- Sing praises to the LORD, which dwelleth in Zion: declare among the people his doings.
- World English Bible (WEB)
- Sing praises to the LORD, who dwells in Zion, and declare among the people what he has done.
- American Standard Version (ASV)
- Sing praises to Jehovah, who dwelleth in Zion: Declare among the people his doings.
- Bible in Basic English (BBE)
- Make songs of praise to the Lord, whose house is in Zion: make his doings clear to the people.
- Darby Translation (DBY)
- Sing psalms to Jehovah who dwelleth in Zion; tell among the peoples his doings.
- Webster's Bible (WBS)
- Sing praises to the LORD, who dwelleth in Zion: declare among the people his doings.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Sing ye praise to Jehovah, inhabiting Zion, Declare ye among the peoples His acts,
Read in context
- 9यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊंचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊंचा गढ़ ठहरेगा।
- 10और तेरे नाम के जाननेवाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया।।
- 11यहोवा जो सिरयोन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!
- 12क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उनको स्मरण करता है; वह दीन लोगों की दोहाई को भूलता।।
- 13हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर। तू जो मुझे मृत्यु के फाटकों के पास से उठाता है, मेरे दु:ख को देख जो मेरे बैरी मुझे दे रहे हैं;
Cross references
- Psalm 107:22 भजन संहिता 107:22और वे धन्यवादबलि चढ़ाएं, और जयजयकार करते हुए, उसके कामों का वर्णन करें।।
- Psalm 96:1–2 भजन संहिता 96:1–2यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा के लिये गाओ! यहोवा के लिये गाओ, उसके नाम को धन्य कहो; दिन दिन उसके किए हुए उद्धार का शुभसमाचार सुनाते रहो।
- Psalm 148:1–5 भजन संहिता 148:1–5याह की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊंचे स्थानों में करो! हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति कर! हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो! हे सब से ऊंचे आकाश, और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो। वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसी ने आज्ञा दी और ये सिरजे गए।
- Psalm 66:2 भजन संहिता 66:2उसके नाम की महिमा का भजन गाओ; उसकी स्तुति करते हुए, उसकी महिमा करो।
- Isaiah 12:4–6 यशायाह 12:4–6और उस दिन तुम कहोगे, यहोवा की स्तुति करो, उस से प्रार्थना करो; सब जातियों में उसके बड़े कामों का प्रचार करो, और कहो कि उसका नाम महान है।। यहोवा का भजन गाओ, क्योंकि उस ने प्रतापमय काम किए हैं, इसे सारी पृथ्वी पर प्रगट करो। हे सिरयोन में बसनेवाली तू जयजयकार कर और ऊंचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्रा तुझ में महान है।।
- Psalm 105:1–2 भजन संहिता 105:1–2यहोवा का धन्यवाद करो, उस से प्रार्थना करो, देश देश के लोगों में उसके कामों का प्रचार करो! उसके लिये गीत गाओ, उसके लिये भजन गाओ, उसके सब आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करो!
- Psalm 96:10 भजन संहिता 96:10जाति जाति में कहो, यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश देश के लोगों का न्याय सीधाई से करेगा।।
- Psalm 118:17 भजन संहिता 118:17मैं न मरूंगा वरन जीवित रहूंगा, और परमेश्वर परमेश्वर के कामों का वर्णन करता रहूंगा।
- Psalm 66:5 भजन संहिता 66:5आओ परमेश्वर के कामों को दखो; वह अपने कार्यों के कारण मनुष्यों को भययोग्य देख पड़ता है।
- Revelation 14:1 प्रकाशितवाक्य 14:1फिर मैं ने दृष्टि की, और देखो, वह मेम्ना सिरयोन पहाड़ पर खड़ा है, और उसके साथ एक लाख चौआलीस हजार जन हैं, जिन के माथे पर उसका और उसके पिता का नाम लिखा हुआ है।
- Psalm 33:1–3 भजन संहिता 33:1–3हे धर्मियों यहोवा के कारण जयजयकार करो् क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करनी सोहती है। वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तारवाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ। उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ।।
- Psalm 76:2 भजन संहिता 76:2और उसका मण्डप शालेम में, और उसका धाम सिरयोन में है।