Psalms · chapter 97 · verse 12
Psalm 97:12 in Hindi
हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित हो; और जिस पवित्रा नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!
He dharmiyom yahovaa ke kaaran aanandit ho; aur jis pavitraa naam se usakaa smaran hotaa hai, usakaa dhanyavaad karo!
Psalm 97:12 in English
- King James Version (KJV)
- Rejoice in the LORD, ye righteous; and give thanks at the remembrance of his holiness.
- World English Bible (WEB)
- Be glad in the LORD, you righteous people! Give thanks to his holy Name.
- American Standard Version (ASV)
- Be glad in Jehovah, ye righteous; And give thanks to his holy memorial [name].
- Bible in Basic English (BBE)
- Be glad in the Lord, you upright men; praising the memory of his holy name.
- Darby Translation (DBY)
- Rejoice in Jehovah, ye righteous; and give thanks in remembrance of his holiness.
- Webster's Bible (WBS)
- Rejoice in the LORD, ye righteous; and give thanks at the remembrance of his holiness.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Rejoice, ye righteous, in Jehovah, And give thanks at the remembrance of his holiness!
Read in context
- 10हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणो की रक्षा करता, और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाना है।
- 11धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।
- 12हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित हो; और जिस पवित्रा नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!
Cross references
- Psalm 30:4 भजन संहिता 30:4हे यहोवा के भक्तों, उसका भजन गाओ, और जिस पवित्रा नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो।
- Philippians 4:4 फिलिप्पियों 4:4प्रभु में सदा आनन्दित रहो; मैं फिर कहता हूं, आनन्दित रहो।
- Hebrews 12:10 इब्रानियों 12:10वे तो अपनी अपनी समझ के अनुसार थोड़े दिनों के लिये ताड़ना करते थे, पर यह तो हमारे लाभ के लिये करता है, कि हम भी उस की पवित्राता के भागी हो जाएं।
- Zephaniah 3:14–17 सपन्याह 3:14–17हे सिरयोन, ऊंचे स्वर से गा; हे इस्राएल, जयजयकार कर! हे यरूशलेम अपने सम्पूर्ण मन से आनन्द कर, और प्रसन्न हो! यहोवा ने तेरा दण्ड दूर कर दिया और तेरा शत्रु भी दूर किया गया है। इस्राएल का राजा यहोवा तेरे बीच में है, इसलिये तू फिर विपत्ति न भोगेगी। उस समय यरूशलेम से यह कहा जाएगा, हे सिरयोन मत डर, तेरे हाथ ढीले न पड़ने पाएं। तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।।
- Psalm 60:6 भजन संहिता 60:6परमेश्वर पवित्राता के साथ बोला है मैं प्रफुल्लित हूंगा; मैं शकेम को बांट लूंगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊंगा।
- Habakkuk 3:17–18 हबक्कूक 3:17–18क्योंकि चाहे अंजीर के वृक्षों में फूल न लगें, और न दाखलताओं में फल लगें, जलपाई के वृक्ष से केवल धोखा पाया जाए और खेतों में अन्न न उपजे, भेड़शालाओं में भेड़- बकरियां न रहें, और न थानों में गाय बैल हों, तौभी मैं यहोवा के कारण आनन्दित और मगन रहूंगा, और अपने उद्धारकर्त्ता परमेश्वर के द्वारा अति प्रसन्न रहूंगा।।
- Habakkuk 1:12–13 हबक्कूक 1:12–13हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्रा परमेश्वर, क्या तू अनादि काल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तू ने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तू ने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है। तेरी आंखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?