Romans · chapter 9 · verse 7
Romans 9:7 in Hindi
और न इब्राहीम के वंश होने के कारण सब उस की सन्तान ठहरे, परन्तु (लिखा है) कि इसहाक ही से तेरा वंश कहलाएगा।
Aur na ibraaheem ke vansh hone ke kaaran sab us kee santaan thahare, parantu (likhaa hai) ki isahaak hee se teraa vansh kahalaaegaa.
Romans 9:7 in English
- King James Version (KJV)
- Neither, because they are the seed of Abraham, [are they] all children: but, In Isaac shall thy seed be called.
- World English Bible (WEB)
- Neither, because they are Abraham’s offspring, are they all children. But, “your offspring will be accounted as from Isaac.”
- American Standard Version (ASV)
- neither, because they are Abraham’s seed, are they all children: but, In Isaac shall thy seed be called.
- Bible in Basic English (BBE)
- And they are not all children because they are the seed of Abraham; but, In Isaac will your seed be named.
- Darby Translation (DBY)
- nor because they are seed of Abraham [are] all children: but, In Isaac shall a seed be called to thee.
- Webster's Bible (WBS)
- Neither because they are the seed of Abraham, [are they] all children: but, In Isaac shall thy seed be called.
- Young's Literal Translation (YLT)
- nor because they are seed of Abraham [are] all children, but — 'in Isaac shall a seed be called to thee;'
Read in context
- 5पुरखे भी उन्हीं के हैं, और मसीह भी शरीर के भाव से उन्हीं में से हुआ, जो सब के ऊपर परम परमेश्वर युगानुयुग धन्य है। आमीन।
- 6परन्तु यह नहीं, कि परमेश्वर का वचन टल गया, इसलिये कि जो इस्त्राएल के वंश हैं, वे सब इस्त्राएली नहीं।
- 7और न इब्राहीम के वंश होने के कारण सब उस की सन्तान ठहरे, परन्तु (लिखा है) कि इसहाक ही से तेरा वंश कहलाएगा।
- 8अर्थात् शरीर की सन्तान परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु प्रतिज्ञा के सन्तान वंश गिने जाते हैं।
- 9क्योंकि प्रतिज्ञा का वचन यह है, कि मैं इस समय के अनुसार आऊंगा, और सारा के पुत्रा होगा।
Cross references
- Genesis 21:12 उत्पत्ति 21:12तब परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा।
- Hebrews 11:18 इब्रानियों 11:18और जिस से यह कहा गया था, कि इसहाक से तेरा वंश कहलाएगा; वह अपने एकलौते को चढ़ाने लगा।
- John 8:37–39 यूहन्ना 8:37–39मैं जानता हूं कि तुम इब्राहीम के वंश से हो; तौभी मेरा वचन तुम्हारे हृदय में जगह नहीं पाता, इसलिये तुम मुझे मार डालना चाहते हो। मैं वही कहता हूं, जो अपने पिता के यहां देखा है; और तुम वही करते रहते हो जो तुमने अपने पिता से सुना है। उन्हों ने उन को उत्तर दिया, कि हमारा पिता तो इब्राहीम है: यीशु ने उन से कहा; यदि तुम इब्राहीम के सन्तान होते, तो इब्राहीम के समान काम करते।
- Galatians 4:23 गलातियों 4:23परन्तु जो दासी से हुआ, वह शारीरिक रीति से जन्मा, और जो स्वतंत्रा स्त्री से हुआ, वह प्रतिज्ञा के अनुसार जन्मा।
- Luke 3:8 लूका 3:8सो मन फिराव के योग्य फल लाओ: और अपने अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता इब्राहीम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि परमेश्वर इन पत्थरों से इब्राहीम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है।
- Philippians 3:3 फिलिप्पियों 3:3क्योंकि खतनावाले तो हम ही हैं जो परमेश्वर के आत्मा की अगुवाई से उपासना करते हैं, और मसीह यीशु पर घमण्ड करते हैं और शरीर पर भरोसा नहीं रखते।
- John 8:33 यूहन्ना 8:33उन्हों ने उस को उत्तर दिया; कि हम तो इब्राहीम के वंश से हैं और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्योंकर कहता है, कि तुम स्वतंत्रा हो जाओगे?
- Luke 16:24–25 लूका 16:24–25और उस ने पुकार कर कहा, हे पिता इब्राहीम, मुझ पर दया करके लाजर को भेज दे, ताकि वह अपनी उंगुली का सिरा पानी में भिगो कर मेरी जीभ को ठंडी करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूं। परन्तु इब्राहीम ने कहा; हे पुत्र स्मरण कर, कि तू अपने जीवन में अच्छी वस्तुएं ले चुका है, और वैसे ही लाजर बुरी वस्तुएं: परन्तु अब वह यहां शान्ति पा रहा है, और तू तड़प रहा है।
- Luke 16:30 लूका 16:30उस ने कहा; नहीं, हे पिता इब्राहीम; पर यदि कोई मरे हुओं में से उन के पास जाए, तो वे मन फिराएंगे।
Original words (Greek)
- Neither · G3761οὐδέ oudé
- because · G3754ὅτι hóti
- are · G1526εἰσί eisí
- seed · G4690σπέρμα spérma
- Abraham · G11Ἀβραάμ Abraám
- all · G3956πᾶς pâs
- children · G5043τέκνον téknon
- but · G235ἀλλά allá
- In · G1722ἐν en
- Isaac · G2464Ἰσαάκ Isaák
- shall · G2564καλέω kaléō
- thy · G4671σοί soí
- seed · G4690σπέρμα spérma
- called · G2564καλέω kaléō