Song of Solomon · chapter 4 · verse 16
Song of Solomon 4:16 in Hindi
हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्खिनी वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिस से उसका सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आये, और उसके उत्तम उत्तम फल खाए।।
He uttar vaayu jaag, aur he dakkhinee vaayu chalee aa! Meree baaree par bah, jis se usakaa sugandh phaile. Meraa premee apanee baaree mem aaye, aur usake uttam uttam phal khaae..
Song of Solomon 4:16 in English
- King James Version (KJV)
- Awake, O north wind; and come, thou south; blow upon my garden, [that] the spices thereof may flow out. Let my beloved come into his garden, and eat his pleasant fruits.
- World English Bible (WEB)
- Awake, north wind, and come, you south! Blow on my garden, that its spices may flow out. Let my beloved come into his garden, and taste his precious fruits.
- American Standard Version (ASV)
- Awake, O north wind; and come, thou south; Blow upon my garden, that the spices thereof may flow out. Let my beloved come into his garden, And eat his precious fruits.
- Bible in Basic English (BBE)
- Be awake, O north wind; and come, O south, blowing on my garden, so that its spices may come out. Let my loved one come into his garden, and take of his good fruits.
- Darby Translation (DBY)
- Awake, north wind, and come, [thou] south; Blow upon my garden, [that] the spices thereof may flow forth. Let my beloved come into his garden, And eat its precious fruits.
- Webster's Bible (WBS)
- Awake, O north wind; and come, thou south; blow upon my garden, [that] its spices may flow out. Let my beloved come into his garden, and eat his pleasant fruits.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Awake, O north wind, and come, O south, Cause my garden to breathe forth, its spices let flow, Let my beloved come to his garden, And eat its pleasant fruits!
Read in context
- 14जटामासी और केसर, लोबान के सब भांति के पेड़, मुश्क और दालचीनी, गन्धरस, अगर, आदि सब मुख्य मुख्य सुगन्धद्रव्य होते हैं।
- 15तू बारियों का सोता है, फूटते हुए जल का कुआँ, और लबानोन से बहती हुई धाराएं हैं।।
- 16हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्खिनी वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिस से उसका सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आये, और उसके उत्तम उत्तम फल खाए।।
Cross references
- Song of Solomon 6:2 श्रेष्ठगीत 6:2मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात् बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़- बकरियां चराए और सोसन फूल बटोरे।
- Song of Solomon 5:1 श्रेष्ठगीत 5:1हे मेरी बहिन, हे मेरी दुल्हिन, मैं अपनी बारी में आया हूं, मैं ने अपना गन्धरस और बलसान चुन लिया; मैं ने मधु समेत छत्ता खा लिया, मैं ने दूध और दाखमधु भी लिया।। हे मित्रों, तुम भी खाओ, हे प्यारों, पियो, मनमाना पियो!
- Acts 2:1–2 प्रेरितों के काम 2:1–2जब पिन्तेकुस का दिन आया, तो वे सब एक जगह इकट्ठे थे। और एकाएक आकाश से बड़ी आंधी की सी सनसनाहट का शब्द हुआ, और उस से सारा घर जहां वे बैठे थे, गूंज गया।
- Song of Solomon 4:13–14 श्रेष्ठगीत 4:13–14तेरे अंकुर उत्तम फलवाली अनार की बारी के तुल्य है, जिस में मेंहदी और सुम्बुल, जटामासी और केसर, लोबान के सब भांति के पेड़, मुश्क और दालचीनी, गन्धरस, अगर, आदि सब मुख्य मुख्य सुगन्धद्रव्य होते हैं।
- 1 Peter 2:5 1 पतरस 2:5तुम भी आप जीवते पत्थरों की नाई आत्मिक घर बनते जाते हो, जिस से याजकों का पवित्रा समाज बनकर, ऐसे आत्मिक बलिदान चढ़ाओ, जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर को ग्राह्य हो।
- Song of Solomon 7:12–13 श्रेष्ठगीत 7:12–13फिर सबेरे उठकर दाख की बारियों में चलें, और देखें कि दाखलता में कलियें लगी हैं कि नहीं, कि दाख के फूल खिलें हैं या नहीं, और अनार फूले हैं वा नहीं वहां मैं तुझ को अपना प्रेम दिखाऊंगी। दोदाफलों से सुगन्ध आ रही है, और हमारे द्वारों पर सब भांति के उत्तम फल हैं, नये और पुराने भी, जो, हे मेरे प्रेमी, मैं ने तेरे लिये इकट्ठे कर रखे हैं।।
- Ezekiel 37:9 यहेजकेल 37:9तब उस ने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान सांस से भविष्यद्वाणी कर, और सांस से भविष्यद्वाणी करके कह, हे सांस, परमेश्वर यहोवा यों कहता है कि चारों दिशाओं से आकर इन घात किए हुओं में समा जा कि ये जी उठें।
- Colossians 1:9–12 कुलुस्सियों 1:9–12इसी लिये जिस दिन से यह सुना है, हम भी तुम्हारे लिये यह प्रार्थना करने और बिनती करने से नहीं चूकते कि तुम सारे आत्मिक ज्ञान और समझ सहित परमेश्वर की इच्छा की पहिचान में परिपूर्ण हो जाओ। ताकि तुम्हारा चाल- चलन प्रभु के योग्य हो, और वह सब प्रकार से प्रसन्न हो, और तुम में हर प्रकार के भले कामों का फल लगे, और परमेश्वर की पहिचान में बढ़ते जाओ। और उस की महिमा की शक्ति के अनुसार सब प्रकार की सामर्थ से बलवन्त होते जाओ, यहां तक कि आनन्द के साथ हर प्रकार से धीरज और सहनशीलता दिखा सको। और पिता का धन्यवाद करते रहो, जिस ने हमें इस योग्य बनाया कि ज्योति में पवित्रा लोगों के साथ मीरास में समभागी हों।
- Hebrews 13:20–21 इब्रानियों 13:20–21अब शान्तिदाता परमेश्वर जो हमारे प्रभु यीशु को जो भेड़ों का महान रखवाला है सनातन वाचा के लोहू के गुण से मरे हुओं में से जिलाकर ले आया। तुम्हें हर एक भली बात में सिद्ध करे, जिस से तुम उस की इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उस को भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में उत्पन्न करे, जिस की बड़ाई युगानुयुग होती रहे। आमीन।।
- 1 Thessalonians 2:12–13 1 थिस्सलुनीकियों 2:12–13कि तुम्हारा चाल चलन परमेश्वर के योग्य हो, जो तुम्हें अपने राज्य और महिमा में बुलाता है।। इसलिये हम भी परमेश्वर का धन्यवाद निरन्तर करते हैं; कि जब हमारे द्वारा परमेश्वर के सुसमाचार का वचन तुम्हारे पास पहुंचा, तो तुम ने उस मनुष्यों का नहीं, परन्तु परमेश्वर का वचन समझकर (और सचमुच यह ऐसा ही है) ग्रहण किया: और वह तुम में जो विश्वास रखते हो, प्रभावशाली है।
- Philippians 1:9–11 फिलिप्पियों 1:9–11और मैं यह प्रार्थना करता हूं, कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और सब प्रकार के विवेक सहित और भी बढ़ता जाए। यहां तक कि तुम उत्तम से उत्तम बातों को प्रिय जानो, और मसीह के दिन तक सच्चे बने रहो; और ठोकर न खाओ। और उस धार्मिकता के फल से जो यीशु मसीह के द्वारा होते हैं, भरपूर होते जाओ जिस से परमेश्वर की महिमा और स्तुति होती रहे।।
- Matthew 26:10 मत्ती 26:10यह जानकर यीशु ने उन से कहा, स्त्री को क्यों सताते हो? उस ने मेरे साथ भलाई की है।
Original words (Hebrew)
- Awake · H5782עוּר ʻûwr
- wind · H6828צָפוֹן tsâphôwn
- come · H935בּוֹא bôwʼ
- south · H8486תֵּימָן têymân
- blow · H6315פּוּחַ pûwach
- garden · H1588גַּן gan
- spices · H1314בֶּשֶׂם besem
- out · H5140נָזַל nâzal
- beloved · H1730דּוֹד dôwd
- come · H935בּוֹא bôwʼ
- garden · H1588גַּן gan
- eat · H398אָכַל ʼâkal
- pleasant · H4022מֶגֶד meged
- fruits · H6529פְּרִי pᵉrîy