Zechariah · chapter 3 · verse 5
Zechariah 3:5 in Hindi
तब मैं ने कहा, इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए। और उन्हों ने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्रा पहिनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा।।
Tab maim ne kahaa, isake sir par ek shuddh pagadee rakhee jaae. Aur unhom ne usake sir par yaajak ke yogy shuddh pagadee rakhee, aur usako vastraa pahinaae; us samay yahovaa kaa doot paas khadaa rahaa..
Zechariah 3:5 in English
- King James Version (KJV)
- And I said, Let them set a fair mitre upon his head. So they set a fair mitre upon his head, and clothed him with garments. And the angel of the LORD stood by.
- World English Bible (WEB)
- I said, “Let them set a clean turban on his head.” So they set a clean turban on his head, and clothed him; and the LORD’s angel was standing by.
- American Standard Version (ASV)
- And I said, Let them set a clean mitre upon his head. So they set a clean mitre upon his head, and clothed him with garments; and the angel of Jehovah was standing by.
- Bible in Basic English (BBE)
- And let them put a clean head-dress on his head. So they put a clean head-dress on his head, clothing him with clean robes: and to him he said, See, I have taken your sin away from you.
- Darby Translation (DBY)
- And I said, Let them set a pure turban upon his head. And they set the pure turban upon his head, and clothed him with garments; and the Angel of Jehovah stood by.
- Webster's Bible (WBS)
- And I said, Let them set a fair miter upon his head. So they set a fair miter upon his head, and clothed him with garments. And the angel of the LORD stood by.
- Young's Literal Translation (YLT)
- He also said, 'Let them set a pure diadem on his head. And they set the pure diadem on his head, and clothe him with garments. And the messenger of Jehovah is standing,
Read in context
- 3उस समय यहोशू तो दूत के साम्हने मैला वस्त्रा पहिने हुए खड़ा था।
- 4तब दूत ने उन से जो साम्हने खड़े थे कहा, इसके ये मैले वस्त्रा उतारो। फिर उस ने उस से कहा, देख, मैं ने तेरा अधर्म दूर किया है, और मैं तुझे सुन्दर वस्त्रा पहिना देता हूं।
- 5तब मैं ने कहा, इसके सिर पर एक शुद्ध पगड़ी रखी जाए। और उन्हों ने उसके सिर पर याजक के योग्य शुद्ध पगड़ी रखी, और उसको वस्त्रा पहिनाए; उस समय यहोवा का दूत पास खड़ा रहा।।
- 6तब यहोवा के दूत ने यहोशू को चिताकर कहा,
- 7सेनाओं का यहोवा तुझ से यों कहता है: यदि तू मेरे मार्गों पर चले, और जो कुछ मैं ने तुझे सौंप दिया है उसकी रक्षा करे, तो तू मेरे भवन का न्यायी, और मेरे आंगनों का रक्षक होगा; और मैं तुझ को इनके बीच में आने जाने दूंगा जो पास खड़े हैं।
Cross references
- Zechariah 6:11 जकर्याह 6:11उनके हाथ से सोना चान्दी ले, और मुकुट बनाकर उन्हें यहोसादाक के पुत्रा यहोशू महायाजक के सिर पर रख;
- Job 29:14 अय्यूब 29:14मैं धर्म को पहिने रहा, और वह मुझे ढांके रहा; मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था।
- Exodus 29:6 निर्गमन 29:6और उसके सिर पर पगड़ी को रखना, और पगड़ी पर पवित्रा मुकुट को रखना।
- Revelation 4:10 प्रकाशितवाक्य 4:10तब चौबीसों प्राचीन सिंहासन पर बैठनेवाले के साम्हने गिर पड़ेंगे, और उसे जो युगानुयुग जीवता है प्रणाम करेंगे; और अपने अपने मुकुट सिंहासन के साम्हने यह कहते हुए डाल देंगे।
- Revelation 4:4 प्रकाशितवाक्य 4:4और उस सिंहासन के चारों ओर चौबीस सिंहासन है; और इन सिंहासनों पर चौबीस प्राचीन श्वेत वस्त्रा पहिने हुए बैठें हैं, और उन के सिरों पर सोने के मुकुट हैं।
- Leviticus 8:6–9 लैव्यव्यवस्था 8:6–9फिर मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को समीप ले जाकर जल से नहलाया। तब उस ने उनको अंगरखा पहिनाया, और कटिबन्द लपेटकर बागा पहिना दिया, और एपोद लगाकर एपोद के काढ़े हुए पटुके से एपोद को बान्धकर कस दिया। और उस ने उनके चपरास लगाकर चमरास में ऊरीम और तुम्मीम रख दिए। तब उस ने उसके सिर पर पगड़ी बान्धकर पगड़ी के साम्हने पर सोने के टीके को, अर्थात् पवित्रा मुकुट को लगाया, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
- Hebrews 2:8–9 इब्रानियों 2:8–9तू ने सब कुछ उसके पांवों के नीचे कर दिया: इसलिये जब कि उस ने सब कुछ उसके आधीन कर दिया, तो उस ने कुछ भी रख न छोड़ा, जो उसके आधीन न हो: पर हम अब तक सब कुछ उसके आधीन नहीं देखते। पर हम यीशु को जो स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहिने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे।
- Revelation 5:8–14 प्रकाशितवाक्य 5:8–14और जब उस ने पुस्तक ले ली, तो वे चारों प्राणी और चौबीसों प्राचीन उस मेम्ने के साम्हने गिर पड़े; और हर एक के हाथ में वीणा और धूप से भरे हुए सोने के कटोरे थे, ये तो पवित्रा लोगों की प्रार्थनाएं हैं। और वे यह नया गीत गाने लगे, कि तू इस पुस्तक के लेने, और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है; क्योंकि तू ने वध होकर अपने लोहू से हर एक कुल, और भाषा, और लोग, और जाति में से परमेश्वर के लिये लोगों को मोल लिया है। और उन्हें हमारे परमेश्वर के लिये एक राज्य और याजक बनाया; और वे पृथ्वी पर राज्य करते हैं। और जब मै ने देखा, तो उस सिंहासन और उन प्राणियों और उन प्राचीनों की चारों ओर बहुत से स्वर्गदूतों का शब्द सुना, जिन की गिनती लाखों और करोड़ों की थी। और वे ऊंचे शब्द से कहते थे, कि वध किया हुआ मेम्ना ही सामर्थ, और धन, और ज्ञान, और शक्ति, और आदर, और महिमा, और धन्यवाद के योग्य है। फिर मैं ने स्वर्ग में, और पृथ्वी पर, और पृथ्वी के नीचे, और समुद्र की सब सृजी हुई वस्तुओं को, और सब कुछ को जो उन में हैं, यह कहते सुना, कि जो सिंहासन पर बैठा है, उसका, और मेम्ने का धन्यवाद, और आदर, और महिमा, और राज्य, युगानुयुग रहे। और चारों प्राणियों ने आमीन कहा, और प्राचीनों ने गिरकर दण्डवत् किया।।
- Exodus 28:2–4 निर्गमन 28:2–4और तू अपने भाई हारून के लिये विभव और शोभा के निमित्त पवित्रा वस्त्रा बनवाना। और जितनों के हृदय में बुद्धि है, जिनको मैं ने बुद्धि देनेवाली आत्मा से परिपूर्ण किया है, उनको तू हारून के वस्त्रा बनाने की आज्ञा दे कि वह मेरे निमित्त याजक का काम करने के लिये पवित्रा बनें। और जो वस्त्रा उन्हें बनाने होंगे वे ये हैं, अर्थात् सीनाबन्द; और एपोद, और जामा, चार खाने का अंगरखा, पुरोहित का टोप, और कमरबन्द; ये ही पवित्रा वस्त्रा तेरे भाई हारून और उसके पुत्रों के लिये बनाए जाएं कि वे मेरे लिये याजक का काम करें।
Original words (Hebrew)
- said · H559אָמַר ʼâmar
- set · H7760שׂוּם sûwm
- fair · H2889טָהוֹר ṭâhôwr
- mitre · H6797צָנִיף tsânîyph
- head · H7218רֹאשׁ rôʼsh
- set · H7760שׂוּם sûwm
- fair · H2889טָהוֹר ṭâhôwr
- mitre · H6797צָנִיף tsânîyph
- head · H7218רֹאשׁ rôʼsh
- clothed · H3847לָבַשׁ lâbash
- garments · H899בֶּגֶד beged
- angel · H4397מֲלְאָךְ mălʼâk
- by · H5975עָמַד ʻâmad