Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Zephaniah · chapter 2 of 3 · 15 verses

Zephaniah 2 in Hindi

सपन्याह 2

  1. हे निर्लज्ज जाति के लोगो, इकट्ठे हो!

    Gather yourselves together, yea, gather together, O nation not desired;

  2. इस से पहिले कि दण्ड की आज्ञा पूरी हो और बचाव का दिन भूसी की नाईं निकले, और यहोवा का भड़कता हुआ क्रोध तुम पर आ पड़े, और यहोवा के क्रोध का दिन तुम पर आए, तुम इकट्ठे हो।

    Before the decree bring forth, [before] the day pass as the chaff, before the fierce anger of the LORD come upon you, before the day of the LORD’s anger come upon you.

  3. हे पृथ्वी के सब नम्र लोगों, हे यहोवा के नियम के माननेवालों, उसको ढूंढ़ते रहो; धर्म से ढूंढ़ों, नम्रता से ढूंढ़ो; सम्भव है तुम यहोवा के क्रोध के दिन में शरण पाओ।

    Seek ye the LORD, all ye meek of the earth, which have wrought his judgment; seek righteousness, seek meekness: it may be ye shall be hid in the day of the LORD’s anger.

  4. क्योंकि अज्जा तो निर्जन और अश्कलोन उजाड़ हो जाएगा; अशदोद के निवासी दिनदुपहरी निकाल दिए जाएंगे, और एक्रोन उखाड़ा जाएगा।।

    For Gaza shall be forsaken, and Ashkelon a desolation: they shall drive out Ashdod at the noon day, and Ekron shall be rooted up.

  5. समुद्रतीर के रहनेवालों पर हाय; करेती जाति पर हाय; हे कनान, हे पलिश्तियों के देश, यहोवा का वचन तेरे विरूद्ध है; और मैं तुझ को ऐसा नाश करूंगा कि तुझ में कोई न बचेगा।

    Woe unto the inhabitants of the sea coast, the nation of the Cherethites! the word of the LORD [is] against you; O Canaan, the land of the Philistines, I will even destroy thee, that there shall be no inhabitant.

  6. और उसी समुद्रतीर पर चरवाहों के घर होंगे और भेड़शालाओं समेत चराई होगी।

    And the sea coast shall be dwellings [and] cottages for shepherds, and folds for flocks.

  7. अर्थात् वही समुद्रतीर यहूदा के घराने के बचे हुओं को मिलेगी, वे उस पर चराएंगे; वे अश्कलोन के छोड़े हुए घरों में सांझ को लेटेंगे, क्योंकि उनका परमेश्वर यहोवा उनकी सुधि लेकर उनके बंधुओं को लौटा ले जाएगा।।

    And the coast shall be for the remnant of the house of Judah; they shall feed thereupon: in the houses of Ashkelon shall they lie down in the evening: for the LORD their God shall visit them, and turn away their captivity.

  8. मोआब ने जो मेरी प्रजा की नामधराई और अम्मोनियों ने जो उसकी निन्दा करके उसके देश की सीमा पर चढ़ाई की, वह मेरे कानों तक पहुंची है।

    I have heard the reproach of Moab, and the revilings of the children of Ammon, whereby they have reproached my people, and magnified [themselves] against their border.

  9. इस कारण इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की शपथ, निश्चय मोआब सदोम के समान, और अम्मोनी अमोरा की नाईं बिच्छू पेड़ों के स्थान और नमक की खानियां हो जाएंगे, और सदैव उजड़े रहेंगे। मेरी प्रजा के बचे हुए उनको लूटेंगे, और मेरी जाति के शेष लोग उनको अपने भाग में पाएंगे।

    Therefore [as] I live, saith the LORD of hosts, the God of Israel, Surely Moab shall be as Sodom, and the children of Ammon as Gomorrah, [even] the breeding of nettles, and saltpits, and a perpetual desolation: the residue of my people shall spoil them, and the remnant of my people shall possess them.

  10. यह उनके गर्व का पलटा होगा, क्योंकि उन्हों ने सेनाओं के यहोवा की प्रजा की नामधराई की, और उस पर बड़ाई मारी है।

    This shall they have for their pride, because they have reproached and magnified [themselves] against the people of the LORD of hosts.

  11. यहोवा उनको डरावना दिखाई देगा, वह पृथ्वी भर के देवताओं को भूखों मार डालेगा, और अन्यजातियों के सब द्वीपों के निवासी अपने अपने स्थान से उसको दण्डवत् करेंगे।।

    The LORD [will be] terrible unto them: for he will famish all the gods of the earth; and [men] shall worship him, every one from his place, [even] all the isles of the heathen.

  12. हे कूशियों, तुम भी मेरी तलवार से मारे जाओगे।

    Ye Ethiopians also, ye [shall be] slain by my sword.

  13. वह अपना हाथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ाकर अश्शूर को नाश करेगा, और नीनवे को उजाड़ कर जंगल के समान निर्जल कर देगा।

    And he will stretch out his hand against the north, and destroy Assyria; and will make Nineveh a desolation, [and] dry like a wilderness.

  14. उसके बीच में सब जाति के वनपशु झुंड के झुंड बैठेंगे; उसके खम्भों की कंगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढ़ियां सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघारी जाएगी।

    And flocks shall lie down in the midst of her, all the beasts of the nations: both the cormorant and the bittern shall lodge in the upper lintels of it; [their] voice shall sing in the windows; desolation [shall be] in the thresholds: for he shall uncover the cedar work.

  15. यह वही नगरी है, जो मगन रहती और निडर बैठी रहती थी, औश्र सोचती थी कि मैं ही हूं, और मुझे छोड़ कोई है ही नहीं। परन्तु अब यह उजाड़ और वनपशुओं के बैठने का स्थान बन गया है, यहां तक कि जो कोई इसके पास होकर चले, वह ताली बजाएगा और हाथ हिलाएगा।

    This [is] the rejoicing city that dwelt carelessly, that said in her heart, I [am], and [there is] none beside me: how is she become a desolation, a place for beasts to lie down in! every one that passeth by her shall hiss, [and] wag his hand.

All chapters of Zephaniah · Hindi Bible · Zephaniah 2 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.