1 Chronicles · chapter 13 · verse 6
1 Chronicles 13:6 in Hindi
तब दाऊद सब इस्राएलियों को संग लेकर बाला को गया, जो किर्यत्यारीम भी कहलाता और यहूदा के भाग में था, कि परमेश्वर यहोवा का सन्दूक वहां से ले आए; वह तो करूबों पर विराजनेवाला है, और उसका नाम भी यही लिया जाता है।
Tab daaood sab israaeliyom ko sang lekar baalaa ko gayaa, jo kiryatyaareem bhee kahalaataa aur yahoodaa ke bhaag mem thaa, ki parameshvar yahovaa kaa sandook vahaam se le aae; vah to karoobom par viraajanevaalaa hai, aur usakaa naam bhee yahee liyaa jaataa hai.
1 Chronicles 13:6 in English
- King James Version (KJV)
- And David went up, and all Israel, to Baalah, [that is], to Kirjath-jearim, which [belonged] to Judah, to bring up thence the ark of God the LORD, that dwelleth [between] the cherubims, whose name is called [on it].
- World English Bible (WEB)
- David went up with all Israel to Baalah, that is, to Kiriath Jearim, which belonged to Judah, to bring up from there God the LORD’s ark that sits above the cherubim, that is called by the Name.
- American Standard Version (ASV)
- And David went up, and all Israel, to Baalah, [that is], to Kiriath-jearim, which belonged to Judah, to bring up from thence the ark of God Jehovah that sitteth [above] the cherubim, that is called by the Name.
- Bible in Basic English (BBE)
- And David went up, with all Israel, to Baalah, that is, to Kiriath-jearim in Judah, to get up from there the ark of God, over which the holy Name is named, the name of the Lord whose place is between the winged ones.
- Darby Translation (DBY)
- And David went up, and all Israel, to Baalah, to Kirjath-jearim, which belonged to Judah, to bring up from thence the ark of God, of Jehovah, who sitteth between the cherubim, whose name is placed [there].
- Webster's Bible (WBS)
- And David went up, and all Israel, to Baalah, [that is] , to Kirjath-jearim, which [belonged] to Judah, to bring up thence the ark of God the LORD, that dwelleth [between] the cherubim, whose name is called [on it] .
- Young's Literal Translation (YLT)
- and David goeth up, and all Israel, to Baalah, unto Kirjath-Jearim that [is] to Judah, to bring up thence the ark of God Jehovah, inhabiting the cherubs, where the Name is called on.
Read in context
- 4और समस्त मण्डली ने कहा, हम ऐसा ही करेंगे, क्योंकि यह बात उन सब लोगों की दृष्टि में उचित मालूम हुई।
- 5तब दाऊद ने मिस्र के शीहोर से ले हमात की घाटी तब के सब इस्राएलियों को इसलिये इकट्ठा किया, कि परमेश्वर के सन्दूक को किर्यत्यारीम से ले आए।
- 6तब दाऊद सब इस्राएलियों को संग लेकर बाला को गया, जो किर्यत्यारीम भी कहलाता और यहूदा के भाग में था, कि परमेश्वर यहोवा का सन्दूक वहां से ले आए; वह तो करूबों पर विराजनेवाला है, और उसका नाम भी यही लिया जाता है।
- 7तब उन्हों ने परमेश्वर का सन्दूक एक नई गाड़ी पर चढ़ाकर, अबीनादाब के घर से निकाला, और उज्जा और अह्मो उस गाड़ी को हांकने लगे।
- 8और दाऊद और सारे इस्राएली परमेश्वर के साम्हने तन मन से गीत गाते और बीणा, सारंगी, डफ, झांझ और तुरहियां बजाते थे।
Cross references
- Exodus 25:22 निर्गमन 25:22और मैं उसके ऊपर रहकर तुझ से मिला करूंगा; और इस्त्राएलियों के लिये जितनी आज्ञाएं मुझ को तुझे देनी होंगी, उन सभों के विषय मैं प्रायश्चित्त के ढकने के ऊपर से और उन करूबों के बीच में से, जो साक्षीपत्रा के सन्दूक पर होंगे, तुझ से वार्तालाप किया करूंगा।।
- 2 Samuel 6:2–11 2 शमूएल 6:2–11तब दाऊद और जितने लोग उसके संग थे, वे सब उठकर यहूदा के बाले नाम स्थान से चले, कि परमेश्वर का वह सन्दूक ले आएं, जो करूबों पर विराजनेवाले सेनाओं के यहोवा का कहलाता है। तब उन्हों ने परमेश्वर का सन्दूक एक नई गाड़ी पर चढ़ाकर टीले पर रहनेवाले अबीनादाब के घर से निकाला; और अबीनादाब के उज्जा और अहह्यो नाम दो पुत्रा उस नई गाड़ी को हांकने लगे। और उन्हों ने उसको परमेश्वर के सन्दूक समेत टीले पर रहनेवाले अबीनादाब के घर से बाहर निकाला; और अहह्यो सन्दूक के आगे आगे चला। और दाऊद और इस्राएल का समस्त घराना यहोवा के आगे सनौवर की लकड़ी के बने हुए सब प्रकार के बाजे और वीणा, सारंगियां, डफ, डमरू, झांझ बजाते रहे। जब वे नाकोन के खलिहान तक आए, तब उज्जा ने अपना हाथ परमेश्वर के सन्दूक की ओर बढ़ाकर उसे थाम लिया, क्योंकि बैलों ने ठोकर खाई। तब यहोवा का कोप उज्जा पर भड़क उठा; और परमेश्वर ने उसके दोेष के कारण उसको वहां ऐसा मारा, कि वह वहां परमेश्वर के सन्दूक के पास मर गया। तब दाऊद अप्रसन्न हुआ, इसलिये कि यहोवा उज्जा पर टूट पड़ा था; और उस ने उस स्थान का नाम पेरेसुज्जा रखा, यह नाम आज के दिन तक वर्तमान है। और उस दिन दाऊद यहोवा से डरकर कहने लगा, यहोवा का सन्दूक मेरे यहां क्योंकर आए? इसलिये दाऊद ने यहोवा के सन्दूक को अपने यहां दाऊदपुर में पहुंचाना न चाहा; परन्तु गतवासी ओबेदेदोम के यहां पहुंचाया। और यहोवा का सन्दूक गती ओबेदेदोम के घर में तीन महीने रहा; और यहोवा ने ओबेदेदोम और उसके समस्त घराने को आशिष दी।
- 2 Kings 19:15 2 राजा 19:15और यहोवा से यह प्रार्थना की, कि हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! हे करूबों पर विराजनेवालेे! पृथ्वी के सब राज्यों के ऊपर केवल तू ही परमेश्वर है। आकाश और पृथ्वी को तू ही ने बनाया है।
- Joshua 15:9 यहोशू 15:9फिर वही सिवाना उस पहाड़ की चोटी से नेप्तोह नाम सोते को चला गया, और एप्रोन पहाड़ के नगरों पर निकला; फिर वहां से बाला को ( जो किर्यत्यारीम भी कहलाता है) पहुंचा;
- Joshua 15:60 यहोशू 15:60फिर किर्यतबाल (जो किर्यत्बारीम भी कहलाता है), और रब्बा; ये दो नगर हैं, और इनके गांव भी हैं।।
- 1 Samuel 4:4 1 शमूएल 4:4तब उन लोगों ने शीलों में भेजकर वहां से करूबों के ऊपर विराजनेवाले सेनाओं के यहोवा की वाचा का सन्दूक मंगा लिया; और परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के साथ एली के दोनों पुत्रा, होप्नी और पिनहास भी वहां थे।
- Exodus 20:24 निर्गमन 20:24मेरे लिये मिट्टी की एक वेदी बनाना, और अपनी भेड़- बकरियों और गाय- बैलों के होमबलि और मेलबलि को उस पर चढ़ाना; जहां जहां मैं अपने नाम का स्मरण कराऊं वहां वहां मैं आकर तुम्हें आशीष दूंगा।
- Exodus 23:21 निर्गमन 23:21उसके साम्हने सावधान रहना, और उसकी मानना, उसका विरोध न करना, क्योंकि वह तुम्हारा अपराध क्षमा न करेगा; इसलिये कि उस में मेरा नाम रहता है।
- Psalm 80:1 भजन संहिता 80:1हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!
- 1 Kings 8:16 1 राजा 8:16कि जिस दिन से मैं अपनी प्रजा इस्राएल को मिस्र से निकाल लाया, तब से मैं ने किसी इस्राएली गोत्रा का कोई नगर नहीं चुना, जिस में मेरे नाम के निवास के लिये भवन बनाया जाए; परन्तु मैं ने दाऊद को चुन लिया, कि वह मेरी प्रजा इस्राएल का अधिकारी हो।
- Psalm 99:1 भजन संहिता 99:1यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग कांप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!
- Numbers 7:89 गिनती 7:89और जब मूसा यहोवा से बातें करने को मिलापवाले तम्बू में गया, तब उस ने प्रायश्चित्त के ढकने पर से, जो साक्षीपत्रा के सन्दूक के ऊपर था, दोनों करूबों के मध्य में से उसकी आवाज सुनी जो उस से बातें कर रहा था; और उस ने ( यहोवा ) उस से बातें की।।
Original words (Hebrew)
- David · H1732דָּוִד Dâvid
- up · H5927עָלָה ʻâlâh
- Israel · H3478יִשְׂרָאֵל Yisrâʼêl
- Baalah · H1173בַּעֲלָה Baʻălâh
- Kirjath-jearim · H7157קִרְיַת יְעָרִים Qiryath Yᵉʻârîym
- Judah · H3063יְהוּדָה Yᵉhûwdâh
- up · H5927עָלָה ʻâlâh
- ark · H727אָרוֹן ʼârôwn
- God · H430אֱלֹהִים ʼĕlôhîym
- dwelleth · H3427יָשַׁב yâshab
- cherubims · H3742כְּרוּב kᵉrûwb
- name · H8034שֵׁם shêm
- called · H7121קָרָא qârâʼ