1 Chronicles · chapter 14 · verse 4
1 Chronicles 14:4 in Hindi
उसके जो सन्तान यरूशलेम में उत्पन्न हुए, उनके नाम ये हैं: अर्थात् शम्मू,शोबाब, नातान, सुलैमान;
Usake jo santaan yarooshalem mem utpann hue, unake naam ye haim: arthaat shammoo,shobaab, naataan, sulaimaan;
1 Chronicles 14:4 in English
- King James Version (KJV)
- Now these [are] the names of [his] children which he had in Jerusalem; Shammua, and Shobab, Nathan, and Solomon,
- World English Bible (WEB)
- These are the names of the children whom he had in Jerusalem: Shammua, Shobab, Nathan, Solomon,
- American Standard Version (ASV)
- And these are the names of the children whom he had in Jerusalem: Shammua, and Shobab, Nathan, and Solomon,
- Bible in Basic English (BBE)
- These are the names of the children he had in Jerusalem: Shammua and Shobab, Nathan and Solomon
- Darby Translation (DBY)
- And these are the names of the children which he had in Jerusalem: Shammua, and Shobab, Nathan, and Solomon,
- Webster's Bible (WBS)
- Now these [are] the names of [his] children which he had in Jerusalem; Shammua, and Shobab, Nathan, and Solomon,
- Young's Literal Translation (YLT)
- and these [are] the names of the children whom he hath in Jerusalem: Shammua, and Shobab, Nathan, and Solomon,
Read in context
- 2और दाऊद को निश्चय हो गया कि यहोवा ने मुझे इस्राएल का राजा करके स्थिर किया, क्योंकि उसकी प्रजा इस्राएल के निमित्त उसका राज्य अत्यन्त बढ़ गया था।
- 3और यरूशलेम में दाऊद ने और स्त्रियां ब्याह लीं, और उन से और बेटे- बेटियां उत्पन्न हुई।
- 4उसके जो सन्तान यरूशलेम में उत्पन्न हुए, उनके नाम ये हैं: अर्थात् शम्मू,शोबाब, नातान, सुलैमान;
- 5यिभार, एलीशू, एलपेलेत;
- 6नोगह, नेपेग, यापी, एलीशामा,
Cross references
- 1 Chronicles 3:5–9 1 इतिहास 3:5–9और यरूशलेम में उसके ये पुत्रा उत्पन्न हुए अर्थात् शिमा, शोबाब, तातान और सुलैमान, ये चारो अम्मीएल की बेटी बतशू से उत्पन्न हुए। और यिभार, एलीशामा एलीपेलेत। नेगाह, नेपेग, यापी। एलीशामा, एल्यादा और एलीमेलेत, ये नौ पुत्रा थे, ये सब दाऊद के पुत्रा थे। और इनको छोड़ रखेलियों के भी पुत्रा थे, और इनकी बहिन तामार थी।
- 1 Kings 1:17 1 राजा 1:17उस ने उत्तर दिया, हे मेरे प्रभु, तू ने तो अपने परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर अपनी दासी से कहा था कि तेरा पुत्रा सुलैमान मेरे पीछे राजा होगा और वह मेरी गद्दी पर विराजेगा।
- 1 Chronicles 28:5–6 1 इतिहास 28:5–6और मेरे सब पुत्रों में से ( यहोवा ने तो मुझे बहुत पुत्रा दिए हैं ) उस ने मेरे पुत्रा सुलैमान को चुन लिया है, कि वह इस्राएल के ऊपर यहोवा के राज्य की गद्दी पर विराजे। और उस ने मुझ से कहा, कि तेरा पुत्रा सुलैमान ही मेरे भवन और आंगनों को बनाएगा, क्योंकि मैं ने उसको चुन लिया है कि मेरा पुत्रा ठहरे, और मैं उसका पिता ठहरूंगा।
- 2 Samuel 12:24–25 2 शमूएल 12:24–25तब दाऊद ने अपनी पत्नी बतशेबा को शान्ति दी, और वह उसके पास गया; और असके एक पुत्रा उत्पन्न हुआ, और उस ने उसका नाम सुलैमान रखा। और वह सहोवा का प्रिय हुआ। और उस ने नातान भविष्यद्वक्ता के द्वारा सन्देश भेज दिया; और उस ने यहोवा के कारण उसका नाम यदीद्याह रखा।
- 1 Kings 3:3 1 राजा 3:3सुलैमान यहोवा से प्रेम रखता था और अपने पिता दाऊद की विधियों पर चलता तो रहा, परन्तु वह ऊंचे स्थानों पर भी बलि चढ़ाया और धूप जलाया करता था।
- 1 Chronicles 22:9–12 1 इतिहास 22:9–12देख, तुझ से एक पुत्रा उत्पन्न होगा, जो शान्त पुरूष होगा; और मैं उसको चारों ओर के शत्रुऔं से शान्ति दूंगा; उसका नाम तो सुलैमान होगा, और उसके दिनों में मैं इस्राएल को शान्ति और चैन दूंगा। वही मेरे नाम का भवन बनाएगा। और वही मेरा पुत्रा ठहरेगा और मैं उसका पिता ठहरूंगा, और उसकी राजगद्दी को मैं इस्राएल के ऊपर सदा के लिये स्थिर रखूंगा। अब हे मेरे पुत्रा, यहोवा तेरे संग रहे, और तू कृतार्थ होकर उस वचन के अनुसार जो तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे विषय कहा है, उसका भवन बनाना। अब यहोवा तुझे बुध्दि और समझ दे और इस्राएल का अधिकारी ठहरा दे, और तू अपने परमेश्वर यहोवा की रयवस्था को मानता रहे।
- 2 Samuel 5:14 2 शमूएल 5:14उसके जो सन्तान यरूशलेम में उत्पन्न हुए, उनके ये नाम हैं, अर्थात् शम्मू, शोबाब, नातान, सुलैमान,
- 2 Samuel 12:1 2 शमूएल 12:1तब यहोवा ने दाऊद के पास नातान को भेजा, और वह उसके पास जाकर कहने लगा, एक नगर में दो मनुष्य रहते थे, जिन में से एक धनी और एक निर्धन था।
- Matthew 1:6 मत्ती 1:6और यिशै से दाऊद राजा उत्पन्न हुआ।।
- Luke 3:31 लूका 3:31और वह मलेआह का, और वह मिन्नाह का, और वह मत्तता का, और वह नातान का, और वह दाऊद का।
- 1 Kings 2:15 1 राजा 2:15उस ने कहा, तुझे तो मालूम है कि राज्य मेरा हो गया था, और समस्त इस्राएली मेरी ओर मुंह किए थे, कि मैं राज्य करूं; परन्तु अब राज्य पलटकर मेरे भाई का हो गया है, क्योंकि वह यहोवा की ओर से उसको मिला है।
- 1 Kings 1:13 1 राजा 1:13तू दाऊद राजा के पास जाकर, उस से यों पूछ, कि हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तू ने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्रा सुलैमान मेरे पीछे राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिरयाह क्यों राजा बन बैठा है?