1 Chronicles · chapter 28 · verse 5
1 Chronicles 28:5 in Hindi
और मेरे सब पुत्रों में से ( यहोवा ने तो मुझे बहुत पुत्रा दिए हैं ) उस ने मेरे पुत्रा सुलैमान को चुन लिया है, कि वह इस्राएल के ऊपर यहोवा के राज्य की गद्दी पर विराजे।
Aur mere sab putrom mem se ( yahovaa ne to mujhe bahut putraa die haim ) us ne mere putraa sulaimaan ko chun liyaa hai, ki vah israael ke oopar yahovaa ke raajy kee gaddee par viraaje.
1 Chronicles 28:5 in English
- King James Version (KJV)
- And of all my sons, (for the LORD hath given me many sons,) he hath chosen Solomon my son to sit upon the throne of the kingdom of the LORD over Israel.
- World English Bible (WEB)
- Of all my sons (for the LORD has given me many sons), he has chosen Solomon my son to sit on the throne of the LORD’s kingdom over Israel.
- American Standard Version (ASV)
- and of all my sons (for Jehovah hath given me many sons), he hath chosen Solomon my son to sit upon the throne of the kingdom of Jehovah over Israel.
- Bible in Basic English (BBE)
- And of all my sons (for the Lord has given me a great number of sons) he has made selection of Solomon to take his place on the seat of the kingdom of the Lord over Israel.
- Darby Translation (DBY)
- and of all my sons, (for Jehovah has given me many sons,) he has chosen Solomon my son to sit upon the throne of the kingdom of Jehovah over Israel.
- Webster's Bible (WBS)
- And of all my sons, (for the LORD hath given me many sons,) he hath chosen Solomon my son to sit upon the throne of the kingdom of the LORD over Israel.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and out of all my sons — for many sons hath Jehovah given to me — He also fixeth on Solomon my son, to sit on the throne of the kingdom of Jehovah over Israel,
Read in context
- 3परन्तु परमेश्वर ने मुझ से कहा, तू मेरे नाम का भवन बनाने न पाएगा, क्योंकि तू युठ्ठ करनेवाला है और तू ने लोहू बहाया है।
- 4तौभी इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मेरे पिता के सारे घराने में से मुझी को चुन लिया, कि इस्राएल का राजा सदा बना रहूं: अर्थात् उस ने यहूदा को प्रधान होने के लिये और यहूदा के घराने में से मेरे पिता के घराने को चुन लिया और मेरे पिता के पुत्रों में से वह मुझी को सारे इस्राएल का राजा बनाने के लिये प्रसन्न हुआ।
- 5और मेरे सब पुत्रों में से ( यहोवा ने तो मुझे बहुत पुत्रा दिए हैं ) उस ने मेरे पुत्रा सुलैमान को चुन लिया है, कि वह इस्राएल के ऊपर यहोवा के राज्य की गद्दी पर विराजे।
- 6और उस ने मुझ से कहा, कि तेरा पुत्रा सुलैमान ही मेरे भवन और आंगनों को बनाएगा, क्योंकि मैं ने उसको चुन लिया है कि मेरा पुत्रा ठहरे, और मैं उसका पिता ठहरूंगा।
- 7और सदि वह मेरी आज्ञाओं और नियमों के मानने में आज कल की नाई दृढ़ रहे, तो मैं उसका राज्य सदा स्थिर रखूंगा।
Cross references
- 1 Chronicles 3:1–9 1 इतिहास 3:1–9दाऊद के पुत्रा जो हेब्रोन में उस से उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोआम से, दूसरा दानिरयेल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ। तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का मुत्रा था, चौथा ओदानिरयाह जो हरगीत का पुत्रा था। पांचवां शपत्याह जो अबीतल से, और छठवां यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ। दाऊद से हेब्रोन में छे पुत्रा उत्पन्न हुए, और वहां उस ने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; और यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया। और यरूशलेम में उसके ये पुत्रा उत्पन्न हुए अर्थात् शिमा, शोबाब, तातान और सुलैमान, ये चारो अम्मीएल की बेटी बतशू से उत्पन्न हुए। और यिभार, एलीशामा एलीपेलेत। नेगाह, नेपेग, यापी। एलीशामा, एल्यादा और एलीमेलेत, ये नौ पुत्रा थे, ये सब दाऊद के पुत्रा थे। और इनको छोड़ रखेलियों के भी पुत्रा थे, और इनकी बहिन तामार थी।
- 1 Chronicles 23:1 1 इतिहास 23:1दाऊद तो बूढ़ा वरन बहुत बूढा हो गया था, इसलिये उस ने अपने पुत्रा सुलैमान को इसगाएल पर राजा नियुक्त कर दिया।
- 1 Chronicles 22:9–10 1 इतिहास 22:9–10देख, तुझ से एक पुत्रा उत्पन्न होगा, जो शान्त पुरूष होगा; और मैं उसको चारों ओर के शत्रुऔं से शान्ति दूंगा; उसका नाम तो सुलैमान होगा, और उसके दिनों में मैं इस्राएल को शान्ति और चैन दूंगा। वही मेरे नाम का भवन बनाएगा। और वही मेरा पुत्रा ठहरेगा और मैं उसका पिता ठहरूंगा, और उसकी राजगद्दी को मैं इस्राएल के ऊपर सदा के लिये स्थिर रखूंगा।
- 1 Chronicles 14:3–7 1 इतिहास 14:3–7और यरूशलेम में दाऊद ने और स्त्रियां ब्याह लीं, और उन से और बेटे- बेटियां उत्पन्न हुई। उसके जो सन्तान यरूशलेम में उत्पन्न हुए, उनके नाम ये हैं: अर्थात् शम्मू,शोबाब, नातान, सुलैमान; यिभार, एलीशू, एलपेलेत; नोगह, नेपेग, यापी, एलीशामा, बेल्यादा और एलीपेलेद।
- 2 Chronicles 1:8–9 2 इतिहास 1:8–9सुलैमान ने परमेश्वर से कहा, तू मेरे पिता दाऊद पर बड़ी करूणा करता रहा और मुझ को उसके स्थान पर राजा बनाया है। अब हे यहोवा परमेश्वर! जो बचन तू ने मेरे पिता दाऊद को दिया था, वह पूरा हो; तू ने तो मुझे ऐसी प्रजा का राजा बनाया है जो भूमि की धूलि के किनकों के समान बहुत है।
- 1 Chronicles 29:1 1 इतिहास 29:1फिर राजा दाऊद ने सारी सभा से कहा, मेरा पुत्र सुलैमान सुकुमार लड़का है, और केवल उसी को परमेश्वर ने चुना है; काम तो भारी है, क्योंकि यह भवन मनुष्य के लिये नहीं, यहोवा परमेश्वर के लिये बनेगा।
- Isaiah 9:6–7 यशायाह 9:6–7क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्रा दिया गया है; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत युक्ति करनेवाला पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा। उसकी प्रभुता सर्वदा बढ़ती रहेगी, और उसकी शान्ति का अन्त न होगा, इसलिये वि उसको दाऊद की राजगद्दीपर इस समय से लेकर सर्वदा के लिये न्याय और धर्म के द्वारा स्थिर किए ओर संभाले रहेगा। सेनाओं के यहोवा की धुन के द्वारा यह हो जाएगा।।
- Psalm 72:1–20 भजन संहिता 72:1–20हे परमेश्वर, राजा को अपना नियम बता, राजपुत्रा को अपना धर्म सिखला! वह तेरी प्रजा का न्याय धर्म से, और तेरे दी लोगों का न्याय ठीक ठीक चुकाएगा। पहाडों और पहाड़ियों से प्रजा के लिये, धर्म के द्वारा शान्ति मिला करेगी वह प्रजा के दीन लोगों का न्याय करेगा, और दरिद्र लोगों को बचाएगा; और अन्धेर करनेवालों को चूर करेगा।। जब तक सूर्य और चन्द्रमा बने रहेंगे तब तक लोग पीढ़ी- पीढ़ी तेरा भय मानते रहेंगे। वह घास की खूंटी पर बरसनेवाले मेंह, और भूमि सींचनेवाली झाड़ियों के समान होगा। उसके दिनों में धर्मी फूले फलेंगे, और जब तक चन्द्रमा बना रहेगा, तब तक शान्ति बहुत रहेगी।। वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करेगा। उसके साम्हने जंगल के रहनेवाले घुटने टेकेंगे, और उसके शत्रु मिट्टी चाटेंगे। तर्शीश और द्वीप द्वीप के राजा भेंट ले आएंगे, शेबा और सबा दोनों के राजा द्रव्य पहुंचाएंगे। सब राजा उसको दण्डवत् करेंगे, जाति जाति के लोग उसके अधीन हो जाएंगे।। क्योंकि वह दोहाई देनेवाले दरिद्र को, और दु:खी और असहाय मनुष्य का उद्धार करेगा। वह कंगाल और दरिद्र पर तरस खाएगा, और दरिद्रों के प्राणो को बचाएगा। वह उनके प्राणों को अन्धेर और उपद्रव से छुड़ा लेगा; और उनका लोहू उसकी दृष्टि में अनमोल ठहरेगा।। वह तो जीवित रहेगा और शेबा के सोने में से उसको दिया जाएगा। लोग उसके लिये नित्य प्रार्थना करेंगे; और दिन भर उसको धन्य कहते हरेंगे। देश में पहाड़ों की चोटियों पर बहुत से अन्न होगा; जिसकी बालें लबानोन के देवदारूओं की नाईं झूमेंगी; और नगर के लोग घास की नाई लहलहाएंगे। उसका नाम सदा सर्वदा बना रहेगा; जब तक सूर्य बना रहेगा, तब तक उसका नाम नित्य नया होता रहेगा, और लोग अपने को उसके कारण धन्य गिनेंगे, सारी जातियां उसको भाग्यवान कहेंगी।। धन्य है, यहोवा परमेश्वर जो इस्राएल का परमेश्वर है; आश्चर्य कर्म केवल वही करता है। उसका महिमायुक्त नाम सर्वदा धन्य रहेगा; और सारी पृथ्वी उसकी महिमा से परिपूर्ण होगी। आमीन फिर आमीन।। यिशै के पुत्रा दाऊद की प्रार्थना समाप्त हुई।।
- 1 Chronicles 29:23 1 इतिहास 29:23तब सुलैमान अपने पिता दाऊद के स्थान पर राजा हो कर यहोवा के सिंहासन पर विराजने लगा और भाग्यवान हुआ, और इस्राएल उसके आधीन हुआ।
- 1 Chronicles 17:14 1 इतिहास 17:14वरन मैं उसको अपने घर और अपने राज्य में सदैव स्थिर रखूंगा और उसकी राजगद्दी सदैव अटल रहेगी।