1 Chronicles · chapter 17 · verse 19
1 Chronicles 17:19 in Hindi
हे यहोवा! तू ने अपने दास के निमित्त और अपने मन के अनुसार यह बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले।
He yahovaa! Too ne apane daas ke nimitt aur apane man ke anusaar yah badaa kaam kiyaa hai, ki teraa daas usako jaan le.
1 Chronicles 17:19 in English
- King James Version (KJV)
- O LORD, for thy servant’s sake, and according to thine own heart, hast thou done all this greatness, in making known all [these] great things.
- World English Bible (WEB)
- LORD, for your servant’s sake, and according to your own heart, you have done all this greatness, to make known all these great things.
- American Standard Version (ASV)
- O Jehovah, for thy servant’s sake, and according to thine own heart, hast thou wrought all this greatness, to make known all [these] great things.
- Bible in Basic English (BBE)
- O Lord, because of your servant, and from your heart, you have done all these great things and let them be seen.
- Darby Translation (DBY)
- Jehovah, for thy servant's sake, and according to thine own heart, hast thou done all this greatness, to make known all these great things.
- Webster's Bible (WBS)
- O LORD, for thy servant's sake, and according to thy own heart, hast thou done all this greatness, in making known all [these] great things.
- Young's Literal Translation (YLT)
- O Jehovah, for Thy servant's sake, and according to Thine own heart Thou hast done all this greatness, to make known all these great things.
Read in context
- 17और हे परमेश्वर! यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई, क्योंकि तू ने अपने दास के घराने के विषय भविष्य के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे यहोवा परमेश्वर! तू ने मुझे ऊंचे पद का मनुष्य सा जाना है।
- 18जो महिमा तेरे दास पर दिखाई गई है, उसके विषय दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? तू तो अपने दास को जानता है।
- 19हे यहोवा! तू ने अपने दास के निमित्त और अपने मन के अनुसार यह बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले।
- 20हे यहोवा! जो कुछ हम ने अपने कानों से सुना है, उसके अनुसार तेरे तुल्य कोई नहीं, और न तुझे छोड़ और कोई परमेश्वर है।
- 21फिर तेरी प्रजा इस्राएल के भी तुल्य कौन है? वह तो पृथ्वी भर में एक ही जाति है, उसे परमेश्वर ने जा कर अपनी निज प्रजा करने को छुड़ाया, इसलिये कि तू बड़े और डरावने काम कर के अपना नाम करे, और अपनी प्रजा के साम्हने से जो तू ने मिस्र से छुड़ा ली थी, जाति जाति के लोगों को निकाल दे।
Cross references
- Isaiah 37:35 यशायाह 37:35क्योंकि मैं अपने निमित्त और अपने दास दाऊद के निमित्त, इस नगर की रक्षा करके उसे बचाऊंगा।।
- Isaiah 49:5–6 यशायाह 49:5–6ओर अब यहोवा जिस ने मुझे जन्म ही से इसलिये रख कि मैं उसका दास होकर याकूब को उसकी ओर फेर ले आऊं अर्थात् इस्राएल को उसके पास इकट्ठा करूं, क्योंकि यहोवा की दृष्टि में मैं आदरयोग्य हूं और मेरा परमेश्वर मेरा बल है, उसी ने मुझ से यह भी कहा है, यह तो हलकी सी बात है कि तू याकूब के गोत्रों का उद्धार करने और इस्राएल के रक्षित लोगों को लौटा ले आने के लिये मेरा सेवक ठहरे; मैं तुझे अन्यजातियों के लिये ज्योति ठहराऊंगा कि मेरा उद्धार पृथ्वी की एक ओर से दूसरी ओर तक फैल जाए।।
- Ephesians 1:9–11 इफिसियों 1:9–11कि उस ने अपनी इच्छा का भेद उस सुमति के अनुसार हमें बताया जिसे उस ने अपने आप में ठान लिया था। कि समयों के पूरे होने का ऐसा प्रबन्ध हो कि जो कुछ स्वर्ग में है, और जो कुछ पृथ्वी पर है, सब कुछ वह मसीह में एकत्रा करे। उसी में जिस में हम भी उसी की मनसा से जो अपनी इच्छा के मत के अनुसार सब कुछ करता है, पहिले से ठहराए जाकर मीरास बने।
- 2 Samuel 7:21 2 शमूएल 7:21तू ने अपने वचन के निमित्त, और अपने ही मन के अनुसार, यह सब बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले।
- Isaiah 42:1 यशायाह 42:1मेरे दास को देखो जिसे मैं संभाले हूं, मेरे चुने हुए को, जिस से मेरा जी प्रसन्न है; मैं ने उस पर अपना आत्मा रखा है, वह अन्यजातियों के लिये न्याय प्रगट करेगा।
- Ephesians 3:11 इफिसियों 3:11उस सनातन मनसा के अनुसार, जो उस ने हमारे प्रभु मसीह यीशु में की थीं।
- Psalm 111:6 भजन संहिता 111:6उस ने अपनी प्रजा को अन्यजातियों का भाग देने के लिये, अपने कामों का प्रताप दिखाया है।
- Matthew 11:26 मत्ती 11:26हां, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।
- Daniel 9:17 दानिय्येल 9:17हे हमारे परमेश्वर, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गड़ाहट सुनकर, अपने उजड़े हुए पवित्रास्थान पर अपने मुख का प्रकाश चमका; हे प्रभु, अपने नाम के निमित्त यह कर।
- 1 Chronicles 29:11–12 1 इतिहास 29:11–12हे यहोवा! महिमा, पराक्रम, शोभा, सामर्थ्य और वैभव, तेरा ही है; क्योंकि आकाश और पृथ्वी में जो कुछ है, वह तेरा ही है; हे यहोवा! राज्य तेरा है, और तू सभों के ऊपर मुख्य और महान ठहरा है। धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।
- Isaiah 49:3 यशायाह 49:3ओर मुझ से कहा, तू मेरा दास इस्राएल है, मैं तुझ में अपनी महिमा प्रगट करूंगा।
- Psalm 111:3 भजन संहिता 111:3उसके काम का विभवमय और ऐश्वरर्यमय होते हैं, और उसका धन सदा तक बना रहेगा।