1 Chronicles · chapter 24 · verse 2
1 Chronicles 24:2 in Hindi
परन्तु नादाब और अबीहू अपने पिता के साम्हने पुत्रहीन मर गए, इस लिये याजक का काम एलीआजर और ईतामार करते थे।
Parantu naadaab aur abeehoo apane pitaa ke saamhane putraheen mar gae, is liye yaajak kaa kaam eleeaajar aur eetaamaar karate the.
1 Chronicles 24:2 in English
- King James Version (KJV)
- But Nadab and Abihu died before their father, and had no children: therefore Eleazar and Ithamar executed the priest’s office.
- World English Bible (WEB)
- But Nadab and Abihu died before their father, and had no children; therefore Eleazar and Ithamar served as priests.
- American Standard Version (ASV)
- But Nadab and Abihu died before their father, and had no children: therefore Eleazar and Ithamar executed the priest’s office.
- Bible in Basic English (BBE)
- But Nadab and Abihu came to their end before their father, and had no children; so Eleazar and Ithamar did the work of priests.
- Darby Translation (DBY)
- And Nadab and Abihu died before their father, and had no children; and Eleazar and Ithamar exercised the priesthood.
- Webster's Bible (WBS)
- But Nadab and Abihu died before their father, and had no children: therefore Eleazar and Ithamar executed the priests' office.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Nadab dieth, and Abihu, in the presence of their father, and they had no sons, and Eleazar and Ithamar act as priests.
Read in context
- 1फिर हारून की सन्तान के दल ये थे। हारून के पुत्र तो नादाब, अबीहू, एलीआजर और ईतामार थे।
- 2परन्तु नादाब और अबीहू अपने पिता के साम्हने पुत्रहीन मर गए, इस लिये याजक का काम एलीआजर और ईतामार करते थे।
- 3और दाऊद ने एलीआजर के वंश के सादोक और ईतामार के वंश के अहांमेलेक की सहायता से उन को अपनी अपनी सेवा के अनुसार दल दल कर के बांट दिया।
- 4और एलीआजर के वंश के मुख्य पुरुष, ईतामार के वंश के मुख्य पुरुषों से अधिक थे, और वे यों बांटे गए अर्थात एलीआजर के वंश के पितरों के घरानों के सोलह, और ईतामार के वंश के पितरों के घरानों के आठ मुख्य पुरुष थे।
Cross references
- Leviticus 10:2 लैव्यव्यवस्था 10:2तब यहोवा के सम्मुख से आग निकलकर उन दोनों को भस्म कर दिया, और वे यहोवा के साम्हने मर गए।
- Numbers 3:4 गिनती 3:4नादाब और अबीहू जिस समय सीनै के जंगल में यहोवा के सम्मुख ऊपरी आग ले गए उसी समय यहोवा के साम्हने मर गए थे; और वे पुत्राहीन भी थे। एलीआजर और ईतामार अपने पिता हारून के साम्हने याजक का काम करते रहे।।
- Numbers 26:61 गिनती 26:61नादाब और अबीहू तो उस समय मर गए थे, जब वे यहोवा के साम्हने ऊपरी आग ले गए थे।
- Leviticus 10:12 लैव्यव्यवस्था 10:12फिर मूसा ने हारून से और उसके बचे हुए दोनों पुत्रा ईतामार और एलीआजर से भी कहा, यहोवा के हव्य में से जो अन्नबलि बचा है उसे लेकर वेदी के पास बिना खमीर खाओ, क्योंकि वह परमपवित्रा है;
- Numbers 18:7 गिनती 18:7पर वेदी की और बीचवाले पर्दे के भीतर की बातों की सेवकाई के लिये तू और तेरे पुत्रा अपने याजकपद की रक्षा करना, और तुम ही सेवा किया करना; क्योंकि मैं तुम्हें याजकपद की सेवकाई दान करता हूं; और जो तेरे कुल का न हो वह यदि समीप आए तो मार डाला जाए।।
- Exodus 24:1 निर्गमन 24:1फिर उस ने मूसा से कहा, तू, हारून, नादाब, अबीहू, और इस्त्राएलियों के सत्तर पुरनियों समेत यहोवा के पास ऊपर आकर दूर से दण्डवत् करना।
- Numbers 16:39–40 गिनती 16:39–40सो एलीआजर याजक ने उन पीतल के धूपदानों को, जिन में उन जले हुए मनुष्यों ने धूप चढ़ाया था, लेकर उनके पत्तर पीटकर वेदी के मढ़ने के लिये बनवा दिए, कि इस्त्राएलियों को इस बात का स्मरण रहे कि कोई दूसरा, जो हारून के वंश का न हो, यहोवा के साम्हने धूप चढ़ाने को समीप न जाए, ऐसा न हो कि वह भी कोरह और उसकी मण्डली के समान नष्ट हो जाए, जैसे कि यहोवा ने मूसा के द्वारा उसको आज्ञा दी थी।।
- Exodus 29:9 निर्गमन 29:9और उसके अर्थात् हारून और उसके पुत्रों के कमर बान्धना और उनके सिर पर टोपियां रखना; जिस से याजक के पद पर सदा उनका हक रहे। इसी प्रकार हारून और उसके पुत्रों का संस्कार करना।
- Exodus 24:9 निर्गमन 24:9तब मूसा, हारून, नादाब, अबीहू और इस्त्राएलियों के सत्तर पुरनिए ऊपर गए,