1 Chronicles · chapter 9 · verse 2
1 Chronicles 9:2 in Hindi
जो लोग अपनी अपनी निज भूमि अर्थात् अपने नगरों में रहते थे, वह इस्राएली, याजक, लेवीय और नतीन थे।
Jo log apanee apanee nij bhoomi arthaat apane nagarom mem rahate the, vah israaelee, yaajak, leveey aur nateen the.
1 Chronicles 9:2 in English
- King James Version (KJV)
- Now the first inhabitants that [dwelt] in their possessions in their cities [were], the Israelites, the priests, Levites, and the Nethinims.
- World English Bible (WEB)
- Now the first inhabitants who lived in their possessions in their cities were Israel, the priests, the Levites, and the temple servants.
- American Standard Version (ASV)
- Now the first inhabitants that dwelt in their possessions in their cities were Israel, the priests, the Levites, and the Nethinim.
- Bible in Basic English (BBE)
- Now the first to take up their heritage in their towns were: Israel, the priests, the Levites, and the Nethinim.
- Darby Translation (DBY)
- And the inhabitants that were first in their possessions in their cities were the Israelites, the priests, the Levites, and the Nethinim.
- Webster's Bible (WBS)
- Now the first inhabitants that [dwelt] in their possessions in their cities [were] , the Israelites, the priests, Levites, and the Nethinims.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the first inhabitants, who [are] in their possession, in their cities, of Israel, [are] the priests, the Levites, and the Nethinim.
Read in context
- 1इस प्रकार सब इस्राएली अपनी अपनी वंशावली के अनुसार, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त की पुस्तक में लिखी हैं, गिने गए। और यहूदी अपने विश्वासघात के कारण बन्धुआई में बाबुल को पहुंचाए गए।
- 2जो लोग अपनी अपनी निज भूमि अर्थात् अपने नगरों में रहते थे, वह इस्राएली, याजक, लेवीय और नतीन थे।
- 3और यरूशलेम में कुछ यहूदी; कुछ बिन्यामीन, और कुछ एप्रैमी, और मनश्शेई, रहते थे:
- 4अर्थात् यहूदा के पुत्रा पेरेस के वंश में से अम्मीहूद का पुत्रा ऊतै, जो ओम्री का पुत्रा, और इम्री का पोता, और बानी का परपोता था।
Cross references
- Nehemiah 7:73 नहेमायाह 7:73इस प्रकार याजक, लेवीय, द्वारपाल, गवैये, प्रजा के कुछ लोग और नतीन और सब इस्राएली अपने अपने नगर में बस गए।
- Ezra 8:20 एज्रा 8:20और नतीन लोगों में से जिन्हें दाऊद और हाकिमों ने लेवियों की सेवा करने को ठहराया था दो सौ बीस नतिनों को ले आए। इन सभों के नाम लिखे हुए थे।
- Ezra 2:58 एज्रा 2:58सब नतीन और सुलैमान के दासों की सन्तान, तीन सौ बानवे थे।।
- Ezra 2:70 एज्रा 2:70तब याजक और लेवीय और लोगों में से कुछ और गवैये और द्वारपाल और नतीन लोग अपने नगर में और सब इस्राएली अपने अपने नगर में फिर बस गए।।
- Ezra 2:43 एज्रा 2:43फिर नतीन की सन्तान, सीहा की सन्तान, हसूपा की सन्तान, तब्बाओत की सन्तान।
- Nehemiah 7:60 नहेमायाह 7:60नतीन और सुलैमान के दासों की सन्तान मिलकर तीन सौ बानवे थे।
- Nehemiah 11:3–22 नहेमायाह 11:3–22उस प्रान्त के मुख्य मुख्य पुरूष जो यरूशलेम में रहते थे, वे ये हैं; (परन्तु यहूदा के नगरों में एक एक मनुष्य अपनी निज भूमि में रहता था; अर्थात् इस्राएली, याजक, लेवीय, नतीन और सुलैमान के दासों के सन्तान ) यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो अज्जिरयाह का पुत्रा था, यह जकर्याह का पुत्रा, यह अमर्याह का पुत्रा, यह शपत्याह का पुत्रा, यह महललेल का पुत्रा था। और मासेयाह जो बारूक का पुत्रा था, यह कोलहोजे का पुत्रा, यह हजायाह का पुत्रा, यह अदायाह का पुत्रा, यह योयारीब का पुत्रा, यह जकर्याह का पुत्रा, यह और यह शीलोई का पुत्रा था। पेरेस के वंश के जो यरूशलेम में रहते थे, वह सब मिलाकर चार सौ अड़सठ शूरवीर थे। और बिन्यामीनियों में से सल्लू जो मशुल्लाम का पुत्रा था, यह योएद का पुत्रा, यह पदायाह का पुत्रा था, यह कोलायाह का पुत्रा यह मासेयाह का पुत्रा, यह इतीएह का पुत्रा, यह यशायाह का पुत्रा था। और उसके बाद गब्यै सल्लै जिनके साथ नौ सौ अट्ठाईस पुरूष थे। इनका रखवाल जिक्री का पुत्रा योएल था, और हस्सनूआ का पुत्रा यहूदा नगर के प्रधान का नायब था। फिर याजकों में से योयारीब का पुत्रा यदायाह और याकीन। और सरायाह जो परमेश्वर के भवन का प्रधान और हिल्किरयाह का पुत्रा था, यह मशुल्लाम का पुत्रा, यह सादोक का पुत्रा, यह मरायोत का पुत्रा, यह अहीतूब का पुत्रा था। और इनके आठ सौ बाईस भाई जो उस भवन का काम करते थे; और अदायाह, जो यरोहाम का पुत्रा था, यह पलल्याह का वुत्रा, यह अम्सी का पुत्रा, यह जकर्याह का पुत्रा, यह पशहूर का पुत्रा, यह मल्किरयाह का पुत्रा था। और इसके दो सौ बयालीस भाई जो पितरों के घरानों के प्रधान थे; और अमशै जो अजरेल का पुत्रा था, यह अहजै का पुत्रा, यह मशिल्लेमोत का पुत्रा, यह इम्मेर का पुत्रा था। और इनके एक सौ अट्ठाईस शूरवीर भाई थे और इनका रखवाल हग्गदोलीम का पुत्रा जब्दीएल था। फिर लेवियों में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्रा था, यह अज्रीकाम का पुत्रा, यह हुशब्याह का पुत्रा, यह बुन्नी का पुत्रा था। ओर शब्बत और योजाबाद मुख्य लेवियों में से परमेश्वर के भवन के बाहरी काम पर ठहरे थे। और मत्तन्याह जो मीका का पुत्रा और जब्दी का पोता, और आसाप का परपोता था; वह प्रार्थना में धन्यवाद करनेवालों का मुखिया था, और बकबुक्याह अपने भाइयों में दूसरा पद रखता था; और अब्दा जो शम्मू का पुत्रा, और गालाल का पोता, और यदूतून का परपोता था। जो लेवीय पवित्रा नगर में रहते थे, वह सब मिलाकर दो सौ चौरासी थे। और अक्कूब और तल्मोन नाम द्वारपाल और उनके भाई जो फाटकों के रखवाले थे, एक सौ बहत्तर थे। और शेष इस्राएली याजक और लेवीय, यहूदा के सब नगरों में अपने अपने भाग पर रहते थे। और नतीन लोग ओपेल में रहते; और नतिनों के ऊपर सीहा, और गिश्पा ठहराए गए थे। और जो लेवीय यरूशलेम में रहकर परमेश्वर के भवन के काम में लगे रहते थे, उनका मुखिया आसाप के वंश के गवैयों में का उज्जी था, जो बानी का पुत्रा था, यह हशब्याह का पुत्रा, यह मत्तन्याह का पुत्रा और यह हशब्याह का पुत्रा था।
- Joshua 9:21–27 यहोशू 9:21–27फिर प्रधानों ने उन से कहा, वे जीवित छोड़े जाएं। सो प्रधानों के इस वचन के अनुसार वे सारी मण्डली के लिये लकड़हारे और पानी भरनेवाले बने। फिर यहोशू ने उनको बुलवाकर कहा, तुम तो हमारे ही बीच में रहते हो, फिर तुम ने हम से यह कहकर क्यों छल किया है, कि हम तुम से बहुत दूर रहते हैं? इसलिये अब तुम शापित हो, और तुम में से ऐसा कोई न रहेगा जो दास, अर्थात् मेरे परमेश्वर के भवन के लिये लकड़हारा और पानी भरनेवाला न हो। उन्हों ने यहोशू को उत्तर दिया, तेरे दासों को यह निश्चय बतलाया गया था, कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने अपने दास मूसा को आज्ञा दी थी कि तुम को वह सारा देश दे, और उसके सारे निवासियों को तुम्हारे साम्हने से सर्वनाश करे; इसलिये हम लोगों को तुम्हारे कारण से अपने प्राणों के लाले पड़ गए, इसलिये हम ने ऐसा काम किया। और अब हम तेरे वश में हैं, जैसा बर्ताव तुझे भला लगे और ठीक जान पड़े, वैसा ही व्यवहार हमारे साथ कर। तब उस ने उन से वैसा ही किया, और उन्हें इस्राएलियों के हाथ से ऐसा बचाया, कि वे उन्हें घात करने न पाए। परन्तु यहोशू ने उसी दिन उनको मण्डली के लिये, और जो स्थान यहोवा चुन ले उसमें उसकी वेदी के लिये, लकड़हारे और पानी भरनेवाले नियुक्त कर दिया, जैसा आज तक है।।