1 John · chapter 2 · verse 25
1 John 2:25 in Hindi
और जिस की उस ने हम से प्रतिज्ञा की वह अनन्त जीवन है।
Aur jis kee us ne ham se pratijnyaa kee vah anant jeevan hai.
1 John 2:25 in English
- King James Version (KJV)
- And this is the promise that he hath promised us, [even] eternal life.
- World English Bible (WEB)
- This is the promise which he promised us, the eternal life.
- American Standard Version (ASV)
- And this is the promise which he promised us, [even] the life eternal.
- Bible in Basic English (BBE)
- And this is the hope which he gave you, even eternal life.
- Darby Translation (DBY)
- And this is the promise which he has promised us, life eternal.
- Webster's Bible (WBS)
- And this is the promise that he hath promised us, [even] eternal life.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and this is the promise that He did promise us — the life the age-during.
Read in context
- 23जो कोई पुत्रा का इन्कार करता है उसके पास पिता भी नहीं: जो पुत्रा को मान लेता है, उसके पास पिता भी है।
- 24जो कुछ तुम ने आरम्भ से सुना है वही तुम में बना रहे: जो तुम ने आरम्भ से सुना है, यदि वह तुम में बना रहे, तो तुम भी पुत्रा में, और पिता में बने रहोगे।
- 25और जिस की उस ने हम से प्रतिज्ञा की वह अनन्त जीवन है।
- 26मैं ने ये बातें तुम्हें उस के विषय में लिखी हैं, जो तुम्हें भरमाते हैं।
- 27और तुम्हारा वह अभिषेक, जो उस की ओर से किया गया, तुम में बना रहता है; और तुम्हें इस का प्रयोजन नही, कि कोई तुम्हें सिखाए, बरन जैसे वह अभिषेक जो उस की ओर से किया गया तुम्हें सब बातें सिखाता है, और यह सच्चा है, और झूठा नहीं: और जैसा उस ने तुम्हें सिखाया है वैसे ही तुम उस में बने रहते हो।
Cross references
- John 10:28 यूहन्ना 10:28और मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूं, और वे कभी नाश नहीं होंगी, और कोई उन्हें मेरे हाथ से छीन न लेगा।
- Titus 3:7 तीतुस 3:7जिस से हम उसके अनुग्रह से धर्मी ठहरकर, अनन्त जीवन की आशा के अनुसार वारिस बनें।
- Jude 1:21 यहूदा 1:21अपने आप को परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो; और अनन्त जीवन के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की आशा देखते रहो।
- John 17:2–3 यूहन्ना 17:2–3क्योंकि तू ने उस का सब प्राणियों पर अधिकार दिया, कि जिन्हें तू ने उस को दिया है, उन सब को वह अनन्त जीवन दे। और अनन्त जीवन यह है, कि वे तुझ अद्वैत सच्चे परमेश्वर को और यीशु मसीह को, जिसे तू ने भेजा है, जाने।
- Titus 1:2 तीतुस 1:2उस अनन्त जीवन की आशा पर, जिस की प्रतिज्ञा परमेश्वर ने जो झूठ बोल नहीं सकता सनातन से की है।
- 1 Timothy 6:12 1 तीमुथियुस 6:12विश्वास की अच्छी कुश्ती लड़; और उस अनन्त जीवन को धर ले, जिस के लिये तू बुलाया, गया, और बहुत गवाहों के साम्हने अच्छा अंगीकार किया था।
- 1 John 1:2 1 यूहन्ना 1:2(यह जीवन प्रगट हुआ, और हम ने उसे देखा, और उस की गवाही देते हैं, और तुम्हें उस अनन्त जीवन का समाचार देते हैं, जो पिता के साथ था, और हम पर प्रगट हुआ)।
- Romans 5:21 रोमियों 5:21कि जैसा पाप ने मृत्यु फैलाते हुए राज्य किया, वैसा ही हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा अनुग्रह भी अनन्त जीवन के लिये धर्मी ठहराते हुए राज्य करे।।
- Romans 2:7 रोमियों 2:7जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में है, उन्हें अनन्त जीवन देगा।
- John 12:50 यूहन्ना 12:50और मैं जानता हूं, कि उस की आज्ञा अनन्त जीवन है इसलिये मैं जो बोलता हूं, वह जैसा पिता ने मुझ से कहा है वैसा ही बोलता हूं।।
- John 6:68 यूहन्ना 6:68शमौन पतरस ने उस को उत्तर दिया, कि हे प्रभु हम किस के पास जाएं? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं।
- John 6:47 यूहन्ना 6:47मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है।