1 John · chapter 3 · verse 13
1 John 3:13 in Hindi
हे भाइयों, यदि संसार तुम से बैर करता है तो अचम्भा न करना।
He bhaaiyom, yadi sansaar tum se bair karataa hai to achambhaa na karanaa.
1 John 3:13 in English
- King James Version (KJV)
- Marvel not, my brethren, if the world hate you.
- World English Bible (WEB)
- Don’t be surprised, my brothers, if the world hates you.
- American Standard Version (ASV)
- Marvel not, brethren, if the world hateth you.
- Bible in Basic English (BBE)
- Do not be surprised, my brothers, if the world has no love for you.
- Darby Translation (DBY)
- Do not wonder, brethren, if the world hate you.
- Webster's Bible (WBS)
- Marvel not, my brethren, if the world hate you.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Do not wonder, my brethren, if the world doth hate you;
Read in context
- 11क्योंकि जो समाचार तुम ने आरम्भ से सुना, वह यह है, कि हम एक दूसरे से बैर रखे।
- 12और कैन के समान न बनें, जो उस दुष्ट से था, और जिस ने अपने भाई को घात किया: और उसे किस कारण घात किया? इस कारण कि उसके काम बुरे थे, और उसके भाई के काम धर्म के थे।।
- 13हे भाइयों, यदि संसार तुम से बैर करता है तो अचम्भा न करना।
- 14हम जानते हैं, कि हम मृत्यु से पार होकर जीवन में पहुंचे हैं; क्योंकि हम भाइयों से प्रेम रखते हैं: जो प्रेम नहीं रखता, वह मृत्यु की दशा में रहता है।
- 15जो कोई अपने भाई से बैर रखता है, वह हत्यारा है; और तुम जानते हो, कि किसी हत्यारे में अनन्त जीवन नहीं रहता।
Cross references
- John 15:18–19 यूहन्ना 15:18–19यदि संसार तुम से बैर रखता है, तो तुम जानते हो, कि उस ने तुम से पहिले मुझ से भी बैर रखा। यदि तुम संसार के होते, तो संसार अपनों से प्रीति रखता, परन्तु इस कारण कि तुम संसार में से चुन लिया है इसी लिये संसार तुम से बैर रखता है।
- John 17:14 यूहन्ना 17:14मैं ने तेरा वचन उन्हें पहुंचा दिया है, और संसार ने उन से बैर किया, क्योंकि जैसा मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।
- Luke 21:17 लूका 21:17और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।
- Luke 6:22 लूका 6:22धन्य हो तुम, जब मनुष्य के पुत्रा के कारण लोग तुम से बैर करेंगे, और तुम्हें निकाल देंगे, और तुम्हारी निन्दा करेंगे, और तुम्हारा नाम बुरा जानकर काट देंगे।
- James 4:4 याकूब 4:4हे व्यभिचारिणियों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्राता करनी परमेश्वर से बैर करना है? सो जो कोई संसार का मित्रा होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है।
- Mark 13:13 मरकुस 13:13और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे; पर जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।।
- 2 Timothy 3:12 2 तीमुथियुस 3:12पर जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएंगे।
- Romans 8:7 रोमियों 8:7क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से बैर रखना है, क्योंकि न तो परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन है, और न हो सकता है।
- John 16:33 यूहन्ना 16:33मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीत लिया है।।
- Matthew 24:9 मत्ती 24:9तब वे क्लेश दिलाने के लिये तुम्हें पकड़वाएंगे, और तुम्हें मार डालेंगे और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे।
- Matthew 10:22 मत्ती 10:22मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे, पर जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा उसी का उद्धार होगा।
- Ecclesiastes 5:8 सभोपदेशक 5:8यदि तू किसी प्रान्त में निर्धनों पर अन्धेर और न्याय और धर्म को बिगड़ता देखे, तो इस से चकित न होना; क्योंकि एक अधिकारी से बड़ा दूसरा रहता है जिसे इन बातों की सुधि रहती है, और उन से भी ओर अधिक बड़े रहते हैं।