1 Kings · chapter 8 · verse 4
1 Kings 8:4 in Hindi
और यहोवा का सन्दूक, और मिलाप का तम्बू, और जितने पवित्रा पात्रा उस तम्बू में थे, उन सभों याजक और लेबीय लोग ऊपर ले गए।
Aur yahovaa kaa sandook, aur milaap kaa tamboo, aur jitane pavitraa paatraa us tamboo mem the, un sabhom yaajak aur lebeey log oopar le gae.
1 Kings 8:4 in English
- King James Version (KJV)
- And they brought up the ark of the LORD, and the tabernacle of the congregation, and all the holy vessels that [were] in the tabernacle, even those did the priests and the Levites bring up.
- World English Bible (WEB)
- They brought up the LORD’s ark, the Tent of Meeting, and all the holy vessels that were in the Tent. The priests and the Levites brought these up.
- American Standard Version (ASV)
- And they brought up the ark of Jehovah, and the tent of meeting, and all the holy vessels that were in the Tent; even these did the priests and the Levites bring up.
- Bible in Basic English (BBE)
- They took up the ark of the Lord, and the Tent of meeting, and all the holy vessels which were in the Tent; all these the priests and the Levites took up.
- Darby Translation (DBY)
- And they brought up the ark of Jehovah, and the tent of meeting, and all the holy vessels that were in the tent: the priests and the Levites brought them up.
- Webster's Bible (WBS)
- And they brought the ark of the LORD, and the tabernacle of the congregation, and all the holy vessels that [were] in the tabernacle, even those did the priests and the Levites bring.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and bring up the ark of Jehovah, and the tent of meeting, and all the holy vessels that [are] in the tent, yea, the priests and the Levites bring them up.
Read in context
- 2सो सब इस्राएली पुरूष एतानीम नाम सातवें महीने कें पर्व के समय राजा सुलैमान के पास इकट्ठे हुए।
- 3जब सब इस्राएली पुरनिये आए, तब याजकों ने सन्दूक को उठा लिया।
- 4और यहोवा का सन्दूक, और मिलाप का तम्बू, और जितने पवित्रा पात्रा उस तम्बू में थे, उन सभों याजक और लेबीय लोग ऊपर ले गए।
- 5और राजा सुलैमान और समस्त इस्राएली मंडली, जो उसके पास इट्ठी हुई थी, वे रूब सन्दूक के साम्हने इतनी भेड़ और बैल बलि कर रहे थे, जिनकी गिनती किसी रीति से नहीं हो सकती थी।
- 6तब याजकों ने यहोवा की वाचा का सन्दूक उसके स्थान को अर्थात् भवन के दर्शन- स्थान में, जो परमपवित्रा स्थान है, पहुंचाकर करूबों के पंखों के तले रख दिया।
Cross references
- 2 Chronicles 1:3 2 इतिहास 1:3और सुलैमान पूरी मण्डली समेत गिबोन के ऊंचे स्थान पर गया, क्योंकि परमेश्वर का मिलापवाला तम्बू, जिसे यहोवा के दास मूसा ने जंगल में बनाया था, वह वहीं पर था।
- 1 Kings 3:4 1 राजा 3:4और राजा गिबोन को बलि चढ़ाने गया, क्योंकि मुख्य ऊंचा स्थान वही था, तब वहां की वेदी पर सुलैमान ने एक हज़ार होमबलि चढ़ाए।
- Exodus 40:2–33 निर्गमन 40:2–33पहिले महीने के पहिले दिन को तू मिलापवाले तम्बू के निवास को खड़ा करा देना। और उस में साक्षीपत्रा के सन्दूक को रखकर बीचवाले पर्दे की ओट में करा देना। और मेज़ को भीतर ले जाकर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजवा देना; और साक्षीपत्रा के सन्दूक के साम्हने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना। और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार के साम्हने होमवेदी को रखना। और मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच होदी को रखके उस में जल भरना। और चारों ओर के आंगन की कनात को खड़ा करना, और उस आंगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना। और अभिषेक का तेल लेकर निवास को और जो कुछ उस में होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्रा करना; तब वह पवित्रा ठहरेगा। और सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्रा करना; तब वह परमपवित्रा ठहरेगी। और पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्रा करना। और हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जाकर जल से नहलाना, और हारून को पवित्रा वस्त्रा पहिनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्रा करना, कि वह मेरे लिये याजक का काम करे। और उसके पुत्रों को ले जाकर अंगरखे पहिनाना, और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना, कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा। और मूसा ने जो जो आज्ञा यहोवा ने उसको दी थी उसी के अनुसार किया।। और दूसरे बरस के पहिले महीने के पहिले दिन को निवास खड़ा किया गया। और मूसा ने निवास को खड़ा करवाया, और उसकी कुर्सियां धर उसके तख्ते लगाके उन में बेंड़े डाले, और उसके खम्भों को खड़ा किया; और उस ने निवास के ऊपर तम्बू को फैलाया, और तम्बू के ऊपर उस ने ओढ़ने को लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने साक्षीपत्रा को लेकर सन्दूक मे रखा, और सन्दूक में डण्डों को लगाके उसके ऊपर प्रायश्चित्त के ढकने को धर दिया; और उस ने सन्दूक को निवास में पहुंचवाया, और बीचवाले पर्दे को लटकवाके साक्षीपत्रा के सन्दूक को उसके अन्दर किया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने मिलापवाले तम्बू में निवास की उत्तर अलंग पर बीच के पर्दे से बाहर मेज़ को लगवाया, और उस पर उन ने यहोवा के सम्मुख रोटी सजाकर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने मिलापवाले तम्बू में मेज़ के साम्हने निवास की दक्खिन अलंग पर दीवट को रखा, और उस ने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने मिलापवाले तम्बू में बीच के पर्दे के साम्हने सोने की वेदी को रखा, और उस ने उस पर सुगन्धित धूप जलाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने निवास के द्वार पर पर्दे को लगाया। और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार पर होमबलि और अन्नबलि को चढ़ाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उस में धोने के लिये जल डाला, और मूसा और हारून और उसके पुत्रों ने उस में अपने अपने हाथ पांव धोए; और जब जब वे मिलापवाले तम्बू में वा वेदी के पास जाते थे तब तब वे हाथ पांव धोते थे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। और उस ने निवास की चारों ओर और वेदी के आसपास आंगन की कनात को खड़ा करवाया, और आंगन के द्वार के पर्दे को लटका दिया। इस प्रकार मूसा ने सब काम को पूरा कर समाप्त किया।।