1 Kings · chapter 9 · verse 22
1 Kings 9:22 in Hindi
परन्तु इस्राएलियों में से सुलैमान ने किसी को दास न बनाया; वे तो योठ्ठा और उसके कर्मचारी, उसके हाकिम, उसके सरदार, और उसके रथों, और सवारों के प्रधान हुए।
Parantu israaeliyom mem se sulaimaan ne kisee ko daas na banaayaa; ve to yoththaa aur usake karmachaaree, usake haakim, usake saradaar, aur usake rathom, aur savaarom ke pradhaan hue.
1 Kings 9:22 in English
- King James Version (KJV)
- But of the children of Israel did Solomon make no bondmen: but they [were] men of war, and his servants, and his princes, and his captains, and rulers of his chariots, and his horsemen.
- World English Bible (WEB)
- But of the children of Israel Solomon made no bondservants; but they were the men of war, his servants, his princes, his captains, and rulers of his chariots and of his horsemen.
- American Standard Version (ASV)
- But of the children of Israel did Solomon make no bondservants; but they were the men of war, and his servants, and his princes, and his captains, and rulers of his chariots and of his horsemen.
- Bible in Basic English (BBE)
- But Solomon did not put the children of Israel to forced work; they were the men of war, his servants, his captains, and his chiefs, captains of his war-carriages and of his horsemen.
- Darby Translation (DBY)
- But of the children of Israel did Solomon make no bondmen; but they were men of war, and his servants, and his chiefs, and his captains, and captains of his chariots, and his horsemen.
- Webster's Bible (WBS)
- But of the children of Israel did Solomon make no bond-men: but they [were] men of war, and his servants, and his princes, and his captains, and rulers of his chariots, and his horsemen.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And out of the sons of Israel Solomon hath not appointed a servant, for they [are] the men of war, and his servants, and his heads, and his captains, and the heads of his chariots, and his horsemen.
Read in context
- 20एमोरी, हित्ती, परिज्जी, हिब्बी और यबूसी जो रह गए थे, जो इस्राएलियों में के न थे,
- 21उनके वंश जो उनके बाद देश में रह गए, और उनको इस्राएली सत्यानाश न कर सके, उनको तो सुलैमान ने दास कर के बेगारी में रखा, और आज तक उनको वही दशा है।
- 22परन्तु इस्राएलियों में से सुलैमान ने किसी को दास न बनाया; वे तो योठ्ठा और उसके कर्मचारी, उसके हाकिम, उसके सरदार, और उसके रथों, और सवारों के प्रधान हुए।
- 23जो मुख्य हाकिम सुलैमान के कामों के ऊपर ठहर के काम करनेवालों पर प्रभुता करते थे, ये पांच सौ पचास थे।
- 24जब फ़िरौन की बेटी दाऊदपुर में से अपने उस भवन को आ गई, जो उस ने उसके लिये बनाया था तब उस ने मिल्लो को बनाया।
Cross references
- Leviticus 25:39 लैव्यव्यवस्था 25:39फिर यदि तेरा कोई भाईबन्धु तेरे साम्हने कंगाल होकर अपने आप को तेरे हाथ बेच डाले, तो उस से दास के समान सेवा न करवाना।
- 1 Kings 4:1–27 1 राजा 4:1–27राजा सुलैमान तो समस्त इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त हुआ था। और उसके हाकिम ये थे, अर्थात सादोक का पुत्र अजर्याह याजक, और शीशा के पुत्र एलीहोरोप और अहिय्याह प्रधान मंत्री थे। अहीलूद का पुत्र यहोशापात, इतिहास का लेखक था। फिर यहोयादा का पुत्र बनायाह प्रधान सेनापति था, और सादोक और एब्यातार याजक थे! और नातान का पुत्र अजर्याह भणडारियों के ऊपर था, और नातान का पुत्र जाबूद याजक, और राजा का मित्र भी था। और अहीशार राजपरिवार के ऊपर था, और अब्दा का पुत्र अदोनीराम बेगारों के ऊपर मुखिया था। और सुलैमान के बारह भणडारी थे, जो समस्त इस्राएलियों के अधिकारी हो कर राजा और उसके घराने के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे। एक एक पुरुष प्रति वर्ष अपने अपने नियुक्त महीने में प्रबन्ध करता था। और उनके नाम ये थे, अर्थात एप्रैम के पहाड़ी देश में बेन्हूर। और माकस, शाल्बीम बेतशेमेश और एलोनबेथानान में बेन्देकेर था। अरुब्बोत में बेन्हेसेद जिसके अधिकार में सौको और हेपेर का समस्त देश था। दोर के समस्त ऊंचे देश में बेनबीनादाब जिसकी स्त्री सुलैमान की बेटी नापत थी। और अहीलूद का पुत्र बाना जिसके अधिकार में तानाक, मगिद्दो और बेतशान का वह सब देश था, जो सारतान के पास और यिज्रेल के नीचे और प्रेतशान से ले आबेलमहोला तक अर्थात योकमाम की परली ओर तक है। और गिला के रामोत में बेनगेबेर था, जिसके अधिकार में मनश्शेई याईर के गिलाद के गांव थे, अर्थात इसी के अधिकार में बाशान के अर्गोब का देश था, जिस में शहरपनाह और पीतल के बेड़े वाले साठ बड़े बड़े नगर थे। और इद्दा के पुत्र अहीनादाब के हाथ में महनैम था। नप्ताली में अहीमास था, जिसने सुलैमान की बासमत नाम बेटी को ब्याह लिया था। और आशेर और आलोत में हूशै का पुत्र बाना, इस्साकार में पारुह का पुत्र यहोशापात, और बिन्यामीन में एला का पुत्र शिमी था। ऊरी का पुत्र गेबेर गिलाद में अर्थात एमोरियों के राजा सीहान और बाशान के राजा ओग के देश में था, इस समस्त देश में वही भणडारी था। यहूदा और इस्राएल के लोग बहुत थे, वे समुद्र के तीर पर की बालू के किनकों के समान बहुत थे, और खाते-पीते और आनन्द करते रहे। सुलैमान तो महानद से ले कर पलिश्तियों के देश, और मिस्र के सिवाने तक के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता करता था और अनके लोग सुलैमान के जीवत भर भेंट लाते, और उसके आधीन रहते थे। और सुलैमान की एक दिन की रसोई में इतना उठता था, अर्थात तीस कोर मैदा, साठ कोर आटा, दस तैयार किए हुए बैल और चराइयों में से बीस बैल और सौ भेड़-बकरी और इन को छोड़ हरिन, चिकारे, यखमूर और तैयार किए हुए पक्षी क्योंकि महानद के इस पार के समस्त देश पर अर्थात तिप्सह से ले कर अज्जा तक जितने राजा थे, उन सभों पर सुलैमान प्रभुता करता, और अपने चारों ओर के सब रहने वालों से मेल रखता था। और दान से बेशर्बा तक के सब यहूदी और इस्राएली अपनी अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष तले सुलैमान के जीवन भर निडर रहते थे। फिर उसके रथ के घोड़ों के लिये सुलैमान के चालीस हज़ार थान थे, और उसके बारह हज़ार सवार थे। और वे भणडारी अपने अपने महीने में राजा सुलैमान के लिये और जितने उसकी मेज़ पर आते थे, उन सभों के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे, किसी वस्तु की घटी होने नहीं पाती थी।
- 2 Chronicles 8:9–10 2 इतिहास 8:9–10परन्तु इस्राएलियों में से सुलैमान ने अपने काम के लिये किसी को दास न बनाया, वे तो योठ्ठा और उसके हाकिम, उसके सरदार और उसके रथें और सवारों के प्रधान हुए। और सुलैमान के सरदारों के प्रधान जो प्रजा के लोगों पर प्रभुता करनेवाले थे, वे अढ़ाई सौ थे।
- 1 Samuel 8:11–12 1 शमूएल 8:11–12और उस ने कहा जो राजा तुम पर राज्य करेगा उसकी यह चाल होगी, अर्थात् वह तुम्हारे पुत्रों को लेकर अपने रथों और घोड़ों के काम पर नौकर रखेगा, और वे उसके रथों के आगे आगे दौड़ा करेंगे; फिर वह उनको हजार हजार और पचास पचास के ऊपर प्रधान बनाएगा, और कितनों से वह अपने हल जुतवाएगा, और अपने खेत कटवाएगा, और अपने लिये युद्ध के हथियार और रथों के साज बनवाएगा।
Original words (Hebrew)
- children · H1121בֵּן bên
- Israel · H3478יִשְׂרָאֵל Yisrâʼêl
- Solomon · H8010שְׁלֹמֹה Shᵉlômôh
- make · H5414נָתַן nâthan
- bondmen · H5650עֶבֶד ʻebed
- men · H582אֱנוֹשׁ ʼĕnôwsh
- war · H4421מִלְחָמָה milchâmâh
- servants · H5650עֶבֶד ʻebed
- princes · H8269שַׂר sar
- captains · H7991שָׁלִישׁ shâlîysh
- rulers · H8269שַׂר sar
- chariots · H7393רֶכֶב rekeb
- horsemen · H6571פָּרָשׁ pârâsh