1 Samuel · chapter 18 · verse 29
1 Samuel 18:29 in Hindi
तब शाऊल दाऊद से और भी डर गया। और शाऊल सदा के लिये दाऊद का बैरी बन गया।।
Tab shaaool daaood se aur bhee dar gayaa. Aur shaaool sadaa ke liye daaood kaa bairee ban gayaa..
1 Samuel 18:29 in English
- King James Version (KJV)
- And Saul was yet the more afraid of David; and Saul became David’s enemy continually.
- World English Bible (WEB)
- Saul was even more afraid of David; and Saul was David’s enemy continually.
- American Standard Version (ASV)
- And Saul was yet the more afraid of David; and Saul was David’s enemy continually.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Saul's fear of David became all the greater, and he went on hating him, day by day.
- Darby Translation (DBY)
- And Saul was yet the more afraid of David; and Saul was David's enemy continually.
- Webster's Bible (WBS)
- And Saul was yet the more afraid of David; and Saul became David's enemy continually.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Saul addeth to be afraid of the presence of David yet; and Saul is an enemy with David all the days.
Read in context
- 27तब दाऊद अपने जनों को संग लेकर चला, और पलिश्तियों के दो सौ पुरूषों को मारा; तब दाऊद उनकी खलड़ियों को ले आया, और वे राजा को गिन गिन कर दी गईं, इसलिये कि वह राजा का दामाद हो जाए। और शाऊल ने अपनी बेटी मीकल को उसे ब्याह दिया।
- 28जब शाऊल ने देखा, और निश्चय किया कि यहोवा दाऊद के साथ है, और मेरी बेटी मीकल उस से प्रेम रखती है,
- 29तब शाऊल दाऊद से और भी डर गया। और शाऊल सदा के लिये दाऊद का बैरी बन गया।।
- 30फिर पलिश्तियों के प्रधान निकल आए, और जब जब वे निकल आए तब तब दाऊद ने शाऊल के और सब कर्मचारियों से अधिक बुद्धिमानी दिखाई; इस से उसका नाम बहुत बड़ा हो गया।।
Cross references
- Ecclesiastes 4:4 सभोपदेशक 4:4तब में ने सब परिश्रम के काम और सब सफल कामों को देखा जो लोग अपने पड़ोसी से जलन के कारण करते हैं। यह भी व्यर्थ और मन का कुढ़ना है।।
- 1 John 3:12–15 1 यूहन्ना 3:12–15और कैन के समान न बनें, जो उस दुष्ट से था, और जिस ने अपने भाई को घात किया: और उसे किस कारण घात किया? इस कारण कि उसके काम बुरे थे, और उसके भाई के काम धर्म के थे।। हे भाइयों, यदि संसार तुम से बैर करता है तो अचम्भा न करना। हम जानते हैं, कि हम मृत्यु से पार होकर जीवन में पहुंचे हैं; क्योंकि हम भाइयों से प्रेम रखते हैं: जो प्रेम नहीं रखता, वह मृत्यु की दशा में रहता है। जो कोई अपने भाई से बैर रखता है, वह हत्यारा है; और तुम जानते हो, कि किसी हत्यारे में अनन्त जीवन नहीं रहता।
- Genesis 4:4–8 उत्पत्ति 4:4–8और हाबिल भी अपनी भेड़- बकरियों के कई एक पहिलौठे बच्चे भेंट चढ़ाने ले आया और उनकी चर्बी भेंट चढ़ाई; तब यहोवा ने हाबिल और उसकी भेंट को तो ग्रहण किया, परन्तु कैन और उसकी भेंट को उस ने ग्रहण न किया। तब कैन अति क्रोधित हुआ, और उसके मुंह पर उदासी छा गई। तब यहोवा ने कैन से कहा, तू क्यों क्रोधित हुआ? और तेरे मुंह पर उदासी क्यों छा गई है? यदि तू भला करे, तो क्या तेरी भेंट ग्रहण न की जाएगी? और यदि तू भला न करे, तो पाप द्वार पर छिपा रहता है, और उसकी लालसा तेरी और होगी, और तू उस पर प्रभुता करेगा। तब कैन ने अपने भाई हाबिल से कुछ कहा: और जब वे मैदान में थे, तब कैन ने अपने भाई हाबिल पर चढ़कर उसे घात किया।
- Psalm 37:12–14 भजन संहिता 37:12–14दुष्ट धर्मी के विरूद्ध बुरी युक्ति निकालता है, और उस पर दांत पीसता है; परन्तु प्रभु उस पर हंसेगा, क्योंकि वह देखता है कि उसका दिन आनेवाला है।। दुष्ट लोग तलवार खींचे और धनुष बढ़ाए हुए हैं, ताकि दीन दरिद्र को गिरा दें, और सीधी चाल चलनेवालों को वध करें।
- John 11:53 यूहन्ना 11:53सो उसी दिन से वे उसके मार डालने की सम्मति करने लगे।।
- James 2:19 याकूब 2:19तुझे विश्वास है कि एक ही परमेश्वर है: तू अच्छा करता है: दुष्टात्मा भी विश्वास रखते, और थरथराते हैं।
- 1 Samuel 18:12 1 शमूएल 18:12और शाऊल दाऊद से डरा करता था, क्योंकि यहोवा दाऊद के साथ था और शाऊल के पास से अलग हो गया था।
- 1 Samuel 18:15 1 शमूएल 18:15और जब शाऊल ने देखा कि वह बहुत बुद्धिमान है, तब वह उस से डर गया।