1 Samuel · chapter 18 · verse 12
1 Samuel 18:12 in Hindi
और शाऊल दाऊद से डरा करता था, क्योंकि यहोवा दाऊद के साथ था और शाऊल के पास से अलग हो गया था।
Aur shaaool daaood se daraa karataa thaa, kyonki yahovaa daaood ke saath thaa aur shaaool ke paas se alag ho gayaa thaa.
1 Samuel 18:12 in English
- King James Version (KJV)
- And Saul was afraid of David, because the LORD was with him, and was departed from Saul.
- World English Bible (WEB)
- Saul was afraid of David, because the LORD was with him, and had departed from Saul.
- American Standard Version (ASV)
- And Saul was afraid of David, because Jehovah was with him, and was departed from Saul.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Saul went in fear of David, because the Lord was with David and had gone away from Saul.
- Darby Translation (DBY)
- And Saul was afraid of David, because Jehovah was with him, and had departed from Saul.
- Webster's Bible (WBS)
- And Saul was afraid of David, because the LORD was with him, and had departed from Saul.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Saul is afraid of the presence of David, for Jehovah hath been with him, and from Saul He hath turned aside;
Read in context
- 10दूसरे दिन परमेश्वर की ओर से ऐ दृष्ट आत्मा शाऊल पर बल से उतरा, और वह अपने घर के भीतर नबूवत करने लगा; दाऊद प्रति दिवस की नाईं अपने हाथ से बजा रहा था। और शाऊल अपने हाथ में अपना भाला लिए हुए था;
- 11तब शाऊल ने यह सोचकर, कि मैं ऐसा मारूंगा कि भाला दाऊद को बेधकर भीत में धंस जाए, भाले को चलाया, परन्तु दाऊद उसके साम्हने से दो बार हट गया।
- 12और शाऊल दाऊद से डरा करता था, क्योंकि यहोवा दाऊद के साथ था और शाऊल के पास से अलग हो गया था।
- 13शाऊल ने उसको अपने पास से अलग करके सह पति किया, और वह प्रजा के साम्हने आया जाया करता था।
- 14और दाऊद अपनी समस्त चाल में बुद्धिमानी दिखाता था; और यहोवा उसके साथ साथ था।
Cross references
- 1 Samuel 18:15 1 शमूएल 18:15और जब शाऊल ने देखा कि वह बहुत बुद्धिमान है, तब वह उस से डर गया।
- 1 Samuel 18:29 1 शमूएल 18:29तब शाऊल दाऊद से और भी डर गया। और शाऊल सदा के लिये दाऊद का बैरी बन गया।।
- 1 Samuel 28:15 1 शमूएल 28:15शमूएल ने शाऊल से पूछा, तू ने मुझे ऊपर बुलवाकर क्यों सताया है? शाऊल ने कहा, मैं बड़े संकट में पड़ा हूं; क्योंकि पलिश्ती मेरे साथ लड़ रहे हैं और परमेश्वर ने मुझे छोड़ दिया, और अब मुझे न तो भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उत्तर देता है, और न स्वपनों के; इसलिये मैं ने तुझे बुलाया कि तू मुझे जता दे कि मैं क्या करूं।
- 1 Samuel 16:13–14 1 शमूएल 16:13–14तब शमूएल ने अपना तेल का सींग लेकर उसके भाइयों के मध्य में उसका अभिषेक किया; और उस दिन से लेकर भविष्य को यहोवा का आत्मा दाऊद पर बल से उतरता रहा। तब शमूएल उठकर रामा को चला गया।। और यहोवा का आत्मा शाऊल पर से उठ गया, और यहोवा की ओर से एक दुष्ट आत्मा उसे घबराने लगा।
- 1 Samuel 16:18 1 शमूएल 16:18तब एक जवान ने उत्तर देके कहा, सुन, मैं ने बेतलहमी यिशै के एक पुत्रा को देखा जो वीणा बजाना जानता है, और वह वीर योद्धा भी है, और बात करने में बुद्धिमान और रूपवान भी है; और यहोवा उसके साथ रहता है।
- Acts 24:25 प्रेरितों के काम 24:25और जब वह धर्म और संयम और आनेवाले न्याय की चर्चा करता था, तो फेलिक्स ने भयमान होकर उत्तर दिया, कि अभी तो जा: अवसर पाकर मैं तुझे फिर बुलाऊंगा।
- Acts 7:9 प्रेरितों के काम 7:9और कुलपतियों ने यूसुफ से डाह करके उसे मिसर देश जाने वालों के हाथ बेचा; परन्तु परमेश्वर उसके साथ था।
- Luke 8:37 लूका 8:37तब गिरासेनियों के आस पास के सब लोगों ने यीशु से बिनती की, कि हमारे यहां से चला जा; क्योंकि उन पर बड़ा भय छा गया था: सो वह नाव पर चढ़कर लौट गया।
- 1 Samuel 22:13 1 शमूएल 22:13शाऊल ने उस से पुछा, क्या कारण है कि तू और यिशै के पुत्रा दोनों ने मेरे विरूद्ध राजद्रोह की गोष्ठी की है? तू ने उसे रोटी और तलवार दी, और उसके लिये परमेश्वर से पूछा भी, जिस से वह मेरे विरूद्ध उठे, और ऐसा घात लगाए जैसा आज के दिन है?
- Psalm 53:5 भजन संहिता 53:5वहां उन पर भय छा गया जहां भय का कोई कारण न था। क्योंकि यहोवा न उनकी हडि्डयों को, जो तेरे विरूद्ध छावनी डाले पड़े थे, तितर बितर कर दिया; तू ने तो उन्हें लज्जित कर दिया इसलिये कि परमेश्वर ने उनको निकम्मा ठहराया है।।
- Psalm 48:3–6 भजन संहिता 48:3–6उसके महलों में परमेश्वर ऊंचा गढ़ माना गया है। क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए। उन्हों ने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए। वहां कपकपी ने उनको आ पकड़ा, और जच्चा की सी पीड़ाएं उन्हें होने लगीं।
- 1 Samuel 16:4 1 शमूएल 16:4तब शमूएल ने यहोवा के कहने के अनुसार किया, और बेतलहेम को गया। उस नगर के पुरनिये थरथराते हुए उस से मिलने को गए, और कहने लगे, क्या तू मित्राभाव से आया है कि नहीं?