1 Samuel · chapter 23 · verse 9
1 Samuel 23:9 in Hindi
तब दाऊद ने जान लिया कि शाऊल मेरी हानि कि युक्ति कर रहा है; इसलिये उस ने एब्यातार याजक से कहा, एपोद को निकट ले आ।
Tab daaood ne jaan liyaa ki shaaool meree haani ki yukti kar rahaa hai; isaliye us ne ebyaataar yaajak se kahaa, epod ko nikat le aa.
1 Samuel 23:9 in English
- King James Version (KJV)
- And David knew that Saul secretly practised mischief against him; and he said to Abiathar the priest, Bring hither the ephod.
- World English Bible (WEB)
- David knew that Saul was devising mischief against him. He said to Abiathar the priest, “Bring the ephod here.”
- American Standard Version (ASV)
- And David knew that Saul was devising mischief against him; and he said to Abiathar the priest, Bring hither the ephod.
- Bible in Basic English (BBE)
- And it was clear to David that Saul had evil designs against him, and he said to Abiathar the priest, Come here with the ephod.
- Darby Translation (DBY)
- And when David knew that Saul devised mischief against him, he said to Abiathar the priest, Bring the ephod.
- Webster's Bible (WBS)
- And David knew that Saul secretly plotted mischief against him; and he said to Abiathar the priest, Bring hither the ephod.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And David knoweth that against him Saul is devising the evil, and saith unto Abiathar the priest, 'Bring nigh the ephod.'
Read in context
- 7तब शाऊल को यह समाचार मिला कि दाऊद कीला को गया है। और शाऊल ने कहा, परमेश्वर ने उसे मेरे हाथ में कर दिया है; वह तो फाटक और बेंड़ेवले नगर में घुसकर बन्द हो गया है।
- 8तब शाऊल ने अपनी सारी सेना को लड़ाई के लिये बुलवाया, कि कीला को जाकर दाऊद और उसके जनों को घेर ले।
- 9तब दाऊद ने जान लिया कि शाऊल मेरी हानि कि युक्ति कर रहा है; इसलिये उस ने एब्यातार याजक से कहा, एपोद को निकट ले आ।
- 10तब दाऊद ने कहा, हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, तेरे दास ने निश्चय सुना है कि शाऊल मेरे कारण कीला नगर नाश करने को आना चाहता है।
- 11क्या कीला के लोग मुझे उसके वश में कर देंगे? क्या जैसे तेरे दास ने सुना है, वैसे ही शाऊल आएगा? हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, अपने दास को यह बता। यहोवा ने कहा, हां, वह आएगा।
Cross references
- 1 Samuel 30:7 1 शमूएल 30:7तब दाऊद ने अहीमेलेक के पुत्रा एब्यातार याजक से कहा, एपोद को मेरे पास ला। तब एब्यातार एपोद को दाऊद के पास ले आया।
- 1 Samuel 23:6 1 शमूएल 23:6जब अहीमेलेक का पुत्रा एब्यातार दाऊद के पास कीला को भाग गया था, तब हाथ में एपोद लिए हुए गया था।।
- Numbers 27:21 गिनती 27:21और वह एलीआजर याजक के साम्हने खड़ा हुआ करे, और एलीआजर उसके लिये यहोवा से ऊरीम की आज्ञा पूछा करे; और वह इस्त्राएलियों की सारी मण्डली समेत उसके कहने से जाया करे, और उसी के कहने से लौट भी आया करे।
- Acts 9:24 प्रेरितों के काम 9:24परन्तु उन की युक्ति शाऊल को मालूम को गई: वे तो उसके मार डालने के लिये रात दिन फाटकों पर लगे रहे थे।
- 1 Samuel 22:20 1 शमूएल 22:20परन्तु अहीतूब के पुत्रा अहीमेलेक का एब्यातार नाम एक पुत्रा बच निकला, और दाऊद के पास भाग गया।
- Jeremiah 33:3 यिर्मयाह 33:3मुझ से प्रार्थना कर और मैं तेरी सुन कर तुझे बढ़ी-बड़ी और कठिन बातें बताऊंगा जिन्हें तू अभी नहीं समझता।
- 1 Samuel 14:18 1 शमूएल 14:18तब शाऊल ने अहिरयाह से कहा, परमेश्वर का सन्दूक इस्राएलियों के साथ था।
- Jeremiah 11:18–19 यिर्मयाह 11:18–19यहोवा ने मुझे बताया और यह बात मुझे मालूम हो गई; क्योंकि यहोवा ही ने उनकी युक्तियां मुझ पर प्रगट कीं। मैं तो वध होनेवाले भेड़ के बच्चे के समान अनजान था। मैं न जानता था कि वे लोग मेरी हानि की युक्तियां यह कहकर करते हैं, आओ, हम फल समेत इस वृक्ष को उखाड़ दें, और जीवितों के बीच में से काट डालें, तब इसका नाम तक फिर स्मरण न रहे।
- Acts 23:16–18 प्रेरितों के काम 23:16–18और पौलुस के भांजे न सुना, कि वे उस की घात में हैं, तो गढ़ में जाकर पौलुस को सन्देश दिया। पौलुस ने सूबेदारों में से एक को अपने पास बुलाकर कहा; इस जवान को पलटन के सरदार के पास ले जाओ, यह उस से कुछ कहना चाहता है। सो उस ने उस को पलटन के सरदार के पास ले जाकर कहा; पौलुस बन्धुए ने मुझे बुलाकर बिनती की, कि यह जवान पलटन के सरदार से कुछ कहना चाहता है; उसे उसके पास ले जा।
- Acts 14:6 प्रेरितों के काम 14:6तो वे इस बात को जान गा, और लुकाउनिया के लुस्त्रा और दिरबे नगरों में, और आसपास के देश में भाग गए।