Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
1 Samuel · chapter 3 of 31 · 21 verses

1 Samuel 3 in Hindi

1 शमूएल 3

  1. और वह बालक शमूएल एली के साम्हने यहोवा की सेवा टहल करता था। और उन दिनों में यहोवा का वचन दुर्लभ था; और दर्शन कम मिलता था।

    And the child Samuel ministered unto the LORD before Eli. And the word of the LORD was precious in those days; [there was] no open vision.

  2. और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आंखे तो धुंघली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,

    And it came to pass at that time, when Eli [was] laid down in his place, and his eyes began to wax dim, [that] he could not see;

  3. और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहेवा के मन्दिर में जंहा परमेश्वर का सन्दूक था लेटा था;

    And ere the lamp of God went out in the temple of the LORD, where the ark of God [was], and Samuel was laid down [to sleep;]

  4. तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उस ने कहा, क्या आज्ञा!

    That the LORD called Samuel: and he answered, Here [am] I.

  5. तब उस ने एली के पास दौड़कर कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। वह बोला, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह। तो वह जाकर लेट गया।

    And he ran unto Eli, and said, Here [am] I; for thou calledst me. And he said, I called not; lie down again. And he went and lay down.

  6. तब यहोवा ने फिर पुकार के कहा, हे शमूएल! शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। उस ने कहा, हे मेरे बेटे, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह।

    And the LORD called yet again, Samuel. And Samuel arose and went to Eli, and said, Here [am] I; for thou didst call me. And he answered, I called not, my son; lie down again.

  7. उस समय तक तो शमूएल यहोवा को नहीं पहचानता था, और न तो यहोवा का वचन ही उस पर प्रगट हुआ था।

    Now Samuel did not yet know the LORD, neither was the word of the LORD yet revealed unto him.

  8. फिर तीसरी बार यहोवा ने शमूएल को पुकारा। और वह उठके एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। तब एली ने समझ लिया कि इस बालक को यहोवा ने पुकारा है।

    And the LORD called Samuel again the third time. And he arose and went to Eli, and said, Here [am] I; for thou didst call me. And Eli perceived that the LORD had called the child.

  9. इसलिये एली ने शमूएल से कहा, जा लेट रहे; और यदि वह तुझे फिर पुकारे, तो तू कहना, कि हे यहोवा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है तब शमूएल अपने स्थान पर जाकर लेट गया।

    Therefore Eli said unto Samuel, Go, lie down: and it shall be, if he call thee, that thou shalt say, Speak, LORD; for thy servant heareth. So Samuel went and lay down in his place.

  10. तब यहोवा आ खड़ा हुआ, और पहिले की नाईं पुकारा, शमूएल! शमूएल! शमूएल ने कहा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।

    And the LORD came, and stood, and called as at other times, Samuel, Samuel. Then Samuel answered, Speak; for thy servant heareth.

  11. यहोवा ने शमूएल से कहा, सुन, मैं इस्राएल में एक काम करने पर हूं, जिससे सब सुननेवालों पर बड़ा सन्नाटा छा जाएगा।

    And the LORD said to Samuel, Behold, I will do a thing in Israel, at which both the ears of every one that heareth it shall tingle.

  12. उस दिन मैं एली के विरूद्ध वह सब कुछ पूरा करूंगा जो मैं ने उसके घराने के विषय में कहा, उसे आरम्भ से अन्त तक पूरा करूंगा।

    In that day I will perform against Eli all [things] which I have spoken concerning his house: when I begin, I will also make an end.

  13. क्योंकि मैं तो उसको यह कहकर जता चुका हूं, कि मैं उस अधर्म का दण्ड जिसे वह जानता है सदा के लिये उसके घर का न्याय करूंगा, क्योंकि उसके पुत्रा आप शापित हुए हैं, और उस ने उन्हें नहीं रोका।

    For I have told him that I will judge his house for ever for the iniquity which he knoweth; because his sons made themselves vile, and he restrained them not.

  14. इस कारण मैं ने एली के घराने के विषय यह शपथ खाई, कि एली के घराने के अधर्म का प्रायश्चित न तो मेलबलि से कभी होगा, और न अन्नबलि से।

    And therefore I have sworn unto the house of Eli, that the iniquity of Eli’s house shall not be purged with sacrifice nor offering for ever.

  15. और शमूएल भोर तक लेटा रहा; तब उस ने यहोवा के भवन के किवाड़ों को खोला। और शमूएल एली को उस दर्शन की बातें बतानें से डरा।

    And Samuel lay until the morning, and opened the doors of the house of the LORD. And Samuel feared to shew Eli the vision.

  16. तब एली ने शमूएल को पुकारकर कहा, हे मेरे बेटे, शमूएल! वह बोला, क्या आज्ञा।

    Then Eli called Samuel, and said, Samuel, my son. And he answered, Here [am] I.

  17. तब उस ने पूछा, वह कौन सी बात है जो यहोवा ने तुझ से कही है? उसे मुझ से न छिपा। जो कुछ उस ने तुझ से कहा हो यदि तू उस में से कुछ भी मुझ से छिपाए, तो परमेश्वर तुझ से वैसा ही वरन उस से भी अधिक करे।

    And he said, What [is] the thing that [the Lord] hath said unto thee? I pray thee hide [it] not from me: God do so to thee, and more also, if thou hide [any] thing from me of all the things that he said unto thee.

  18. तब शमूएल ने उसको रत्ती रत्ती बातें कह सुनाईं, और कुछ भी न छिपा रखा। वह बोला, वह तो यहोवा है; जो कुछ वह भला जाने वही करें।

    And Samuel told him every whit, and hid nothing from him. And he said, It [is] the LORD: let him do what seemeth him good.

  19. और शमूएल बड़ा होता गया, और यहोवा उसके संग रहा, और उस ने उसकी कोई भी बात निष्फल होने नहीं दी।

    And Samuel grew, and the LORD was with him, and did let none of his words fall to the ground.

  20. और दान से बेर्शेबा तक के रहनेवाले सारे इस्राएलियों ने जान लिया कि शमूएल यहोवा का नबी होने के लिये नियुक्त किया गया है।

    And all Israel from Dan even to Beer-sheba knew that Samuel [was] established [to be] a prophet of the LORD.

  21. और यहोवा ने शीलो में फिर दर्शन दिया, क्योंकि यहोवा ने अपने आप को शीलो में शमूएल पर अपने वचन के द्वारा प्रगट किया।।

    And the LORD appeared again in Shiloh: for the LORD revealed himself to Samuel in Shiloh by the word of the LORD.

All chapters of 1 Samuel · Hindi Bible · 1 Samuel 3 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.