1 Samuel · chapter 6 · verse 14
1 Samuel 6:14 in Hindi
और गाड़ी यहोशू नाम एक बेतशेमेशी के खेत में जाकर वहां ठहर गई, जहां एक बड़ा पत्थर था। तब उन्हों ने गाड़ी की लकड़ी को चीरा और गायों को होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया।
Aur gaadee yahoshoo naam ek betashemeshee ke khet mem jaakar vahaam thahar gaee, jahaam ek badaa patthar thaa. Tab unhom ne gaadee kee lakadee ko cheeraa aur gaayom ko homabali karake yahovaa ke liye chadhaayaa.
1 Samuel 6:14 in English
- King James Version (KJV)
- And the cart came into the field of Joshua, a Beth-shemite, and stood there, where [there was] a great stone: and they clave the wood of the cart, and offered the kine a burnt offering unto the LORD.
- World English Bible (WEB)
- The cart came into the field of Joshua of Beth Shemesh, and stood there, where there was a great stone. Then they split the wood of the cart and offered up the cows for a burnt offering to the LORD.
- American Standard Version (ASV)
- And the cart came into the field of Joshua the Beth-shemite, and stood there, where there was a great stone: and they clave the wood of the cart, and offered up the kine for a burnt-offering unto Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the cart came into the field of Joshua the Beth-shemite, and came to a stop there by a great stone: and cutting up the wood of the cart they made a burned offering of the cows to the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- And the cart came into the field of Joshua the Beth-shemeshite, and stood there; and a great stone was there. And they clave the wood of the cart, and offered up the kine as a burnt-offering to Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- And the cart came into the field of Joshua, a Beth-shemite, and stood there, where [there was] a great stone: and they cleaved the wood of the cart, and offered the cows a burnt-offering to the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the cart hath come in unto the field of Joshua the Beth-Shemeshite, and standeth there, and there [is] a great stone, and they cleave the wood of the cart, and the kine they have caused to ascend — a burnt-offering to Jehovah.
Read in context
- 12तब गायों ने बेतशमेश को सीधा मार्ग लिया; वे सड़क ही सड़क बम्बाती हुई चली गई, और न दहिने मुड़ी और न बायें; और पलिश्तियों के सरदार उनके पीछे पीछे बेतशेमेश के सिवाने तक गए।
- 13और बेतशेमेश के लोग तराई में गेहूं काट रहे थे; और जब उन्हों ने आंखें उठाकर सन्दूक को देखा, तब उसके देखने से आनन्दित हुए।
- 14और गाड़ी यहोशू नाम एक बेतशेमेशी के खेत में जाकर वहां ठहर गई, जहां एक बड़ा पत्थर था। तब उन्हों ने गाड़ी की लकड़ी को चीरा और गायों को होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया।
- 15और लेवीयों ने यहोवा के सन्दूक को उस सन्दूक के समेत जो साथ था, जिस में सोने की वस्तुएं थी, उतारके उस बड़े पत्थर पर धर दिया; और बेतशेमेश के लोगों ने उसी दिन यहोवा के लिये होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।
- 16यह देखकर पलिश्तियों के पांचों सरदार उसी दिन एक्रोन को लौट गए।।
Cross references
- 2 Samuel 24:22 2 शमूएल 24:22अरौनर ने दाऊद से कहा, मेरा प्रभु राजा जो कुछ उसे अच्छा लगे सो लेकर चढ़ाए; देख, होमबलि के लिये तो बैल हैं, और दांचने के हथियार, और बैलों का सामान ईधन का काम देंगे।
- Judges 21:4 न्यायियों 21:4फिर दूसरे दिन उन्हों ने सवेरे उठ वहां वेदी बनाकर होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।
- 1 Samuel 7:9–17 1 शमूएल 7:9–17तब शमूएल ने एक दूधपिउवा मेम्ना ले सर्वांग होमबलि करके यहोवा को चढ़ाया; और शमूएल ने इस्राएलियों के लिये यहोवा की दोहाई दी, और यहोवा ने उसकी सुन ली। और जिस समय शमूएल होमबलि हो चढ़ा रहा था उस समय पलिश्ती इस्राएलियों के संग युद्ध करने के लिये निकट आ गए, तब उसी दिन यहोवा ने पलिश्तियों के ऊपर बादल को बड़े कड़क के साथ गरजाकर उन्हें घबरा दिया; और वे इस्राएलियों से हार गए। तब इस्राएली पुरूषों ने मिस्पा से निकलकर पलिश्तियों को खदेड़ा, और उन्हें बेतकर के नीचे तक मारते चले गए। तब शमूएल ने एक पत्थर लेकर मिस्पा और शेन के बीच में खड़ा किया, और यह कहकर उसका नाम एबेनेजेर रखा, कि यहां तक यहोवा ने हमारी सहायता की है। तब पलिश्ती दब गए, और इस्राएलियों के देश में फिर न आए, और शमूएल के जीवन भर यहोवा का हाथ पलिश्तियों के विरूद्ध बना रहा। और एक्रोन और गत तक जितने नगर पलिश्तियों ने इस्राएलियों के हाथ से छीन लिए थे, वे फिर इस्राएलियों के वश में आ गए; और उनका देश भी इस्राएलियों ने पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाया। और इस्राएलियों और एमोरियों के बीच भी सन्धि हो गई। और शमूएल जीवन भर इस्राएलियों का न्याय करता रहा। वह प्रति वर्ष बेतेल और गिलगाल और मिस्पा में घूम- घूमकर उन सब स्थानों में इस्राएलियों का न्याय करता था। तब वह रामा में जहां उसका घर था लौट आया, और वहां भी इस्राएलियों का न्याय करता था, और वहां उस ने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई।।
- Judges 6:26 न्यायियों 6:26और उस दृढ़ स्थान की चोटी पर ठहराई हुई रीति से अपने परमेश्वर यहोवा की एक वेदी बना; तब उस दूसरे बैल को ले, और उस अशेरा की लकड़ी जो तू काट डालेगा जलाकर होमबलि चढ़ा।
- 2 Samuel 24:25 2 शमूएल 24:25और दाऊद ने वहां यहोवा की एक बेदी बनवाकर होमबलि और मेलबलि चढ़ाए। और यहोवा ने देश के निमित्त बिनती सुन ली, तब वह व्याधि इस्राएल पर से दूर हो गई।
- Exodus 20:24 निर्गमन 20:24मेरे लिये मिट्टी की एक वेदी बनाना, और अपनी भेड़- बकरियों और गाय- बैलों के होमबलि और मेलबलि को उस पर चढ़ाना; जहां जहां मैं अपने नाम का स्मरण कराऊं वहां वहां मैं आकर तुम्हें आशीष दूंगा।
- 2 Samuel 24:18 2 शमूएल 24:18उसी दिन गाद ने दाऊद के पास आकर उस से कहा, जाकर अरौना यबूसी के खलिहान में यहोवा की एक वेदी बनवा।
- 1 Kings 19:21 1 राजा 19:21तब वह उसके पीछे से लौट गया, और एक जोड़ी बैल लेकर बलि किए, और बैलों का सामान जलाकर उनका मांस पका के अपने लोगों को दे दिया, और उन्हों ने खाया; तब वह कमर बान्धकर एलिरयाह के पीछे चला, और उसकी सेवा टहल करने लगा।
- 1 Samuel 11:5 1 शमूएल 11:5और शाऊल बैलों के पीछे पीछे मैदान से चला आता था; और शाऊल ने पूछा, लोगों को क्या हुआ कि वे रोते हैं? उन्हों ने याबेश के लोगों का सन्देश उसे सुनाया।
- 1 Samuel 20:29 1 शमूएल 20:29और कहा, मुझे जाने दे; क्योंकि उस नगर में हमारे कुल का यज्ञ है, और मेरे भाई ने मुझ को वहां उपस्थित होने की आज्ञा दी है। और अब यदि मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि हो, तो मुझे जाने दे कि मैं अपने भाइयों से भेंट कर आऊं। इसी कारण वह राजा की मेज पर नहीं आया।
- 1 Kings 18:30–38 1 राजा 18:30–38तब एलिरयाह ने सब लोगों से कहा, मेरे निकट आओ; और सब लोग उसके निकट आए। तब उस ने यहोवा की वेदी की जो गिराई गई थी मरम्मत की। फिर एलिरयाह ने याकूब के पुत्रों की गिनती के अनुसार जिसके पास यहोवा का यह पचन आया था, कि तेरा नाम इस्राएल होगा, बारह पत्थ्र छांटे, और उन पत्थरों से यहोवा के नाम की एक वेदी बनाई; और उसके चारों ओर इतना बड़ा एक गड़हा खोद दिया, कि उस में दो सआ बीज समा सके। तब उस ने वेदी पर लकड़ी को सजाया, और बछड़े को टुकड़े टुकड़े काटकर लकड़ी पर धर दिया, और कहा, चार घड़े पानी भर के होमबलि, पशु और लकड़ी पर उणडेल दो। तब उस ने कहा, दूसरी बार वैसा ही करो; तब लोगों ने दूसरी बार वैसा ही किया। फिर उस ने कहा, तीसरी बार करो; तब लोगों ने तीसरी बार भी वैसा ही किया। और जल वेदी के चारों ओर बह गया, और गड़हे को भी उस ने जल से भर दिया। फिर भेंट चढ़ाने के समय एलिरयाह नबी समीप जाकर कहने लगा, हे इब्राहीम, इसहाक और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! आज यह प्रगट कर कि इस्राएल में तू ही परमेश्वर है, और मैं तेरा दास हूँ, और मैं ने ये सब काम तझ से वचन पाकर किए हैं। हे यहावा! मेरी सुन, मेरी सुन, कि ये लोग जान लें कि हे यहोवा, तू ही परमेश्वर है, और तू ही उनका मन लौटा लेता है। तब यहोवा की आग आकाश से प्रगट हुई और होमबलि को लकड़ी और पत्थ्रों और धूलि समेत भस्म कर दिया, और गड़हे में का जल भी सुखा दिया।
Original words (Hebrew)
- cart · H5699עֲגָלָה ʻăgâlâh
- came · H935בּוֹא bôwʼ
- field · H7704שָׂדֶה sâdeh
- Joshua · H3091יְהוֹשׁוּעַ Yᵉhôwshûwaʻ
- Beth-shemite · H1030בֵּית הַשִּׁמְשִׁי Bêyth hash-Shimshîy
- stood · H5975עָמַד ʻâmad
- great · H1419גָּדוֹל gâdôwl
- stone · H68אֶבֶן ʼeben
- clave · H1234בָּקַע bâqaʻ
- wood · H6086עֵץ ʻêts
- cart · H5699עֲגָלָה ʻăgâlâh
- offered · H5927עָלָה ʻâlâh
- kine · H6510פָּרָה pârâh
- offering · H5930עֹלָה ʻôlâh